-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Weight Loss High Protein Summer Rolls Recipe 10 Minute Lunch Tips
Weight Loss Recipe: घर पर सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये समर रोल्स, शरीर को मिलेगा भरपूर प्रोटीन
- Written By: प्रीति शर्मा
Protein Rich Summer Rolls: आजकल लोग फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में पौष्टिक और हल्के भोजन को शामिल करने लगे हैं। ऐसे में हाई प्रोटीन से भरपूर समर रोल्स एक बेहतरीन और टेस्टी विकल्प हो सकते हैं।

हेल्दी समर रोल्स (सौ. फ्रीपिक)
High Protein Summer Rolls: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव सबसे जरूरी है। अक्सर लोग वजन घटाने के चक्कर में बेस्वाद खाना खाने लगते हैं लेकिन समर रोल्स एक ऐसा विकल्प हैं जो स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बो है। राइस पेपर से बनी यह डिश गर्मियों के लिए सबसे हल्का और पौष्टिक लंच है।
वजन घटाने की यात्रा सबसे बड़ी चुनौती एक ऐसा लंच ढूंढना है जो पेट भी भरे, टीन से भरपूर हो और बनाने में भी आसान हो। अगर आप भी ऑफिस या घर के काम के बीच हेल्दी खाना मिस कर देते हैं तो वियतनामी समर रोल्स आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
क्या हैं समर रोल्स
समर रोल्स जिन्हें स्प्रिंग रोल्स का हेल्दी वर्जन माना जाता है राइस पेपर से बनाए जाते हैं। इन्हें तलने की जरूरत नहीं होती इसलिए इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो ग्लूटेन-फ्री और लो-कार्ब डाइट फॉलो कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Makeup: पिंपल्स वाली स्किन पर मेकअप करना है, तो इन बातों का रखें ख्याल, नहीं बढ़ेगा ब्रेकआउट
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर पैरों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 8 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, जरूर ट्राई करें
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
प्रोटीन का पावरहाउस
इन रोल्स को हाई-प्रोटीन बनाने के लिए आप इसमें पनीर , उबला हुआ चिकन या झींगा डाल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें ढेर सारी कच्ची सब्जियां जैसे गाजर, खीरा, शिमला मिर्च और पुदीने की पत्तियां भरी जाती हैं जो शरीर को जरूरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करती हैं।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी रहते हैं चिड़चिड़े और उदास? जानें कैसे ये 1 तरीका बदल सकता है आपका दिमाग और मूड
कैसे तैयार करें
इसे बनाना बेहद सरल है और इसके लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं है।
सब्जियां तैयार करें: खीरा, गाजर और लाल-पीली शिमला मिर्च को लंबे पतले टुकड़ों में काट लें।
राइस पेपर को भिगोएं: एक चौड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें और राइस पेपर शीट को 5-10 सेकंड के लिए डुबोएं जब तक वह नरम न हो जाए।
फिलिंग भरें: नरम शीट को एक प्लेट पर रखें। इसके बीच में पुदीने की पत्तियां, सब्जियां और अपना पसंदीदा प्रोटीन (पनीर या चिकन) रखें।
रोल करें: शीट को दोनों तरफ से मोड़ते हुए टाइट रोल बना लें।
वेट लॉस में कैसे है मददगार
समर रोल्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस में मदद करता है। इसे पीनट बटर डिप या चिली गार्लिक सॉस के साथ सर्व करें ताकि स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाए।
अगर आप गर्मी के मौसम में कुछ हल्का और रिफ्रेशिंग खाना चाहते हैं जो आपकी फिटनेस पर भी असर न डाले, तो समर रोल्स से बेहतर कुछ नहीं।
Weight loss high protein summer rolls recipe 10 minute lunch tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Agra: हरियाली तीज पर झूमीं महिलाएं, लोकगीतों और झूलों के बीच दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Aug 04, 2026 | 12:45 AMAaj Ka Rashifal: मंगलवार को चमकेगा इन राशियों का नसीब, खुलेगा किस्मत का बंद ताला
Aug 04, 2026 | 12:10 AMइंदौर में दतिया उपचुनाव की जीत का जश्न; कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे और बांटी मिठाइयां
Aug 03, 2026 | 11:41 PMमुरैना में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच
Aug 03, 2026 | 11:23 PMवाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PMबांकीपुर तो कुछ नहीं…CM बनने के बाद ढह गया था योगी का किला, जानें भारतीय राजनीति के 5 बड़े उलटफेर
Aug 03, 2026 | 11:11 PMमायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
Aug 03, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM
बांकीपुर उपचुनाव जीतते ही प्रशांत किशोर ने BJP को दी खुली चुनौती, कह दी बहुत बड़ी बात! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:26 PM














