Raksha Bandhan 2026: राशिनुसार राखी बांधने से मिलेगा शुभ फल, जानें किस राशि के लिए कौन-सा रंग है बेस्ट
Rakhi Colour As Per Zodiac: रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक है। यदि राखी भाई की राशि अनुसार शुभ रंग में बांधी जाए, तो यह पर्व और अधिक शुभ फल देता है।
- Written By: रीता राय सागर
रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan Astrology Tips: वर्ष 2026 में 28 अगस्त, दिन शुक्रवार को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। भाई की कलाई पर बहन के द्वारा राखी बांधना सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि स्नेह और सुरक्षा के वचन का प्रतीक है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर बहन अपने भाई की राशि के अनुसार राखी का चुनाव करे, तो यह राखी ग्रहों के शुभ प्रभाव को बढ़ाती है और भाई-बहन के रिश्ते को और भी मजबूत करती है। यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक रक्षा सूत्र नहीं, बल्कि वह राखी एक तरह से भाई के जीवन में शुभता और समृद्धि का माध्यम बन जाती है। यह न केवल रिश्ते को और मजबूत बनाता है, बल्कि पूरे वर्ष भाई के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाता है।
मेष राशि
इस ग्रह का स्वामी मंगल ग्रह है, जो लाल रंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। लाल रंग ऊर्जा, उत्साह और साहस से भरपूर होता है। इसलिए मेष राशि वाले भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह राखी उनके जीवन को नई ताकत और जोश से भर देगी।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope 08 July 2026: जन्मदिन वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें पूरे वर्ष का भविष्यफल
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Long Distance Raksha Bandhan: भाई-बहन दूर हैं, तो इन 7 खास तरीकों से सेलिब्रेट करें और बनाएं रक्षाबंधन को खास
कर्क राशि में बुध की वक्री चाल से होगा कमाल, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आज का दिन
वृषभ राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र है, जो प्रेम और समृद्धि के प्रतीक हैं। सफेद और सिल्वर रंग शांति और खुशहाली लाते हैं। आपके भाई के लिए सफेद, सिल्वर, गुलाबी या हल्के नीले रंग की राखी उत्तम रहेगी। यह रंग आपके रिश्ते में शांति और प्रेम बनाए रखेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि और संवाद के कारक है। हरा रंग नई ऊर्जा और समृद्धि का संकेत देता है। इसलिए मिथुन राशि वाले भाई की कलाई पर हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह राखी उनकी बुद्धिमत्ता और व्यापार में सफलता बढ़ाएगी।
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा है। आपके भाई के लिए सफेद, चांदी या मोती वाली राखी बहुत शुभ रहेगी। यह रंग आपके रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव और स्थिरता को बढ़ाएगा। यह राखी उनके मानसिक तनाव को कम करेगी और मन को शांत रखेगी।
रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो शक्ति और आत्मविश्वास के प्रतीक हैं। नारंगी और गोल्डन रंग मान-सम्मान और ऊर्जा बढ़ाते हैं। इसलिए सिंह राशि वाले भाई की कलाई पर नारंगी या गोल्डन रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह राखी उनके आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा को मजबूत करेगी।
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुध ग्रह है। आपके भाई के लिए गहरे हरे या भूरे रंग की राखी शुभ होगी। यह रंग भाई के जीवन में सफलता और सकारात्मकता लाएगा।
तुला राशि
तुला राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं, जो प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। सफेद और हल्का नीला रंग शांति और प्यार को बढ़ावा देते हैं। इसलिए तुला राशि वाले भाई की कलाई पर सफेद या हल्के नीले रंग की राखी उतम रहेगी। यह राखी रिश्तों में मिठास और सामंजस्य बनाएगी।
वृश्चिक राशि
इस राशि का स्वामी मंगल है। आपके भाई के लिए लाल, नारंगी या मैरून रंग की राखी बहुत शुभ रहेगी। यह रंग भाई को आत्मविश्वास और शक्ति प्रदान करेगा।
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जो ज्ञान और समृद्धि के प्रतीक हैं। पीला रंग शुभता और धन लाता है। इसलिए धनु राशि वाले भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह राखी उनके ज्ञान और आर्थिक लाभ को बढ़ाएगी।
रक्षाबंधन (फोटो.सोशल मीडिया)
मकर राशि
इस राशि का स्वामी शनि है। आपके भाई के लिए गहरे नीले, भूरे या काले रंग की राखी शुभ रहेगी। यह रंग भाई को धैर्य, अनुशासन और सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं। नीला और बैंगनी रंग जीवन में आध्यात्मिक उन्नति और धन-वैभव लाते हैं। इसलिए कुंभ राशि वाले भाई की कलाई पर नीले या बैंगनी रंग की राखी बांधनी चाहिए। यह राखी उनकी प्रगति और खुशहाली सुनिश्चित करेगी।
मीन राशि
इस राशि के स्वामी बृहस्पति है। आपके भाई के लिए पीले या सुनहरा रंग की राखी बहुत शुभ रहेगी। यह रंग भाई को सौभाग्य, समृद्धि और शांति प्रदान करेगा।
