Summer Fashion: अपने समर वॉर्डरोब को दें नया ट्विस्ट, आप भी दिखेंगी बेहद स्टाइलिश और कूल; ये ऑप्शन है बेस्ट!
Summer Fashion Tips: गर्मी शुरू होते ही स्टाइलिश के साथ कंफर्टेबल आउटफिट्स की डिमांड बढ़ जाती है। ये हैं बॉलीवुड के कुछ ट्रेंडी फैशनेबल और आरामदायक ड्रेसेज, जो आपके समर फैशन को बनाएगा और भी कूल।
- Written By: रीता राय सागर
Summer Essential (सौ. सोशल मीडिया)
Summer Fashion 2026: गर्मी में पारा चढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में वॉर्डरोब को समर फैशन के अनुकूल अपडेट करने की जरूरत है, जिससे हम हर मौके पर स्टाइलिश लगें। कई बार हम जानकारी न होने की वजह से ऐसी शॉपिंग कर लेते हैं, जो न तो फैशनेबल होती है और न ही आरामदायक। आइए जानते है बॉलीवुड इंस्पायर्ड कुछ कूल समर ड्रेसेज के बारे में-
लूज फ्लोइ पैंट्स
लिनेन या खादी मटीरियल में कॉटन फ्लोइ पैंट समर एसेंशियल है। इसे पहनकर आप स्टाइलिश दिखने के साथ ही बेहद कंफर्टेबल महसूस करेंगी। स्ट्रेचेबल फैब्रिक की वजह से इसका फ्लो बहुत अच्छा दिखता है और बॉडी पर बहुत ही लाइट फील कराता है। इस समर फ्लोरल प्रिंट या प्लेन दोनों ही मार्केट में मौजूद हैं। बस इन्हें अपनी पसंद के किसी टॉप, कुर्ते या लूज शर्ट के साथ पेयर करें और स्टाइलिश दिखें।
ओवरसाइज शर्ट
जेन जी की पहली पसंद बन चुकी ओवरसाइज शर्ट इस धधकती गर्मी में बेहद कूल फील देते हैं। जरूरत है इसे सही तरीके से स्टाइल करने की। इसे रिब्ड जींस, डेनिम, बाइक शॉर्टस या पैंट्स के साथ आसानी से पेयर किया जा सकता है। गर्मियों को देखते हुए अजरख, बांधनी, टाई एंड डाई जैसे कॉटन मटीरियल पर बने पैचवर्क और इंब्रॉयडरी वाली शर्ट ट्रेंडिंग है। इसे कई तरह से स्टाइल किया जा सकता है। ब्रा लेट या कोई स्लीवलेस टॉप के साथ इसे बटन खोलकर श्रग की तरह भी स्टाइल किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kharbuja Seeds Benefits: खरबूजे के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देखिए
Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन
गर्मी के मौसम में अपराजिता पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? यहां जानिए असरदार नुस्खे, फूलों से भर जाएगा पौधा
Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
ये भी पढ़ें- Mother’s Day: इस मदर्स डे अपनी सुपरमॉम को दें सरप्राइज, घर पर मिनटों में तैयार करें ये 5 टेस्टी केक।
टैंक टॉप
समर और टैंक टॉप का गहरा नाता है। होजरी या कॉटन फैब्रिक में बने ये टॉप्स फिटेड और लूज दोनों ही अच्छे लगते हैं। इन्हें मल्टीपल तरीके से स्टाइल किया जा सकता है। जींस, पैंट, शॉर्ट्स, स्कर्ट से लेकर पलाजो तक के साथ इसे पेयर कर सकती है। अजरख, बांधनी, कलमकारी जैसे ट्रेडिशनल प्रिंट फिलहाल चलन में है, तो खरीदने से पहले इनको तरजीह दे सकती है।
जॉगर्स
अगर आप इस समर जींस नहीं पहनना चाहती हैं, तो जॉगर्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह मल्टीपल कलर के साथ-साथ ब्रीदेबल फैब्रिक में भी उपलब्ध है। साथ में क्रॉप टॉप या टैंक टॉप के साथ स्नीकर्स पहनकर इस लुक को कंप्लीट किया जा सकता है। आउटिंग के लिए भी यह अच्छा ऑप्शन है। साथ ही यह क्लासी और कूल अंदाज समर के लिए बेस्ट है।
कुर्ता सेट
एथनिक वेयर में सलवार कुर्ता भी एक बेहतरीन चॉइस हो सकती है। इसके लिए मलमल, मोडाल, कॉटन, लिनेन, खादी व चंदेरी कॉटन फैब्रिक का चुनाव सही रहेगा। कुर्ता स्लीवलेस, हॉल्टर नेक, नूडल्स स्ट्रैप या फिर थ्री फोर्थ स्टाइल में कैरी किया जा सकता है। इस तपती गर्मी में ऑफ-व्हाइट, पीच, बेज, पेस्टल ब्लू, सेज ग्रीन जैसे कलर ज्यादा फबेंगे। इसे आप सिल्वर ईयररिंग्स, वॉच, बिंदी, न्यूड लिपस्टिक, टोटे बैग और फ्लैट सैंडल के साथ पहनकर अलग दिख सकती है।
फ्लोइ समर ड्रेसेज
अगर आप इस समर में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो मार्केट में शॉर्ट, मिडी और फुल लेंथ तक में कई वेरायटीज उपलब्ध है। यह कॉलेज, आउटिंग व कैजुअल डे आउट के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसे स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्ट्रक्चर्ड शूज के साथ पेयर करके आप कमाल लग सकती है।
इनके साथ कुछ एक्सेसरीज जैसे- बैग, स्कार्फ, स्टोल, हैट, सनग्लासेस, फुटवियर, का खास ध्यान रखें। इन छोटे-छोटे डिटेल्स को ऐड कर आपका लुक समर रेडी हो जाएगा। लेदर की जगह फ्लोटर और स्लीपर्स को ऐड कर सकती है, इससे पैरों को हवा भी मिलती रहेगी।
