Moringa Rice Recipe: स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन, घर पर बनाएं मोरिंगा राइस
Easy Recipe Of Moringa Rice: मोरिंगा राइस बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है। यह विटामिन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है।
- Written By: रीता राय सागर
मोरिंगा राइस (फोटो.सोशल मीडिया)
Moringa Rice Banane Ki Recipe: अगर आप भी रोजाना एक ही तरह से चावल खाकर बोर हो गए हैं और कुछ टेस्टी एंड हेल्दी खाना चाहते हैं, तो मोरिंगा राइस आपके लिए परफेक्ट है। मोरिंगा को हिंदी में सहजन या मुनगा भी कहते हैं, यह एक ऐसा सुपरफूड है जो विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है।
इसके पत्तों में दूध से कहीं ज्यादा कैल्शियम और संतरे से कई गुना ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है। यह राइस न सिर्फ आपकी प्लेट को एक खूबसूरत कलर देगा बल्कि सेहत भी दुरूस्त करेगा। यह टेस्टी और हेल्दी रेसिपी बच्चों के लंच बॉक्स या दोपहर के लंच के लिए बेहतर है।
इस स्वादिष्ट और पौष्टिक राइस को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। रसोई में मौजूद बेसिक चीजों से ही यह बनकर तैयार हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
Fatty Liver: फैटी लिवर का घरेलू इलाज क्या है? यहां जानिए कुछ असरदार नुस्खे
नागपुर के बाजारों में आया औषधीय जामुन, पर 200 रुपये किलो का भाव देखकर आम जनता बोली-फल है या सोना
Leftover Khichdi Recipe: घर में बची खिचड़ी को न फेंकें, इस तरह से 20 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट मसाला चीज बॉल्स
मोरिंगा राइस बनाने की सामग्री
- सहजन या मोरिंगा के पत्ते
- चावल
- हरी मिर्च
- घी
- राई
- कढ़ी पत्ता
- चना दाल
- उड़द दाल
- मूंगफली
- काजू
- प्याज
- नींबू
ये भी पढे़ं- Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे
मोरिंगा राइस बनाने का तरीका
- सबसे पहले सहजन के पत्तों को डंठल से अलग करके पानी से दो-तीन बार अच्छी तरह धो लें।
- अब इन पत्तों को मिक्सर जार में डालें। साथ में हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी (2-3 चम्मच) मिलाकर इसका एक गाढ़ा और स्मूथ हरा पेस्ट तैयार कर लें।
- अब गैस पर एक कढ़ाई या पैन रखें और उसमें घी या तेल गरम करें।
- तेल गरम होने पर इसमें राई, कढ़ी पत्ता, चना दाल और उड़द दाल डालें।
- दालों को तब तक भूनें जब तक कि वे हल्की सुनहरी और खुशबूदार न हो जाएं।
- इसके बाद इसमें मूंगफली या काजू डालकर एक मिनट के लिए फ्राई कर लें।
- तड़के में बारीक कटा हुआ प्याज डालें और उसे तब तक पकाएं जब तक वह हल्का गुलाबी न हो जाए।
- अब इसमें मिक्सर में पिसा हुआ मोरिंगा का पेस्ट डालें।
- इस पेस्ट को मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक भूनें, ताकि सहजन के पत्तों का कच्चापन पूरी तरह से निकल जाए और अच्छी खुशबू आने लगे।
- पेस्ट जब अच्छे से भून जाए और तेल छोड़ने लगे, तब आंच को धीमा कर दें।
- अब कड़ाही में पहले से पके हुए चावल और स्वादानुसार नमक डालें।
- हल्के हाथों से चावल को मसालों के साथ मिक्स करें ताकि चावल के दाने टूटें नहीं।
- 2 मिनट के लिए कढ़ाई को ढक दें ताकि सारे फ्लेवर चावल में मिक्स हो जाएं।
- आखिर में गैस बंद करें, ऊपर से नींबू का रस निचोड़ें और गरमा-गरम मोरिंगा राइस को रायते या पापड़ के साथ परोसें।
