Cracked Heels: सर्दियों में फटने लगी हैं एड़ियां? रात को सोने से पहले अपनाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय

Winter Foot Care: सर्दियों में फटी एड़ियों से परेशान हैं, जानें नारियल तेल, पेट्रोलियम जेली और मॉइस्चराइजर समेत 5 आसान उपाय, जिनसे पैरों की रूखी त्वचा को मुलायम रखा जा सकता है।
Cracked heels home remedies winter foot care rrs05
फटी एड़ियांफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • सर्दियों में फटी एड़ियां से बचाव के आसान तरीके।

  • नारियल तेल और पेट्रोलियम जेली से करें पैरों की देखभाल।

  • फटी एड़ियों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय।

Cracked Heels Home Remedies: ठंड के मौसम में स्किन ड्राईनेस के साथ-साथ एड़ियां भी फटने लगती है। कई बार एड़ियों की त्वचा इतनी सख्त और सूखी हो जाती है कि चलने में दर्द होने लगता है। इसकी एक वजह ठंडी और शुष्क हवा के कारण त्वचा की नमी का कम होना है।

लंबे अंतराल तक खड़े रहना, खुले सैंडल पहनना और पैरों की सही देखभाल न करना इस समस्या को और बढ़ा सकती है। फटी एड़ियों की इस समस्या को कुछ घरेलू उपायों के जरिए ठीक किया जा सकता है।

गुनगुने पानी से पैरों की सफाई करें

एक टब में हल्का गुनगुना पानी लें और उसमें 10 मिनट तक पैर रखें। इससे एड़ियों की सख्त त्वचा नरम हो जाएगी। इसके बाद पैरों को तौलिए से थपथपाकर सुखाएं। बहुत गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे त्वचा और रूखी हो सकती है।

नारियल तेल से करें मसाज

नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। रात को सोने से पहले पैरों को साफ करके एड़ियों पर थोड़ा नारियल तेल लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें और कॉटन के मोजे पहनकर सो जाएं। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।

पेट्रोलियम जेली लगाएं

फटी एड़ियों की देखभाल के लिए पेट्रोलियम जेली एक किफायती औऱ असरदार विकल्प है। नहाने के बाद या रात को सोने से पहले एड़ियों पर इसकी मोटी लेयर लगाएं। इसके बाद मोजे पहन लें। यह त्वचा की नमी को बाहर निकलने से रोकती है और एड़ियां सॉफ्ट रहती है।

शिया बटर या थीक मॉइस्चराइजर लगाएं

अगर एड़ियों की त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है, तो यूरिया युक्त फुट क्रीम या शिया बटर वाला मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें। इससे रूखी और सख्त त्वचा मुलायम होती है। क्रीम का इस्तेमाल नियमित रूप से करने पर फर्क दिखेगा।

Cracked heels home remedies winter foot care rrs05
Kids Lunch Box Recipes: बच्चों के टिफिन के लिए 5 हेल्दी रेसिपी, सर्दियों में सुबह झटपट होंगी तैयार

पैरों को साफ रखें

पैरों को धोने के बाद उंगलियों के बीच की जगह भी अच्छी तरह सुखाएं। घर में और बाहर आरामदायक जूते पहनें। ठंड में खुले सैंडल पहनने से बचें, इससे एड़ियों पर दबाव बढ़ता है, इसलिए पीछे से बंद जूते पहनना बेहतर होता है।