Hair Growth Tips: पुराने समय की महिलाएं ऐसे रखती थीं अपने बालों को घना और खूबसूरत, आप भी जान लें

Long Hair Tips: आजकल बालों का झड़ना, सफेद होना और रूखेपन की समस्या आम हो गई है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पुराने समय में जब शैंपू, कंडीशनर नहीं थे, तब महिलाएं अपने बालों की देखभाल कैसे करती थीं?
long-hair-tips-natural-hair-care-amla-shikakai-reetha-benefits
हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Natural Hair Growth Tips: बदलती जीवनशैली और प्रदूषण से भरे माहौल में बालों का झड़ना, समय से पहले बालों का सफेद होना और ड्राईनेस की समस्‍या बहुत आम हो गई है। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के ल‍िए महंगे शैंपू, कंडीशनर, सीरम या हेयर ट्रीटमेंट करवाते हैं।

लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा क‍ि जब पुराने जमाने में शैंपू, कंडीशनर या सीरम जैसे महंगे केमिकल वगैरह नहीं हुआ करते थे, तब उस जमाने में महिलाएं अपने बालों की केयर कैसे करती थी।

उस जमाने में बालों की देखभाल के ल‍िए नेचुरल चीजों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता था। आंवला, श‍िकाकाई, रीठा और मेहंदी जैसी नेचुरल चीजें ही हेयर केयर रूटीन का ह‍िस्‍सा थीं। साथ में बालों को हर्ब्स युक्त धुएं से सिंकाई दी जाती थी। आइए जानते हैं पुराने समय के कुछ ऐसे आसान तरीके, जो बालों की ह समस्या का समाधान होती थी।

आंवला

पुराने समय में आंवला बालों की देखभाल के लिए बहुत अधिक प्रयोग में लाया जाते थे। आंवले का पाउडर, आंवला तेल या आंवले का पानी बालों में लगाया जाता था। आज भी आप इसे अपने हेयर केयर रूटीन में शाम‍िल कर सकती हैं।

हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

शिकाकाई

जब शैंपू नहीं हुआ करते थे, तब शिकाकाई का इस्तेमाल बालों को साफ करने के लिए किया जाता था। शिकाकाई एक तरह से नेचुरल क्लींजर है, ये बालों और स्कैल्प की सफाई करता है। कई लोग आज भी रीठा और शिकाकाई के मिक्सचर को शैंपू की तरह इस्तेमाल करते है।

रीठा

रीठा में नेचुरल झाग बनने वाले तत्व पाए जाते हैं। इसी वजह से पुराने समय में इसे बालों को धोने के लिए इस्‍तेमाल किया जाता था। आज भी इसके इस्‍तेमाल से बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाया जा सकता हैं।

मेहंदी

आजकल महिलाएं बालों को कलर करने के ल‍िए डाई करवाती हैं, तो कुछ मेहंदी भी लगाती हैं, लेकिन पुराने समय में इसका इस्तेमाल और भी ज्यादा होता था। मेहंदी बालों को नेचुरल रंग देने के साथ-साथ उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाता है। कई जगहों पर मेहंदी में आंवला और दही मिलाकर भी लगाया जाता था। तब पैक्ड मेहंदी की बजाए पेड़ों से तोड़कर लाए गए नेचुरल पत्तों का उपयोग किया जाता था।

हेयर केयर (फोटो,सोशल मीडिया)
हेयर केयर (फोटो,सोशल मीडिया)

बालों में मालिश भी जरूरी

पुराने समय में लोग बालों में तेल जरूर लगाते थे। नारियल, तिल और भृंगराज जैसे कई नेचुरल ऑयल का इस्तेमाल किया जाता था। दरअसल, बालों में चंपी करने से पोषण मिलता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

नेचुरल हेयर पैक बनाने का तरीका

  • 2 चम्मच आंवला पाउडर
  • 2 चम्मच शिकाकाई पाउडर
  • 1 चम्मच मेहंदी पाउडर
  • आवश्यकतानुसार पानी
हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)
हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

इन सबको मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे बालों में ब्रश की मदद से अप्लाई करें और 30-40 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें। इसका इस्तेमाल 15 दिनों में एक बार करने से बाल घने, मुलायम और चमकदार होते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com