- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Remove Bhang Hangover Best Drinks For Headache After Holi Party 1589070?pageid=1
होली पार्टी के बाद सिर में है तेज दर्द? भांग का हैंगओवर चुटकियों में दूर करेंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स
Desi Drinks For Hangover Relief: होली की मस्ती में भांग या अन्य पेय का ज्यादा सेवन कई बार अगले दिन तेज सिरदर्द, उलझन और थकान की वजह बन जाता है। ऐसे में हैंगओवर से राहत पाने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना और सही पेय लेना बेहद जरूरी होता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
होली पार्टी हैंगओवर (सौ. फ्रीपिक)

होली का त्योहार बिना भांग और ठंडाई के अधूरा माना जाता है लेकिन इसकी अधिकता अगले दिन की सुबह को कड़वी बना सकती है। भांग का नशा न केवल आपके मानसिक संतुलन को प्रभावित करता है बल्कि यह शरीर को बुरी तरह डिहाइड्रेट भी कर देता है। अगर आप या आपका कोई दोस्त इस स्थिति से जूझ रहा है तो ये 5 देसी ड्रिंक्स किसी वरदान से कम नहीं हैं।

नींबू पानी और खट्टे फल: भांग का नशा उतारने का सबसे पुराना और कारगर तरीका है नींबू पानी। बिना चीनी डाले, केवल हल्का काला नमक और नींबू का रस मिलाकर पिएं। खट्टे फलों में मौजूद विटामिन-C और एंटीऑक्सीडेंट्स खून से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप संतरे का जूस या अंगूर का रस भी ले सकते हैं।
रात में अजवाइन खाने से होते हैं ये कमाल के फायदे, जानकर रह जाएंगे हैरान!
होली में ज्यादा पी ली है भांग? नशा उतारने के लिए अपनाएं ये घरेलू ट्रिक्स, नहीं होगा साइड इफेक्ट।
भाजपा के इन दिग्गजों पर चढ़ा होली का रंग, योगी आदित्यनाथ के डैशिंग लुक ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई चर्चा
अलीगढ़ में होली पर रंग की जगह बरसे पत्थर, फायरिंग और पथराव में दरोगा सहित तीन घायल, जानिए क्या है पूरा मामला

ताजा छाछ या नमकीन लस्सी: दही या छाछ में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं। भांग का नशा अक्सर पेट में गड़बड़ी पैदा करता है ऐसे में भुना हुआ जीरा और काला नमक डालकर छाछ पीने से दिमाग को ठंडक मिलती है और भारीपन कम होता है।

नारियल पानी: भांग शरीर का पानी सोख लेती है जिससे तेज सिरदर्द होता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो शरीर को तुरंत रिहाइड्रेट करते हैं। यह न केवल नशा कम करता है बल्कि सुस्ती को भी दूर भगाता है।

अदरक और शहद की चाय:अगर भांग के कारण उल्टी या मतली जैसा महसूस हो रहा है तो अदरक का पानी या अदरक वाली बिना दूध की चाय पिएं। अदरक में ऐसे तत्व होते हैं जो दिमाग के वोमिटिंग सेंटर को शांत करते हैं और नशा उतारने में मदद करते हैं।

देसी घी और हल्का गुनगुना पानी:अगर नशा बहुत ज्यादा है तो आयुर्वेद में शुद्ध देसी घी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। 1 चम्मच घी को हल्के गुनगुने पानी के साथ लेने से भांग का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है।

भूलकर भी न करें ये गलती: अक्सर लोग नशा उतारने के लिए कड़क चाय या कॉफी पीने की सलाह देते हैं लेकिन भांग के केस में कैफीन स्थिति को और बिगाड़ सकता है। साथ ही नशा उतारने के लिए किसी भी पेनकिलर (दवा) का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।
How to remove bhang hangover best drinks for headache after holi party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रेशर का सामना करो, उससे भागो मत…सेमीफाइनल मैच से पहेल कोच गंभीर ने खिलाड़ियों दिया जीत का मंत्र
Mar 04, 2026 | 11:21 PM6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने साउथ अफ्रीका के शतकवीर
Mar 04, 2026 | 10:39 PMT20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Mar 04, 2026 | 10:17 PMयोजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 10:09 PMईडन गार्डन्स में आया फिन एलन का तूफान, जड़ दिया T20 WC का सबसे तेज शतक; जानिए कितनी गेंदों में रचा इतिहास
Mar 04, 2026 | 10:06 PMबिहार में खत्म होगा नीतीश युग…राज्य को मिलेगा पहला भाजपाई CM? सियासी उठापटक के बीच सामने आया बड़ा फैसला!
Mar 04, 2026 | 10:03 PMT20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची न्यूजीलैंड, Semi-Final में साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में दी शिकस्त
Mar 04, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM


















