-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Tonsils Pain Relief 5 Effective Home Remedies For Quick Relief
टॉन्सिल्स के दर्द से हैं बेहाल? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत
- Written By: प्रीति शर्मा
Home Remedies For Tonsils: बदलते मौसम और कमजोर इम्यूनिटी के कारण टॉन्सिल्स की समस्या आम होती जा रही है। समय रहते घरेलू उपाय अपनाकर गले के दर्द और निगलने में होने वाली परेशानी से राहत मिल सकती है।

गले में दर्द और सूजन से परेशान मरी
Tonsils Home Remedies: टॉन्सिल्स या टॉन्सिलाइटिस एक ऐसी स्थित है जिसमें कुछ भी निगलना पहाड़ जैसा मुश्किल होता है। वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से होने वाली यह समस्या बच्चों और बड़ों दोनों को परेशान कर देती है। समय रहते इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप गंभीर दर्द और ऑपरेशन की नौबत से बच सकते हैं।
गले के दोनों तरफ स्थित लिम्फ नोड्स जिन्हें हम टॉन्सिल्स कहते हैं हमारे शरीर के रक्षक की तरह काम करते हैं। लेकिन जब इनमें संक्रमण हो जाए तो गले में तेज दर्द, सूजन और कभी-कभी बुखार भी आ सकता है। यदि आपको थूक निकलने में परेशानी हो रही है तो डॉक्टर के पास जाने से पहले कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।
नमक के पानी के गरारे
यह सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाएं और करीब 10 सेकंड तक गरारे करें। नमक पानी के कीटाणुओं को खत्म करता है और सूजन को कम करने में जादुई भूमिका निभाता है। दिन में 2-3 बार इसे दोहराएं।
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
शहद और अदरक
शहद और अदरक दोनों ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों का खजाना हैं। एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार धीरे-धीरे चाटें। यह मिश्रण गले में एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है और खराश को तुरंत शांत करता है।
यह भी पढ़ें:- सावधान! रातभर रूम हीटर चलाकर सोना पड़ सकता है भारी, जानें इसके खतरनाक साइड इफेक्ट्स
हल्दी वाला दूध
हल्दी को आयुर्वेद में सबसे शक्तिशाली एंटीसेप्टिक माना गया है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में चुटकी भर हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पिएं। काली मिर्च हल्दी के अवशोषण को बढ़ाती है जिससे संक्रमण तेजी से खत्म होता है और रात में नींद भी अच्छी आती है।
फिटकरी का पानी
यदि टॉन्सिल्स में मवाद या भारी संक्रमण महसूस हो रहा है, तो फिटकरी का उपयोग करें। फिटकरी के पाउडर को पानी में उबाल लें और उससे गरारे करें। यह गले के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और इन्फेक्शन को जड़ से मिटाने में बहुत मददगार है।
तुलसी का काढ़ा
10-12 तुलसी की पत्तियों को एक गिलास पानी में तब तक उबालें जब तक वह आधा न रह जाए। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर चाय की तरह पिएं। तुलसी के एंटी-वायरल गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और टॉन्सिल्स को प्राकृतिक रूप से ठीक करते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Tonsils pain relief 5 effective home remedies for quick relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विक्की कौशल ने याद किए ‘संजू’ के दिन, बोले- शूटिंग पर क्लैप देते थे वीर हिरानी, आज मेहनत के दम पर बने एक्टर
Jul 08, 2026 | 07:34 PMNMC की सख्ती: 70 मेडिकल कॉलेजों को नोटिस, CCTV और निगरानी प्रणाली तुरंत करना होगा अनिवार्य
Jul 08, 2026 | 07:21 PMविदिशा में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिलाएं भी लाठी-डंडे लेकर कूदीं; देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 07:18 PMस्वतंत्रता दिवस तक नहीं सीख पाए मराठी तो सीधे लाइसेंस कैंसल, प्रताप सरनाइक ने दी ऑटो-टैक्सी चालकों को चेतावनी
Jul 08, 2026 | 07:03 PME20 Petrol पर केजरीवाल के सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब; पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा पर उठाए सवाल
Jul 08, 2026 | 06:58 PMBhandara News: भंडारा में शिक्षकों के 700 रिक्त पद भरने की मांग, कलेक्ट्रेट पर जनआक्रोश मोर्चा
Jul 08, 2026 | 06:58 PMसागर में ‘नारी शक्ति’ का ऐक्शन, देवरी में महिलाओं का ऑपरेशन नशामुक्ति; डंडे लेकर रात में दे रहीं गश्त
Jul 08, 2026 | 06:54 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














