Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 9 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pelekai Dosa Recipe: घर पर बनाएं साउथ इंडिया का स्वादिष्ट पेलेकाई डोसा, हर बाइट में मिलेगा देसी फ्लेवर

Pelekai Dosa Recipe At Home: भारत के हर घर की अपनी अलग रेसिपी औऱ पारंपरिक पकवान होते हैं। ऐसी ही एक डिश है, पेलेकई पोलो, जिसे पक हुए कटहल से बनाया जाता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 09, 2026 | 12:59 PM

पेलेकई डोसा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Healthy Dosa Recipe For Breakfast: दक्षिण भारत अपने पारंपरिक व्यंजनों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। दक्षिण भारत से निकला इडली-डोसी आज भारत के हर राज्य, हर गली-कूचे में मिलता है, जिसे लोग ब्रेकफास्ट के तौर पर खाना पसंद करते हैं।

कर्नाटक के कई घरों में मानसून और गर्मियों के मौसम में एक खास डिश बनाई जाती है, जिसे पेलेकाई पोलो या पोंसा पोलो कहते हैं। यह एक पारंपरिक मीठा डोसा है, जिसे पके हुए कटहल, चावल, नारियल और गुड़ को मिलाकर बनाया जाता है। तैयार किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा-नमकीन होता है।

पेलेकाई डोसा बनाने की सामग्री

  • 1 कप कच्चा चावल (सोना मसूरी या डोसा राइस)
  • 1 कप पके हुए कटहल की कलियां (बीज निकालकर)
  • ½ कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 2 से 3 बड़े चम्मच गुड़ (कटहल की मिठास के अनुसार)
  • 5 से 8 काली मिर्च
  • 2 से 3 हरी इलायची
  • 1 चुटकी नमक
  • आवश्यकता अनुसार पानी
  • डोसा सेंकने के लिए घी या नारियल का तेल
  • ½ छोटा चम्मच मेथी दाना (वैकल्पिक)
  • एक मुट्ठी पोहा (वैकल्पिक, डोसा ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए)

पेलेकई डोसा (फोटो.सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई

Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना

Raksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट

Long Distance Raksha Bandhan: भाई-बहन दूर हैं, तो इन 7 खास तरीकों से सेलिब्रेट करें और बनाएं रक्षाबंधन को खास

पेलेकाई डोसा बनाने की विधि

  • सबसे पहले चावल को अच्छी तरह धोकर 4 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। यदि आप मेथी दाना इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे भी चावल के साथ ही भिगो दें।
  • अब एक मिक्सर जार में भीगे हुए चावल, पके कटहल की कलियां, कद्दूकस किया हुआ नारियल, गुड़, काली मिर्च, इलायची और एक चुटकी नमक डालें। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक स्मूद बैटर तैयार कर लेंगे।
  • इसे क्रिस्पी बनाने के लिए भीगे हुए पोहे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बैटर तैयार होने के बाद इसे किसी बड़े बर्तन में निकालकर ढक दें और 7 से 8 घंटे या रातभर के लिए फर्मेंट होने के लिए रख दें। फर्मेंट होने के बाद बैटर को एक बार हल्के हाथ से मिला लें।
  • अब एक नॉन-स्टिक तवा या लोहे का तवा मध्यम आंच पर गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा घी या नारियल का तेल लगाएं। अब तवे पर बैठर डालकर हल्के हाथ से घुमाएं और इसे ढककर 2 से 3 मिनट तक पकने दें। जब तक नीचे की तरफ से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए।
  • इसके बाद ऊपर से थोड़ा घी डालें और डोसे को पलटकर दूसरी तरफ लगभग 1 मिनट तक पकाएं। जब दोनों तरफ से डोसा अच्छी तरह पक जाए, तो इसे प्लेट में निकाल लें।
  • गरमा-गरम पेलेकाई डोसा को नारियल की चटनी, गुड़, घी या फिर एक कप गर्म चाय या फिल्टर कॉफी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें- Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना

रेसिपी टिप्स

  • अच्छी मिठास के लिए पूरी तरह पके और खूशबूदार कटहल का इस्तेमाल करें।
  • यदि कटहल ज्यादा मीठा है, तो गुड़ की मात्रा कम कर दें।
  • बैटर को रातभर फर्मेंट करने से डोसे का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है।
  • इस डोसा को बनाने में नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पारंपरिक साउथ इंडियन फ्लेवर मिलता है।
  • अगर आप डोसा हल्का कुरकुरा पसंद करते हैं, तो बैटर में भीगा हुआ पोहा जरूर मिलाएं।

Pelekai dosa recipe authentic south indian raw jackfruit dosa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2026 | 12:59 PM

Topics:  

  • Dosa
  • Festival Special
  • Food Recipes
  • South Indian

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.