-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Know The Recipe Of Making Thethri And Khurmi On Pola Festival
पोला त्योहार पर बनते हैं खास पकवान ठेठरी और खुरमी, जानिए इसे बनाने की रेसिपी
- Written By: दीपिका पाल
पोला पर्व कल यानि 2 सितंबर को मनाया जाने वाला है इस व्रत पर भगवान स्वरूप मानते हुए किसान बैल की पूजा करते है और अच्छे कल्याण की कामना करते है।

ठेठरी खुरमी बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
आने वाले दिन 2 सितंबर को पोला पर्व मनाया जाने वाला हैं यह पर्व छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों के लिए बेहद खास होता हैं। इस व्रत पर भगवान स्वरूप मानते हुए किसान बैल की पूजा करते है और अच्छे कल्याण की कामना करते है। इस पर्व के मौके पर बैलों को सजाकर उनकी पूजा किसान करते हैं औऱ फिर इसके साथ ही इस खास मौके पर बैलों को खास पकवान भी खिलाने की परंपरा होती है।
इन खास पकवानों में ठेठरी और खुरमी का स्वाद अलग ही होता है इसे घर में बड़े ही ध्यान से मनाया जाता है। इस दिन आपके लिए खास तरह के व्यंजन ठेठरी और खुरमी बनाया जाता हैं चलिए जानते हैं ऐसे में इसे बनाने की खास रेसिपी।
पोला के अवसर पर बनाएं ये खास पकवान
1- ठेठरी
सम्बंधित ख़बरें
Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी
Healthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी
Raksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास
Kanika Recipe: भगवान जगन्नाथ को बेहद प्रिय है मीठे चावल का यह भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कनिका
खास पकवान में से एक ठेठरी खास व्यंजन होता हैं इसमें खास सामग्रियों के साथ पकवान बना सकते हैं।
क्या चाहिए सामग्री
100 ग्राम बेसन
½ टी स्पून कुटी हुई लाल मिर्च
1 टी स्पून तिल्ली
½ टी स्पून अजवाइन
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
जानिए कैसे बनाएं
– सबसे पहले एक बोल में बेसन ले लें। अब बेसन में कुटी हुई लाल मिर्च, तिल्ली, अजवाइन, नमक डालें। इनमें 3 चम्मच तेल डालकर हाथों से अच्छे से मिला लें।
– थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक टाइट डो बना लें। इस डो को 10-15 मिनट के लिए रख दें।
– अब इसमें से छोटी-छोटी लोईयां बनाकर रस्सी के आकार में थोड़ी लंबी करके दोनों कोनों को चिपका कर एक शेप दें। इस तरह ठेठरी कई आकार में बनती है। आप अपना मन चाहा आकार देकर तैयार कर लें।
-अब गैस पर कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर एक-एक करके ठेठरी डालकर हल्का ब्राउन होने तक तलें। इसको नाशते के रुप में भी खा सकते है और इसे बनाकर 20-25 दिन के स्टोर कर सकते हैं।
खुरमी
पोला पर बनाए जाने वाला यह पकवान मीठा होता हैं जिसे कई सामग्रियों के साथ बना सकते है।
क्या चाहिए सामग्री
1 कप सूजी
3 कप गेहूं का आटा
1 टेबल स्पून घी
200 ग्राम गुड़
½ कप तिल्ली
½ कप सूखा किसा नारियल
½ कप सीके मूंगफली के दाने
जानिए कैसे बनाएं
-सबसे पहले एक बोल में गेहूं का आटा लें। इसमें सूजी डालकर मिला लें। गुड़ को थोड़े पानी में बारीक करें। इसे पानी में डालकर रखें।
– अब आटे में घी, तिल्ली, सूखा किसा नारियल, मूंगफली के दाने और गुड़ का पानी छलनी से छानकर थोड़ा-थोड़ा डाल लें।
-अगर टाइट लगे तो थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर हाथों से डो तैयार करें। अब डो में से लोई बनाकर लंबी आकार की लोई बनाकर हाथों से थोड़ा दबाकर चाकू से लोई पर पत्ते जैसे डिजाइन बनाकर तैयार करें।
-गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गैस को मध्यम आंच पर चालू करें। तेल गर्म हो जाने पर गैस को धीमा कर और एक- एक करके तैयार खुरमी डालकर चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक तल कर निकाल लें। इसे गरमा गर्म सर्व करें।
Know the recipe of making thethri and khurmi on pola festival
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














