- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Make Lucknowi Dum Aloo At Home Recipe In Hindi
Lucknowi Dum Aloo से स्वाद में लाए बदलाव, पड़ोसी भी पूछेंगे बनाने की रेसिपी, मिनटों में यूं होगा तैयार
अगर आप हर रोज एक ही व्यंजन खाकर बोर हो चुके हैं और स्वाद में बदलाव लाना चाहते हैं, तो लखनऊ की फेमस 'लखनवी दम आलू' तैयार कर सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आपके पड़ोसी चखने के बाद इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे।
- Written By: स्नेहा मौर्या

लखनवी दम आलू बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: लखनऊ अपनी नजाकत और तहजीब के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं, लखनऊ का व्यंजन भी दुनिया भर में काफी मशहूर हैं। इसी बीच आज यहां हम लखनऊ की फेमस ‘लखनवी दम आलू’ तैयार करने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जिसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आपके पड़ोसी भी चखने के बाद इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे।
हालांकि, यह व्यंजन न केवल स्वाद में बेमिसाल है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे आप इस आसान रेसिपी से लखनवी दम आलू बना सकते हैं।
बनाने की सामग्री
आलू- 4-5 (उबले हुए)
दही- 1 कप
बेसन- 2 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच जीरा
हरी मिर्च- 2-3 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती- 1 बड़ा चम्मच (कटी हुई)
स्वादानुसार- नमक
तेल या घी तलने के लिए
सम्बंधित ख़बरें
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
दाल मखनी घर में बनाना हुआ आसान, ढाबा स्टाइल में इस रेसिपी से तैयार करें जायकेदार डिश
ब्रेकफास्ट में बनाना चाहते हैं कुछ खास? ट्राई करें सूजी का स्पेशल उत्तपम, जानिए इसकी सिंपल रेसिपी
Pumpkin को देख बच्चे बनाते हैं मुंह, तो उन्हें खिलाएं ये स्पेशल डिश, स्वाद चखते ही बोलेंगे वाह-वाह
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
बनाने का तरीका
‘लखनवी दम आलू’ बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें।
फिर उसे छिलकर बीच से दो भागों में काट लें।
इसके बाद एक कटोरे में दही लें और उसमें बेसन मिक्स करें।
हालांकि, इसे अच्छी तरह से फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे।
फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें।
साथ ही उसमें गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को एक तरफ रख दें।
इसके बाद एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और उसमें आलू के टुकड़ों को हल्का सा नमक लगाकर तलें।
फिर जब आलू सुनहरा भूरा होने लगे, तो उसे तेल से निकाल लें।
अब उसी कड़ाही में बचे हुए तेल से जीरा चटा लें। साथ ही उसमें हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें।
इसके बाद दही के मिश्रण को कड़ाही में डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
इसे लगातार बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे दही फटे नहीं।
जब दही अच्छी तरह पक जाए और तेल अलग होने लगे, तो इसमें तले हुए आलू मिक्स करें।
फिर आलू को मसाले में अच्छी तरह से कोट करें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं।
इसके बाद ढक्कन लगा दें ताकि आलू मसाले का स्वाद अच्छी तरह से सोख लें।
फिर जब आलू पूरी तरह से पक जाएं और मसाला गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
अब धनिया पत्ती से सजाकर गरमा-गरम लखनवी दम आलू गार्निश करें।
बस तैयार लखनवी दम आलू को नान, रोटी या पराठे के साथ आनंद लें।
How to make lucknowi dum aloo at home recipe in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PMगेटवे ऑफ इंडिया की डीजल नौकाएं होंगी इलेक्ट्रिक; ईंधन खर्च और प्रदूषण घटाने के लिए नीति बनाएगी सरकार
May 20, 2026 | 01:44 PMAIADMK में सुलह की कोशिश तेज, EPS और शनमुगम गुट में पैच-अप कराने उतरे वरिष्ठ नेता, क्या एकजुट हो पाएगी पार्टी
May 20, 2026 | 01:42 PMTwisha Sharma Death Case: इंसाफ की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों की बाइक रैली, राजभवन तक पहुंचा मामला
May 20, 2026 | 01:41 PMविदर्भ का सितारा चमका, नागपुर के हर्ष दुबे का Team India में धमाकेदार Entry, टेस्ट-वनडे में मौका
May 20, 2026 | 01:40 PMनिदा खान केस में बड़ा ट्विस्ट: AIMIM पार्षद मतीन पटेल के चक्कर में गरीब मिस्त्री के नए घर पर चला दिया बुलडोजर
May 20, 2026 | 01:38 PMअधिक मासिक 2026 की दुर्गाष्टमी 23 मई को, इस विशेष मुहूर्त में इन मंत्रों के साथ करें पूजा
May 20, 2026 | 01:35 PMवीडियो गैलरी

स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM
पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM














