Mango Squash Recipe: आम के शौकीन के लिए परफेक्ट है शेफ पंकज भदौरिया का मैंगो स्क्वॉश, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Homemade Mango Squash Recipe: अगर आप भी आम के दीवाने हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से खाना पसंद हैं, तो शेफ पंकज भदौरिया की यह रेसिपी आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए।
- Written By: रीता राय सागर
मैंगो स्कवॉश (फोटो. सोशल मीडिया)
Mango Squash Recipe In Hindi: आम का मौसम चल रहा है। गर्मियां और आम शायद हम में से अधिकतर लोग बचपन में गर्मियों का इंतजार इसलिए भी बेसब्री से करते हैं, क्योंकि इस मौसम में तरह-तरह के आम खाने को मिलते है।
आम को सिर्फ फल की तरह ही नहीं बल्कि कई तरीकों से खाया जाता है। कच्चे आम की चटनी, अचार से लेकर पके हुए आम का जूस, मैंगो केक, मैंगो स्मूदी, मैंगो आइसक्रीम या फिर मैंगो स्क्वॉश। अगर आप भी आम के दीवाने हैं और इसे अलग-अलग तरीकों से खाना चाहते हैं, तो शेफ पंकज भदौरिया ने आपके लिए आम से बनने वाली एक रेसिपी शेयर की है। मैंगो स्क्वॉश बनाना बेहद आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
स्कवॉश बनाने की सामग्री
- 1 किलो पके आम की प्यूरी
- 1 किलो चीनी
- 1 लीटर पानी
- 1 चम्मच साइट्रिक एसिड या 3 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच KMS (पोटेशियम मेटा बाय सल्फाइट) (ऑप्शनल)
मैंगो स्कवॉश बनाने का तरीका
आम को अच्छी तरह से धोकर छील लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे इसे ब्लेंडर में इसकी प्यूरी बनाने में आसानी हो। अब एक ब्लेंडर में आम के टुकड़ों को पीसकर बारीक पेस्ट बना लेंगे। एक बड़े पैन में पानी और चीनी को एक साथ उबालेंगे। फिर इसमें साइट्रिक एसिड ऐड करेंगे और 7-8 मिनट तक उबालेंगे। इसे तब तक उबालना है, जब तक कि आपको 1 तार वाली चाशनी न मिल जाए। अब इसमें आम की प्यूरी डालेंगे और 2 मिनट तक उबालेंगे। अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने के बाद रेफ्रिजरेटर में स्टरलाइज की गई कांच की बोतल में स्टोर करेंगे। इसे 1 हफ्ते तक स्टोर किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत
बहन के लिए परफेक्ट Rakhi Gift Ideas, ब्यूटी से लेकर गैजेट्स तक, हर बजट में है फिट
Makeup Tips: उम्र से 10 साल छोटी दिखना है, तो मेकअप करते समय अपनाएं ये 10 आसान और असरदार टिप्स
World Emoji Day 2026: क्या आप कर रहे है इमोजी का सही इस्तेमाल, जानिए रोज इस्तेमाल होने वाले Emojis का सही मतलब
इसे लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए केएमएस को 2 बड़े चम्मच पानी में घोलें और स्क्वॉश में मिला दें। इसके बाद इसे बोतल में बंद करके फ्रिज में रख दें।
ये भी पढ़ें- Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
आम खाने के फायदे
- 100 ग्राम आम में लगभग 36 मिलीग्राम विटामिन-सी होता है, जो हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है।
- विटामिन-सी से भरपूर होने की वजह से यह शरीर में कोलेजन बनाने में भी जरूरी भूमिका निभाता है, इससे त्वचा और सेल्स की मरम्मत बेहतर होती है।
- विटामिन-ए आंखों की रोशनी को ठीक रखता है और आंखों में होने वाली बीमारियों के खतरे को कम करता है।
- आम में मौजूद मैंगिफेरिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर में इंफ्लेमेशन के खतरे को कम करता है।
