सुबह के नाश्ते में बनाएं मल्टीग्रेन चीला की रेसिपी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर न्यूट्रिशन

Multigrain Chilla Recipe in Hindi: आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर मल्टीग्रेन चीला के बारे में बता रहे है। मल्टीग्रेन चीला स्वाद में बेहद अच्छा होने के साथ ही सुपर हेल्दी फूड है।
घर में बनाएं मल्टीग्रेन चीला रेसिपी
मल्टीग्रेन चीला रेसिपी (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Multigrain Chilla Recipe: अच्छी सेहत के लिए सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना सही समय पर लेना जरूरी होता है। कई बार ऐसा होता है सुबह के समय भागदौड़ होने की वजह से कई लोग अपना सुबह का नाश्ता नहीं कर पाते है। रात भर के उपवास के बाद आपको सुबह का नाश्ता जरूर करना चाहिए। सेहत से खिलवाड़ करते हुए कई लोग बाहर का नाश्ता ही खा लेते है जो बीमारी को कब दस्तक दे जाएं पता नहीं चलता है।

आज हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर मल्टीग्रेन चीला के बारे में बता रहे है। मल्टीग्रेन चीला स्वाद में बेहद अच्छा होने के साथ ही सुपर हेल्दी फूड है। अब जान लेते है मल्टीग्रेन चीला बनाने की रेसिपी।

जानें कैसे तैयार करें मल्टीग्रेन चीला

यहां पर बताई जा रही सामग्री और विधि की सहायता से आप मल्टीग्रेन चीला बना सकते है।

क्या चाहिए सामग्री

  • गेंहू का आटा: 1/2 कप
  • बेसन (चने का आटा): 1/4 कप
  • ज्वार या बाजरे का आटा: 1/4 कप
  • बारीक कटी हुई सब्जियां: प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर: 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: 1/2 चम्मच (ऑप्शनल)
  • पानी: घोल बनाने के लिए
  • तेल या घी: चीला सेकने के लिए

मल्टीग्रेन चीला बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले सभी आटे (गेंहू, बेसन, ज्वार/बाजरा) को एक बड़े बर्तन में मिला लें।
  2. अब इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें।
  3. थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार करें, जिसमें कोई गांठ न रहे। ध्यान रहे कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा।
  4. अब एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं।
  5. एक बड़े चम्मच से घोल तवे पर डालें और गोल आकार में फैलाएं, जैसे आप डोसा या उत्तपम बनाते हैं।
  6. चीले को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक सेकें।
  7. आपका स्वादिष्ट और पौष्टिक मल्टीग्रेन चीला तैयार है। इसे दही, हरी चटनी या अचार के साथ गरम-गरम परोसें।
  8. यह चीला न सिर्फ आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखेगा, बल्कि दिन भर के लिए आपको एनर्जी भी देगा।
  9. इसे बनाना बेहद आसान है और आप इसमें अपनी पसंद की कोई भी सब्जी या पनीर भी मिला सकते हैं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com