-सीमा कुमारी
प्रकाश और खुशियों का महापर्व ‘दीपावली’ (Diwali) इस वर्ष 24 अक्टूबर को है। दिवाली पर सुख-समृद्धि और सुखी जीवन के लिए मां लक्ष्मी भगवान गणेश की पूजा होती है। जैसे-जैसे दीपावली पर्व नजदीक आ रहा है बाजारों में दिवाली गिफ्ट्स की खरीदारी बढ़ती जा रही है।
दीपावली पर अपने दोस्तों और परिजनों को गिफ्ट देने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है। मगर कई बार हमें पता नहीं होता कि उपहार में क्या देना चाहिए और क्या नहीं। कुछ ऐसी चीजें भी होती हैं जिनको देने से आपके धन में वृद्धि की जगह आर्थिक तंगी पांव पसार लेती है। आइए जानें क्या हैं ये चीजें।
ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, बहुत से लोग दिवाली उपहार में ताजमहल की आकृति दे देते हैं लेकिन ताजमहल की आकृति उपहार स्वरूप देना शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि ताजमहल एक मकबरा ही है इसलिए हमें इस तरह का कोई भी वस्तु दीपावली पर उपहार स्वरूप नहीं देनी चाहिए।
शास्त्रों में यह बताया गया है कि दीपावली के दिन किसी को माता लक्ष्मी का चित्र अंकित चांदी का सिक्का नहीं देना चाहिए। इसका व्यक्ति पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। माना जाता है कि यह सिक्का लेने और देने वाले दोनों पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।
ज्योतिष विद्वान का मानना है कि, व्यक्ति को दीपावली पर रुमाल या इत्र किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से देने वाले की कुंडली में शुक्र कमजोर स्थिति में बैठ जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि इत्र शुक्र ग्रह का कारक है। इसलिए इत्र देने से व्यक्ति कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर सकता है।
दीपावली पर लोहे के बर्तन भी उपहार में नहीं दिए जाते हैं। लोहे का संबंध राहु से माना जाता है और राहु को अशुभ ग्रह माना जाता है। राहु के अशुभ प्रभाव की वजह से आप निर्धन हो जाते हैं और आपके पास धन की कमी हो जाती है।
ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, कांच टूटने को अपशकुन माना जाता है ऐसे में। किसी को भी उपहार में कांच से बनी वस्तु न दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके टूटने का डर हमेशा बना रहता है। इससे देने वाले और लेने वाले दोनों पर संकट आ सकता है।