Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Long Distance Raksha Bandhan: भाई-बहन दूर हैं, तो इन 7 खास तरीकों से सेलिब्रेट करें और बनाएं रक्षाबंधन को खास

Raksha Bandhan Idea: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का सबसे प्यारा त्योहार है और जब भाई-बहन एक-दूसरे से दूर हों तो मन थोड़ा उदास हो जाता है। लेकिन यहां कुछ खास तरीके बताए गए हैं, जो दूरियों को कम करेगा।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 07, 2026 | 11:42 AM

राखी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Long Distance Rakhi Celebration: भाई-बहन चाहे कितनी भी दूर चले जाएं या कितने भी बड़े हो जाएं, भाई-बहन के बीच का रिश्ता हमेशा वैसा ही रहता है। हो सकता है कि भाई-बहन अलग शहर में या अलग-अलग देशों में रहते हों, अपनी-अपनी जिंदगी में व्यस्त, लेकिन भाई-बहनों का रिश्ता हमेशा मज़बूत और बिना किसी शर्त के प्यार से भरा रहता है।

रक्षाबंधन उस रिश्ते की एक प्यारी याद दिलाता है. जो आपका अपने भाई या बहन के साथ होता है, भले ही आप असल में साथ न हों।

दूर से रक्षाबंधन सेलिब्रेट करने के कुछ तरीके

  • वीडियो कॉल पर बांधें राखी

यह सबसे आसान तरीका है। आप वीडियो कॉल पर शुभ मुहूर्त में एक-दूसरे से जुड़ें। बहन अपने भाई की तस्वीर पर राखी बांध सकती है। भाई भी उसी समय अपनी कलाई पर खुद से राखी बांध सकता है। इस दौरान आप बचपन की बातें और पुरानी यादों को साझा कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Raksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के प्रेम का पर्व, जानें रक्षाबंधन से जुड़ी प्रसिद्ध पौराणिक कहानियां

Green Ganeshotsav: पर्यावरण अनुकूल मूर्तियों के लिए MBMC ने की नई पहल, इन विक्रेताओं को मिलेगी मुफ्त मंडप

इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच

  •  सरप्राइज भेजकर करें खुश

अगर आप राखी या उपहार को पहले से भेजते हैं, तो वह समय पर पहुंच जाएगा। बहन अपने हाथ से बनी हुई राखी या कोई और तोहफा भेज सकती है और भाई भी अपनी बहन के लिए कोई खास उपहार भेज सकता है। आजकल 10 मिनट डिलीवरी ऐप इसमें आपकी मदद कर सकता है। इसके साथ ही एक हाथ से लिखा हुआ खत भेजना रिश्ते को और भी गहरा बना देता है।

राखी (फोटो.सोशल मीडिया)

  • एक साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें

आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भाई-बहन एक साथ शॉपिंग कर सकते हैं। बहन अपने भाई के लिए और भाई अपनी बहन के लिए ऑनलाइन गिफ्ट चुन सकता है। वीडियो कॉल पर एक-दूसरे से पूछते हुए शॉपिंग करने का अनुभव भी अलग और बहुत मजेदार होता है।

  • एक जैसी मिठाई बनाएं

आप दोनों अलग-अलग शहरों में रहकर भी एक ही समय पर अपने बचपन की कोई पारंपरिक रेसिपी या मिठाई बना सकते हैं। वीडियो कॉल पर रेसिपी और बनाने का तरीका साझा करें। इस तरह आप दोनों मिलकर त्योहार की मिठास को महसूस कर पाएंगे।

राखी (फोटो.सोशल मीडिया)

  • एक साथ फिल्में या पुरानी तस्वीरें देखें

वीडियो कॉल पर आप दोनों अपने बचपन की पुरानी तस्वीरें या फैमिली वीडियो देख सकते हैं। बचपन की शरारतें, माता-पिता की बातें और साथ बिताए पलों को याद करके आप दोनों को बहुत अच्छा महसूस होगा।

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास

  •  मंदिर या पूजा स्थान में नाम लेकर प्रार्थना करें

यदि भाई या बहन विदेश में हैं और समय नहीं मिल पा रहा, तो शिव या विष्णु मंदिर में जाकर उनका नाम लेकर रक्षा और सुख की कामना करें।

Long distance raksha bandhan celebration ideas

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 11:42 AM

Topics:  

  • Best Gift
  • Festival News
  • festival season
  • Festival Special
  • Raksha Bandhan
  • Unique Celebration

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.