-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Follow These Four Ayurvedic Methods Daily For Eye Care
रोजाना आदत में शामिल कर लें ये चार आयुर्वेदिक तरीके, आंखों की बढ़ेगी रोशनी और होगी देखभाल
- Written By: दीपिका पाल
Natural Ways To Improve Eyesight: रोजाना अपनाए जाने वाले चार आयुर्वेदिक तरीकों से आंखों की रोशनी बढ़ाई जा सकती है। जानिए आंखों की देखभाल, प्राकृतिक उपाय और स्वस्थ दृष्टि के आसान टिप्स।

आंखों की बढ़ेगी रोशनी और होगी देखभाल (सौ. सोशल मीडिया)
Ayurvedic Eye Care Tips: इन दिनों सर्दी का आलम तो तेज है साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। यहां पर बढ़ते प्रदूषण और सर्द हवाओं के असर के वजह से पूरे शरीर की देखभाल करना आवश्यक हो जाता है। शरीर को सर्द हवाओं से नुकसान होता है लेकिन आंखों में जलन, पानी आना और पलकें चिपचिपी हो जाती हैं।
ऐसे में आयुष मंत्रालय ने आंखों की देखभाल के लिए चार असरदार तरीके बताए हैं, जिनसे कम समय में आंखों की देखभाल की जा सकती है। इन तरीकों की मदद से आंखों की देखभाल सही तरीके से हो जाती है।
आंखों की देखभाल के लिए अपनाएं तरीके
यहां पर आंखों की देखभाल के लिए आयुष मंत्रालय ने कुछ तरीकों के बारे में बताया है। यहां पर मोमबत्ती और कॉटन पैड की मदद से आंखों को आराम दिया जाता है। इन तरीकों को आप आसानी से कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
मास्क के पीछे: चिकित्सकों का उपचार कौन करता है?- नेशनल डॉक्टर्स डे 2026 की थीम ने समाज को दिखाया आईना
महायुति सरकार का बड़ा फैसला: NHM के 15,010 संविदा कर्मचारियों का समायोजन, 1,153 करोड़ का वार्षिक बजट मंजूर
1- आई पामिंग
आंखों की देखभाल के लिए आप आई पामिंग का सहारा ले सकते है। इसके लिए दोनों हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़कर गर्म किया जाता है और आंखों पर लगाया जाता है। इस खास तरीके से आंखों की थकान कम होती है तो वहीं पर आप रिलैक्स महसूस करते है। कहते है कि, लगातार स्क्रीन पर देखने से आंखों की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। दबाव कम करने के लिए आई पामिंग सबसे बेस्ट तरीका का जाता है।
2- त्राटक
आंखों के लिए यह एक्सरसाइज भी आसान होती है। जिसके जरिए आंखों की रोशनी में सुधार, आंखों की सफाई और आंखों की नमी को वापस पाया जा सकता है। इस त्राटक अभ्यास को करने से एक मोमबत्ती को कुछ दूरी पर रखा जाता है। मोमबत्ती की लौ को लगातार बिना पलक झपकाए देखता रहता है। इससे आंखों की आंतरिक स्पष्टता बढ़ती है।
3- गीले कॉटन पैड
आंखों की देखभाल के लिए आपको गीले कॉटन पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। यहां पर आंखों के तनाव से बचाने के लिए और सिर दर्द से आराम पाने के लिए गीले कॉटन पैड का इस्तेमाल किया जाता है। कहते है कि, रूई लेकर उसे चपटा करके फैला लिया जाता है। कॉटन को ठंड़े पानी या गुलाब जल में भिगोकर कुछ देर के लिए आंखों पर रखा जाता है। इसकी जगह कुछ लोग खीरे के टुकड़ों का भी इस्तेमाल करते हैं। ये आंखों के नीचे आने वाली सूजन को भी कम करने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- क्या करते है ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल, बढ़ रहा स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा, जानिए कैसे बचें
4- भाप लेना
सर्दियों में आपको आंखों के लिए इस भाप लेने के तरीके को अपनाना चाहिए। सर्दियों में कुछ लोगों को सुबह आंखें खोलने में दिक्कत होती है क्योंकि आंखों की गंदगी पलकों पर बुरी तरीके से चिपक जाती है। ऐसे में हल्की भाप की मदद से आंखों को ऊर्जावान बनाया जा सकता है। इससे पलके चिपकती नहीं हैं, लेकिन ज्यादा भाप लेने से बचें क्योंकि ये ड्राइनेस को भी बढ़ावा देती है।
आईएएनएस के अनुसार
Follow these four ayurvedic methods daily for eye care
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














