-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Maharashtrian Green Chilli Thecha Recipe In 5 Minute
सिर्फ मिर्च और लहसुन से 5 मिनटों में तैयार करें चटपटा महाराष्ट्रीयन ठेचा, ये रेसिपी बढ़ा देगी खाने का जायका
- Written By: प्रीति शर्मा
Maharastrian Thecha: भारतीय खाने में चटनी का खास महत्व होता है जो साधारण भोजन का स्वाद भी कई गुना बढ़ा सकती है। महाराष्ट्रीयन ठेचा एक ऐसी ही तीखी और चटपटी चटनी है।

मिर्च और लहसुन से बना महाराष्ट्रीयन ठेचा (सौ. फ्रीपिक)
Thecha Recipe: भारतीय थाली में जब तक कुछ तीखा और चटपटा न हो तब तक खाने का मजा अधूरा रहता है। अक्सर ऐसा होता है कि रोज वही दाल-चावल या बोरियत भरी सब्जियां खाकर मन भर जाता है या फिर कभी-कभी सब्जी बनाने का बिल्कुल मन नहीं होता। ऐसी स्थिति के लिए महाराष्ट्र का मशहूर मिर्च ठेचा एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल बनाने में बेहद आसान है बल्कि स्वाद में इतना लाजवाब है कि आप बिना सब्जी के भी चार रोटियां ज्यादा खा जाएंगे।
क्या है महाराष्ट्रीयन ठेचा
ठेचा महाराष्ट्र की एक पारंपरिक चटनी नुमा डिश है जिसे मुख्य रूप से हरी मिर्च, लहसुन और मूंगफली से तैयार किया जाता है। ग्रामीण महाराष्ट्र में इसे ज्वार या बाजरे की भाकरी (रोटी) के साथ बड़े चाव से खाया जाता है। इसकी खासियत यह है कि इसे मिक्सी के बजाय ओखली या सिलबट्टे पर दरदरा कूटा जाता है जिससे इसका स्वाद और टेक्सचर एकदम अलग और देसी आता है।
सिर्फ 5 मिनट में होगा तैयार
ठेचा बनाने की सबसे बड़ी खूबी इसकी सादगी है। इसके लिए आपको किसी लंबी-चौड़ी तैयारी की जरूरत नहीं है। किचन में मौजूद बेसिक सामग्री जैसे हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, कच्ची मूंगफली, थोड़ा सा जीरा और नमक से यह मिनटों में तैयार हो जाता है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो हॉस्टल में रहते हैं या जिनके पास खाना बनाने का कम समय होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
Alia Bhatt Fashion: कस्टम प्रिंट्स से लेकर डायमंड रिंग तक, आलिया और शरवरी का लेटेस्ट लुक ने खींचा सबका ध्यान
यह भी पढ़ें:- Health Alert: क्या आप भी दही में नमक मिलाकर खाते हैं? तो पहले जान लें ये जरूरी बात
बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। इसमें हरी मिर्च (डंठल हटाकर), लहसुन की कलियां और मूंगफली के दाने डालें।
- इन्हें तब तक भूनें जब तक मिर्च पर हल्के भूरे धब्बे न आ जाएं और मूंगफली कुरकुरी न हो जाए। इसमें थोड़ा सा जीरा भी डालें।
- अब भुनी हुई सामग्री को एक ओखली में निकाल लें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- इसे दरदरा कूट लें। ध्यान रहे कि इसे बारीक पेस्ट नहीं बनाना है दरदरापन ही इसकी असली जान है।
- अंत में आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नींबू का रस या बारीक कटा हरा धनिया मिला सकते हैं।
सेवन और स्टोरेज टिप्स
ठेचा की इस रेसिपी को आप पराठे, पूरी, दाल-चावल या सादी रोटी के साथ खा सकते हैं। इसे एक कांच के एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें तो यह 5-7 दिनों तक बिल्कुल फ्रेश रहता है। सफर पर जाते समय भी यह एक शानदार विकल्प साबित होता है।
स्वाद और सेहत के लिहाज से भी लहसुन और मिर्च का यह मेल मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। तो अगली बार जब सब्जी बनाने का मन न हो तो इस चटाखेदार महाराष्ट्रीयन ठेचा को जरूर ट्राई करें।
Maharashtrian green chilli thecha recipe in 5 minute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
Jul 02, 2026 | 06:57 AMKark Sankranti 2026: जुलाई में कब है कर्क संक्रांति? नोट करें डेट, पुण्य और महापुण्य काल
Jul 02, 2026 | 06:54 AMहोटल से लेकर इमारतों तक सिर्फ आग, जेलेंस्की की चेतावनी के चंद घंटों बाद कीव पर बरसी रूसी मिसाइलें
Jul 02, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 2 जुलाई: मुंबई में भारी बारिश का कहर, कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति
Jul 02, 2026 | 06:42 AMJio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
Jul 02, 2026 | 06:23 AMBirthday Horoscope 02 July 2026: 2 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 02, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज पूरे राज्य में सक्रिय होगा मानसून, घर से निकलने से पहले जानें मौसम का मिजाज
Jul 02, 2026 | 05:55 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














