सर्दी के मौसम में ज़रूर खाएं चुकंदर का हलवा, स्वाद और सेहत दोनों के लिए लाजवाब, नोट करें रेसिपी
Beetroot Halwa:सर्दी के मौसम में चुकंदर का हलवा खाने से शरीर को गर्माहट, ऊर्जा और आयरन मिलता है। जानिए इसके सेहत से जुड़े फायदे और क्यों है यह विंटर डाइट के लिए बेस्ट।
- Written By: सीमा कुमारी
चुकंदर का हलवा की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Sweets Winter: बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि सर्दियों का मौसम शरीर बनाने का मौसम होता है क्योंकि इस मौसम में ढेर सारे पौष्टिक फल और सब्जियां मिलती हैं। इनमें से ही एक सब्जी है चुकंदर भी हैं।
सर्दियों के मौसम में गर्म और पौष्टिक मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में चुकंदर का हलवा स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से भी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। चुकंदर में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ ठंड के मौसम में मजबूती भी प्रदान करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार, चुकंदर आयरन और फाइबर से भरपूर होता है, जो सर्दियों में शरीर को अंदर से मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। यही वजह है कि इस मौसम में चुकंदर का हलवा खाने की सलाह दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Ananya Panday: अनन्या पांडे के ब्राइडल लहंगे ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, गौरव गुप्ता की डिजाइन ने जीता दिल
Shweta Tiwari Fitness: जिम जाने से पहले श्वेता अपनाती हैं ये आसान स्किन केयर रूटीन और जिम बैग में रखती हैं….
Healthy Indian Snacks: जंक फूड की क्रेविंग को कहें अलविदा, ट्राई करें ये 10 हेल्दी देसी स्नैक्स
Chia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
चुकंदर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
चुकंदर: 3-4 बड़े (कद्दूकस किए हुए)
दूध: आधा लीटर (फुल क्रीम)
घी: 2-3 बड़े चम्मच
चीनी या गुड़: स्वादानुसार (सेहत के लिए गुड़ बेहतर है)
मेवे: बादाम, काजू और पिस्ता (कटे हुए)
इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
चुकंदर का हलवा बनाने का तरीका
- चुकंदर का हलवा बनाने के लिए ऊपर दी गई सामग्रियों का इस्तेमाल करते हुए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही में घी गर्म करें।
- अब इसमें कद्दूकस किया हुआ चुकंदर डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए।
- जब चुकंदर हल्का नरम हो जाए, तो इसमें दूध डाल दें। इसे तब तक पकने दें जब तक कि दूध पूरी तरह सूख न जाए और चुकंदर एकदम मुलायम न हो जाए। बीच-बीच में इसे चलाते रहें।
- अब इसमें चीनी या गुड़ डालें। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पानी छोड़ेगा, इसे सूखने तक अच्छी तरह पकाएं।
- आखिर में इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे मिलाएं।
- ऊपर से एक चम्मच घी और डालें, इससे हलवे में शानदार चमक और सोंधी खुशबू आ जाएगी।
- अगर आप इस हलवे को और भी शाही बनाना चाहते हैं, तो इसमें अंत में थोड़ा-सा मावा कद्दूकस करके डाल दें। इससे हलवे का टेक्सचर एकदम बाजार जैसा मलाईदार हो जाएगा। उसके बाद खाने का आनंद लें।
ये भी पढ़ें-ठंड के मौसम में क्यों खाना चाहिए मकोय का साग, पढ़ते साथ लेने चले जाएंगे बाज़ार
