Cinnamon Benefits: सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीने से ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे

Cinnamon Water Benefits: दालचीनी का पानी सुबह खाली पेट पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? जानिए किन लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
Cinnamon water blood sugar benefits risks.
दालचीनीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दालचीनी में मौजूद कुछ कंपाउंड ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित करते हैं।

  • कुछ रिसर्च में दालचीनी के सेवन से फास्टिंग ब्लड ग्लूकोज में कमी देखी गई है।

  • ज्यादा दालचीनी का सेवन लिवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Dalchini Ka Pani: फिटनेस और हेल्थ को लेकर जागरूक लोग सुबह खाली पेट दालचीनी का पानी पीते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दालचीनी भारतीय रसोई में इस्तेमाल होने वाला एक मसाला है, लेकिन इसके कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं।

दरअसल, दालचीनी में कुछ ऐसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन की कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं। कुछ अध्ययनों में इसके सेवन से फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल में कमी देखी गई है।

ब्लड शुगर पर क्या असर पड़ता है?

एक स्टडी के मुताबिक टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों पर किए गए ट्रायल में पाया गया कि दालचीनी के सप्लीमेंट लेने वाले लोगों में फास्टिंग ब्लड शुगर और HbA1c के स्तर में कमी देखी गई।

दालचीनी से होने वाले फायदे

  • दालचीनी पाचन क्रिया को धीमा करती है, जिससे भोजन के बाद ग्लूकोज लेवल में अचानक होने वाली वृद्धि कम होती है।

  • दालचीनी प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं।

  • दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

Cinnamon water blood sugar benefits risks.
Cracked Heels: सर्दियों में फटने लगी हैं एड़ियां? रात को सोने से पहले अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

कैसे बनाएं दालचीनी का पानी?

दालचीनी का पानी तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में दालचीनी का छोटा टुकड़ा डालें। इसे 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें। पानी को छानकर थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें चीनी या शहद मिलाने से बचें, खासकर जब आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन कर रहे हों।  

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए

  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं

  • लीवर की बीमारी से पीड़ित लोग

  • डायबिटीज की दवाइयां लेने वाले मरीज

  • ब्लड थिनर यानी खून पतला करने वाली दवाएं लेने वाले लोग

  • दालचीनी से एलर्जी वाले व्यक्ति