- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make Soft And Sweet Puris With Sweet Potatoes In Winter
सर्दियों में उबले शकरकंद से बनाएं गर्मागर्म नरम और मीठी पूड़ी, घर के बच्चे और बड़े खाएंगे खूब चाव से
- Written By: दीपिका पाल
Easy Sweet Potato Poori Recipe: अगर आप सादी पूड़ी खाकर बोर हो गए है तो शकरकंद की मीठी पूड़ी बना सकते है। शकरकंद की मीठी को आप आसान रेसिपी की मदद से बना सकते है जो स्वाद में आपके लिए बेहतर होती है।

शकरकंद मीठी पूड़ी (सौ.सोशल मीडिया)
Sweet Potato Poori Recipe in Hindi: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई मौसमी सब्जी और फलों की बहार देखने के लिए मिलती है। गाजर, मटर और मूली के अलावा सर्दियों में शकरकंद भी बड़े चाव से खाया जाता है। शकरकंद का सेवन करना सर्दियों में ज्यादा फायदेमंद होता है तो वहीं पर शरीर को गर्माहट मिलती है। वैसे शकरकंद का सेवन कई तरीके से किया जाता है जैसे उबालकर या किसी रेसिपी के रूप में।
यहां पर अगर आप सादी पूड़ी खाकर बोर हो गए है तो शकरकंद की मीठी पूड़ी बना सकते है। शकरकंद की मीठी को आप आसान रेसिपी की मदद से बना सकते है जो स्वाद में आपके लिए बेहतर होती है और सेहत को भी बनाएं रखती है।
जानिए शकरकंद की मीठी पूड़ी बनाने का तरीका
आप शकरकंद की मदद से इस खास डिश मीठी पूड़ी को बना सकते है जो इसका तरीका इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Pakora Recipe: बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन
Pineapple Benefit: रोज सुबह एक प्लेट अनानास खाने से मिलेंगे 6 फायदे, सेहत में दिखेगा जबरदस्त बदलाव
Cookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Nicotine: सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है?
क्या चाहिए सामग्री
- शकरकंद- 250 ग्राम उबले हुए
- गेहूं का आटा- 2 कप
- सौंफ- आधा चम्मच
- घी या तेल- तलने के लिए
जानें शकरकंद की पूरी बनाने की रेसिपी
आप यहां पर बताई जा रही स्टेप्स को फॉलो कर शकरकंद की पूरी बना सकते है…
- सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर कुकर में उबाल लें।
- शकरकंद ठंडे हो जाएं, तो इनका छिलका उतार लें।
- अब बर्तन में शकरकंद को हाथों से अच्छी तरह मैश करें।
- मैश किए हुए शकरकंद में गेहूं का आटा, एक चम्मच घी और सौंफ डालें।
- इसके बाद इन सभी चीजों को बिना पानी डालें अच्छी तरह मिलाकर गूंथे।
- अगर जरूरत महसूस हो, तो थोड़ा-थोड़ा दूध या पानी डालें। आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर सेट होने दें।
- आटा सेट होने के बाद, इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
- अब हर लोई पर हल्का सा तेल लगाएं और पूड़ियां बेल लें।
- इन्हें बहुत ज्यादा पतला न बेलें, क्योंकि शकरकंद की पूड़ियां थोड़ी सी मोटी ही अच्छी लगती हैं।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो फ्लेम को मीडियम कर दें।
- फिर एक-एक करके पूड़ी डालें और कलछी से हल्का दबाते हुए फुलाएं।
ये भी पढ़ें- कभी खाया है बिना तेल वाला अचार, इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट और टेस्टी
- जब पूड़ी दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसे निकाल लें।
- अब आपकी नरम और मीठी शकरकंद की पूड़ियां बनकर तैयार हैं।
इसे अब आप अचार या सब्जी के साथ सर्व करें।
Make soft and sweet puris with sweet potatoes in winter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMबंदरों ने सिखाया इंसानों को सबक! पानी पीकर बंद किया नल, उत्तराखंड पुलिस ने शेयर किया वीडियो
Jun 09, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














