Hair Growth Seeds: बालों का झड़ना रोकने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए इन 5 सुपर सीड्स को करें डाइट में शामिल
Seeds For Hair Growth: बदलते समय में खानपान का तरीका भी बदलता जा रहा है। सीड्स सुपरफूड की कैटेगरी में आते हैं, जिनके अनेकों हेल्थ बेनिफिट है, लेकिन बालों के लिए कौन सा सीड बेहतर है, आइए जानते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
हेयर ग्रोथ सीड्स (फोटो.सोशल मीडिया)
5 Seeds For Hair Growth: सीड्स पावरहाउस की तरह काम करते हैं, जो जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और बालों की ग्रोथ और बालों की थीकनेस को काफी हद तक बढ़ाने में सपोर्ट करते हैं। अपनी रेगुलर डाइट में इन बीजों को शामिल करने से बालों का झड़ना, पतला होना और नेचुरल तरीके से ओवर ऑल हेयर हेल्थ को ठीक करने में मदद मिल सकती है।
इन बीजों में अलसी, चिया, पंपकिन समेत कई बीज शामिल हैं, जो ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल जैसे जरूरी तत्वों से भरपूर होते हैं। ये न केवल हेयर फॉलिकल्स को पोषण देते हैं, बल्कि स्कैल्प को भी नरीश करते हैं।
इनमें से ज्यादातर बीज एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो बालों की जड़ों को नुकसान से बचाते हैं। इनमें जरूरी फैटी एसिड भी होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देते हैं और पपड़ी जमने व रूखेपन को रोकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Peanut Butter VS Almond Butter Benefit: किसमें है अधिक प्रोटीन? जानिए कौन-सा नट बटर है आपके लिए बेहतर
High Protein Paneer Prawn Recipe: 30 ग्राम प्रोटीन से भरपूर इस क्रीमी करी का स्वाद है लाजवाब, नोट करें रेसिपी
Sadhguru Health Tips: कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स
अकोला में सोयाबीन के दाम में आई वृधि, 7000 रुपये प्रति क्विंटल, किसानों की बुआई बढ़ाने की तैयारी
आइए जानते हैं कौन से हैं वो बीज
-
पंपकिन सीड्स
कद्दू के बीज पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। इनमें जिंक होता है, जो स्कैल्प में ऑयल के अधिक प्रोडक्शन को कम करके बालों को रिपेयर करने और उन्हें बढ़ने में मदद करता है। इनमें मौजूद मैग्नीशियम, आयरन और प्रोटीन बालों को मज़बूत बनाते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं। आप भुने हुए कद्दू के बीज स्नैक के तौर पर खा सकते हैं या इन्हें सुबह के ओटमील में मिक्स करके भी कंज्यूम कर सकते हैं।
कद्दू के बीज (फोटो.सोशल मीडिया)
-
चिया सीड्स
चिया सीड्स बालों की ग्रोथ में फायदा पहुंचाते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते है और ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जो मज़बूत बालों के लिए जरूरी है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ते हैं और स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं। इसे स्मूदी, दही या फिर नींबू पानी में मिलाकर खाया जा सकता है या फिर इनसे मजेदार पुडिंग भी बना सकते हैं।
चिया सीड्स (फोटो.सोशल मीडिया)
-
काले तिल
काले तिल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें समय से पहले सफेद होने से रोकने का काम करते हैं। इनमें जरूरी फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं। इनके नियमित सेवन से बाल जड़ों से मज़बूत होते हैं और उनकी बनावट बेहतर होती है। काले तिल को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए आप इन्हें स्टिर-फ्राई डिश पर छिड़क सकते हैं या बेक की हुई चीजों में भी मिक्स कर सकते हैं।
काला तिल (फोटो,सोशल मीडिया)
-
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज विटामिन E से भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने और स्कैल्प की सेहत सुधारने के लिए जाने जाते हैं। विटामिन E एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है, जो बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। सूरजमुखी के बीज जरूरी फैटी एसिड और प्रोटीन देते हैं, जो मजबूत बालों के लिए जरूरी हैं। इन्हें स्नैक की तरह खाएं या सलाद में भी ऐड किया जा सकता है।
अलसी के पबीज (फोटो.सोशल मीडिया)
-
अलसी के बीज
अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों की जड़ों को पोषण देने और बालों की सेहतमंद ग्रोथ में मदद करता है। इनमें लिगनन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी काफी मात्रा में होते हैं। ये बीज शरीर में इंफ्लेमेशन कम करने और हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं। आप अलसी के बीजों को सलाद पर छिड़क सकते हैं, स्मूदी में मिला सकते हैं या फिर अलसी के तेल का इस्तेमाल ड्रेसिंग के तौर पर कर सकते हैं।
ये बीज बहुत फायदेमंद और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो बालों की ग्रोथ और मोटाई बढ़ाने में मदद करते हैं। ये स्कैल्प की सेहत बनाए रखने और बालों को जड़ों से सिरों तक पोषण देने में मदद करते हैं।
