सिर्फ 15 दिन सुबह खाली पेट खाएं आंवला, फिर देखें शरीर में जादुई बदलाव! पर रखें ये सावधानी

Amla Benefits: आंवला पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जिसे खाली पेट खाने से पाचन, इम्युनिटी और स्किन पर सकारात्मक असर पड़ सकता है। इसके ज्यादा सेवन या गलत तरीके से सेवन से नुकसान भी हैं।
Amla Benefits on Empty Stomach for Health
आंवला (सौ. फ्रीपिक)
Published on
Updated on

Amla Benefits for Health: आयुर्वेद में आंवले को अमृतफल कहा गया है। भारत के हर घर में सर्दियों के समय आंवले का मुरब्बा, अचार या चूर्ण का इस्तेमाल होता है। रोज सुबह इसका खाली पेट सेवन करना इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। इसे आप कच्चा या जूस के रुप में ले सकते हैं। इसे रोजाना 15 दिन तक खाने से शरीर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि हर किसी के लिए यह सुरक्षित नहीं है।

इम्युनिटी का सुरक्षा कवच

विटामिन-C से भरपूर आंवला शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। खाली पेट इसे लेने से शरीर संक्रमण और वायरस से लड़ने के लिए तैयार रहता है।

पाचन तंत्र में सुधार

अगर आप कब्ज या गैस की समस्या से परेशान हैं तो खाली पेट आंवला आपके लिए रामबाण है। यह शरीर के टॉक्सिन्स (जहरीले पदार्थों) को बाहर निकालता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है।

शुगर कंट्रोल

आंवले में मौजूद क्रोमियम ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन नेचुरल सप्लीमेंट है।

दमकती त्वचा और घने बाल

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह असमय सफेद होते बालों को रोकता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

आंखों की रोशनी

खाली पेट आंवला खाने या इसका रस पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है और मोतियाबिंद जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। आंवला सर्दियों में बहुत ही फायदेमंद होता है लेकिन इसका सेवन हर किसी को नहीं करना चाहिए। इसका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

किसे नहीं करना चाहिए सेवन

लो ब्लड शुगर वाले लोग

चूंकि आंवला शुगर लेवल को कम करता है इसलिए जिनका शुगर लेवल पहले से ही कम रहता है उन्हें डॉक्टर की सलाह के बिना इसे नहीं लेना चाहिए।

एसिडिटी की गंभीर समस्या

आंवले की प्रकृति अम्लीय होती है। जिन लोगों को बहुत ज्यादा हाइपर-एसिडिटी है उन्हें खाली पेट इसके सेवन से सीने में जलन हो सकती है।

सर्जरी होने वाली हो तो

अगर आपकी कोई सर्जरी होने वाली है तो कम से कम 2 हफ्ते पहले आंवला खाना बंद कर दें। क्योंकि यह ब्लड क्लॉटिंग को प्रभावित कर सकता है।

आंवले का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करना चाहिए। एक दिन में एक या दो आंवला पर्याप्त है। यदि आप किसी गंभीर बीमारी की दवा ले रहे हैं तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com