-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Maharashtrian Green Chilli Thecha Recipe
तीखे के शौकीन जरूर ट्राई करें फेमस महाराष्ट्रीयन ठेचा, इसका जायका उड़ा देगा होश
- Written By: रीना पंवार
अगर आपको खाने में तीखा पसंद है तो एक बार महाराष्ट्रीयन ठेचा रेसिपी का स्वाद जरूर लें। इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार खाना चाहेंगे। महाराष्ट्रीयन ठेचा रेसिपी एक साइड डिश है जिसे आप बाजरा रोटी, जवारी रोटी, थालीपीठ या चावल के साथ परोस सकते है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क- अगर आप तीखी चटनी खाना पसंद करते हैं तो महाराष्ट्रीयन साइड डिश ठेचा का स्वाद आपको एक बार जरूर लेना चाहिये। महाराष्ट्र की इस फेसम डिश का स्वाद आपके होश उड़ाने के साथ-साथ आपके बंद नाक-कान और आंखों को भी खोल देगा। ऐसा हम इसलिये कह रहे हैं क्योंकि ये डिश काफी तीखी होती है। इसे बनाने में मूंगफली, हरी मिर्च और लहसुन का प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका जायका बहुत बढ़ जाता है।
यह चटनी महाराष्ट्र में बहुत पसंद की जाती है जिसे ठेचा कहा जाता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी ठेचा को बड़े चाव से खाते हैं और यह उनके पसंदीदा खाने में से एक है। अगर आपको खाने में तीखा पसंद है तो एक बार इसका स्वाद लेने के बाद आप इसे बार-बार खाना चाहेंगे। महाराष्ट्रीयन ठेचा रेसिपी एक साइड डिश है जिसे आप बाजरा रोटी, जवारी रोटी, थालीपीठ या चावल के साथ परोस सकते है। तो आइये जानते हैं तीखी चटपटी थेचा रेसिपी बनाने का तरीका।
इसे बनाने के लिये आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह बनाने में भी बहुत आसान लेकिन स्वाद में बहुत लाजवाब होती है। आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
सम्बंधित ख़बरें
Banarasi Tomato Chaat Recipe: घर पर बनाएं बनारस की मशहूर टमाटर चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
Monsoon Snack Idea: बारिश के मौसम में मिनटों में बनाएं एयर फ्रायर में तैयार होने वाले ये 6 टेस्टी स्नैक्स
Festive Snacks: फेस्टिव सीजन में त्योहार की रौनक बढ़ा देंगे ये 5 टेस्टी स्नैक्स, मेहमान भी करेंगे तारीफ
Monsoon Special Bhutte Ka Kees: बारिश में लें इंदौरी स्वाद का मजा, नोट करें भुट्टे के कीस की आसान रेसिपी
ठेचा बनाने के लिए आपको चाहिये-
– 10 से 15 हरी मिर्च
– 10 से 12 लहसुन की कलियां
– लगभग आधा कप मूंगफली
– स्वादानुसार नमक
– 1 चम्मच जीरा
– 1 चम्मच सरसों का तेल
ठेचा बनाने की विधि-
ठेचा बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म कर लें और फिर उसमें एक चम्मच जीरा और 10 से 12 कलियां लहसुन की डालें। अब इसे हल्का रंग आने तक चलाएं। अब इसमें 10 से 12 हरी मिर्चें, आधा कप मूंगफली और स्वादानुसार नमक डालें। कम आंच में सब चीजों को भून लें। जब सभी चीजें हल्की भुन जाएं तो पैन को गैस से उतार लें।
अब इन सभी चीजों को एस ओखली में डालें और दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि इसमें पानी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। अब एक अलग बर्तन में इस पिसी हुई सामग्री को निकाल लें। तो लीजिए तैयार है तीखी ठेचा चटनी। आप इसे बाजरा रोटी, जवारी रोटी या चावल के साथ खा सकते हैं।
Maharashtrian green chilli thecha recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मैं जीना चाहता हूं…अनशन खत्म नहीं कर सकता, सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, छात्रों के लिए की ये मांग
Jul 22, 2026 | 06:02 PMशिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम अकाउंट, जानें क्या है वजह
Jul 22, 2026 | 06:01 PMNEET पर सियासत तेज, कर्नाटक में BJP-कांग्रेस आमने-सामने; KPCC ऑफिस मार्च के दौरान पुलिस हिरासत में बीजेपी नेता
Jul 22, 2026 | 05:50 PMExplainer: कांग्रेस के प्रदर्शन के जवाब में BJP का काउंटर अटैक, देशभर में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, आगे क्या?
Jul 22, 2026 | 05:46 PMमरीजों को अस्पताल न पहुंचाने वाले ऑटो-टैक्सी वालों पर लगेगा 5 गुना जुर्माना
Jul 22, 2026 | 05:44 PMGoogle ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
Jul 22, 2026 | 05:43 PMकांवड़ यात्रा पर मेरठ पुलिस की डिजिटल नजर; सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मांगा सहयोग, AI और ड्रोन से होगी निगरानी
Jul 22, 2026 | 05:41 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














