- Hindi News »
- Lifestyle »
- Guava Chutney Recipe
अमरूद की भी बनती है स्वादिष्ट चटनी, जानिए बनाने की विधि
- Written By: वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी
नवभारत डिजिटल टीम: वैसे तो, अलग-अलग व्यंजनों के साथ आपने कई तरह की चटनियां खाई और खिलाई होंगी, लेकिन क्या कभी आपने अमरूद की चटनी (guava chutney) ट्राई की हैं? इसे एक बार अपनी रसोई में जरूर बनाकर देखें, इसका लाजवाब स्वाद आपको भा जायेगा। आइए जानें इसकी रेसिपी।
सामग्री
300 ग्राम अमरूद
सम्बंधित ख़बरें
3-4 हरी मिर्च
1/2 इंच अदरक
1 नींबू का रस निचोड़ें
1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
एक चुटकी हींग
1/2 छोटा चम्मच काला नमक
1/2 छोटा चम्मच नमक
आवश्यकतानुसार पानी डालें
बनाने की विधि
अमरूद की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद, हरा धनिया और हरी मिर्च को अच्छे से धो लें। कोशिश करें कि हरे वाले अमरूद का चयन करें, पीले और मुलायम अमरूद लेने से बचें।
सबसे पहले अमरूद को ऊपर और नीचे से थोड़ा काट लें फिर इसके टुकड़े कर लें। साथ ही अमरूद के सभी बीज निकालकर अलग कर दें। अब मिक्सर में अमरूद, हरा धनिया डालें। इसके बाद हरी मिर्च को काटकर और अदरक के छोटे पीस करके डाल दें। अब ऊपर से धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, 2 चुटकी हींग, काला नमक, सफेद नमक और नींबू निचोड़ कर डाल दें।
अब चटनी पीस लें। अगर आपको चटनी गाढ़ी लग रही है तो इसमें आधा कप पानी मिलाकर एक बार और पीस लें। चटनी को एक बाउल में निकाल लें और सर्व करें। यकीनन इसका मजेदार स्वाद आपका दिल छूने वाला हैं।
Guava chutney recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMBengal Election: ‘ईवीएम नहीं, तृणमूल का नतीजा खराब होगा’, बंगाल चुनाव पर शाहनवाज हुसैन का बयान
Apr 05, 2026 | 10:42 PM‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PMMP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PMसोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM
‘मुद्दों पर फेल हुई सरकार, अब फिल्मों के जरिए फैला रही नफरत’, संजय सिंह का PM मोदी पर कड़ा प्रहार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:08 PM
‘नीतीश ने जलाई लालू के घर में बिजली, अब लालटेन लेकर घूम रहे हैं ट्विटर बबुआ’, JDU का तेजस्वी पर बड़ा हमला
Apr 05, 2026 | 10:03 PM
नागपुर में सनसनी, शोभायात्रा से लापता 14 साल के अथर्व की गला घोंटकर हत्या; बोरे में बंद मिला शव- VIDEO
Apr 05, 2026 | 09:59 PM














