पेट और गट हेल्थ के लिए अमृत फल, रोजाना 1 केला खाएं और डॉक्टर से रहें दूर!

Banana For Blood Pressure: रोजाना 1 केला खाने से पेट और आंतें स्वस्थ रहती हैं। फाइबर और प्रीबायोटिक गुणों से भरपूर केला गट हेल्थ सुधारने में मदद करता है। जानिए रोजाना 1 केला खाने के क्या है फायदे।
Health Benefits Of Banana
केला खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Health Benefits Of Banana: आपने ये कहावत जरुर सुनी होगी “रोज एक सेब खाने से डॉक्टर दूर रहता है।” लेकिन क्या आपको पता हैं कि, रोजाना एक केला खाने से भी स्वास्थ्य बेहतर रहता है और डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केला सिर्फ स्वाद में मीठा नहीं है, बल्कि यह फाइबर और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो पेट और गट हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसे रोजाना खाने से पेट की कार्यक्षमता बढ़ती है और यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है। बच्चों और बड़ों दोनों को केला खाने में मज़ा आता है, और इसे पेट के लिए अमृत फल कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

रोजाना 1 केला खाने के क्या है फायदे

पोषण से भरपूर

नोएडा के शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. भुमेश त्यागी के अनुसार, रोज 1 केला खाने से शरीर को निम्न पोषक तत्व मिलते हैं

कैलोरी: 105

पानी: 88.4 ग्राम

प्रोटीन: 1.29 ग्राम

कार्बोहाइड्रेट: 26.9 ग्राम

चीनी: 14.4 ग्राम

फाइबर: 3.07 ग्राम

वसा: 0.39 ग्राम

केले में पोटैशियम, विटामिन B6 और विटामिन C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद

  • केला रेजिस्टेंस स्टार्च और प्रीबायोटिक फाइबर से भरपूर होता है।
  • यह आंतों में मौजूद सकारात्मक बैक्टीरिया को पोषण देता है।
  • रोजाना केला खाने से पेट की परत मजबूत रहती है और सूजन कम होती है।
  • कई रिसर्च के अनुसार कच्चे केले में अल्सर रोधी गुण भी पाए जाते हैं।
  • इससे पेट की सेहत लंबे समय तक बनी रहती है और गट हेल्थ सुधारती है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में असरदार

  • केले में पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं।
  • भूख लगने पर स्नैक्स के रूप में केला खाने से शरीर को जरूरी ऊर्जा भी मिलती है।

यह भी पढ़ें:-‘

रोजाना नाश्ते और स्नैक्स के लिए आदर्श

  • केला आसान और स्वादिष्ट नाश्ता है।
  • बच्चों और बड़ों सभी के लिए पसंदीदा फल।
  • रोजाना खाने से ऊर्जा, पाचन और हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है।

रोजाना एक केला खाने से ना केवल पेट और आंतें स्वस्थ रहती हैं, बल्कि यह ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने, ऊर्जा बढ़ाने और गट हेल्थ सुधारने में भी मदद करता है। इसे नाश्ते या बीच-बीच में स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है। केला सच में पेट के लिए अमृत फल है और रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करना सेहत के लिए लाभकारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com