इन लोगों को लोगों भूल से भी नहीं खाना चाहिए मूंग की दाल, सेहत को हो सकते हैं भयंकर नुकसान
Moong dal:मूंग दाल का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि,यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है पर कुछ लोगों के लिए यह हानिकारक हो सकती है। आइए जानते किन को बनानी चाहिए मूंग की दाल से दूरी।
- Written By: सीमा कुमारी
किन लोगों के लिए गले की फांस मूंग की दाल (सौ.सोशल मीडिया)
Moong dal side effects: भारतीय थाली में दाल चावल का अहम हिस्सा होता हैं। अगर बात दाल खाने की करें तो दालों को हमेशा से ही प्रोटीन का एक बढ़िया सोर्स माना जाता रहा है। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए लोग कई तरह के दाल को अपनी डाइट में शामिल करते हैं। खासतौर पर, मूंगदाल को। जो कि प्रोटीन का बढ़िया सोर्स माना जाता है और अक्सर हम इसे बीमार होने पर खाते है, ताकि शरीर को एनर्जी मिल सके।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोषण का भंडार यह दाल कई लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। जी हां, आपने सही सुना। प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल कुछ लोगों के लिए जहर का काम कर सकती है।
इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि किन लोगों के लिए मूंगदाल नुकसानदायक हो सकती है। आज हम इस खबर मूंगदाल के सेवन से होने वाले नुकसान बताने जा रहे है। आइए जानते हैं किन लोगों को सोच-समझकर खाना चाहिए मूंग की दाल-
सम्बंधित ख़बरें
Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
Fitkari:फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां होंगी, इस्तेमाल का तरीका सही हो, यहां जानिए
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
किन लोगों के लिए गले की फांस बन सकती है मूंग की दाल
किडनी स्टोन के मरीज
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, किडनी स्टोन की समस्या में भी मूंग की दाल खाने से परहेज करना चाहिए। यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें खानपान का खास ध्यान रखना पड़ता है। दरअसल, मूंग दाल में ऑक्सलेट होते हैं, जो किडनी स्टोन की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर किसी को किडनी स्टोन की समस्या है, तो मूंगदाल खाने से बचना चाहिए।
लो ब्लड शुगर वाले लोग
कहते है लो ब्लड शुगर वाले लोगों को भी मूंगदाल खाने से बचना चाहिए। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिनका ब्लड शुगर अक्सर लो रहता है, तो आपको मूंग की दाल खाने से परहेज करना चाहिए।
आपको बता दें, इस दाल में कुछ ऐसे तत्व मौजूद रहते हैं, जो आपको ब्लड शुगर को कम कर सकते हैं। शरीर में ब्लड शुगर का कम होना कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।
हाई यूरिक एसिड वाले लोग
हाई यूरिक एसिड वाले लोगों को भी इस दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपका यूरिक एसिड बढ़ा हुआ है, तब भी आपको मूंग की दाल खाने से बचना चाहिए। दरअसल, इस दाल में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो हाई यूरिक एसिड वालों के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसे लोग सीमित मात्रा में भी मूंग की दाल खाएं, तो बेहतर होगा।
गैस और ब्लोटिंग की समस्या
जरूरत से ज्यादा मूंग दाल खाने से कुछ लोगों को गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं मूंगदाल की कच्ची भूसी उल्टी और दस्त और पेट खराब होने की भी वजह बन सकता है। हालांकि, इस समस्या से बचने के लिए इसे सही तरीके से चबाकर खाना जरूरी है।
ये भी पढ़ें-कच्चा पपीता खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, तुरंत शुरू कर देंगे खाना
इन लोगों को भी करना चाहिए परहेज
अगर किसी को अर्थराइटिस, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस,साइनस, स्पोंडलाइटिस की समस्या है, जो धुली मूंगी नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बॉडी में कफ बढ़ता है, जिससे इन समस्याओ में और ज्यादा दिक्कत हो सकती है।
