-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chattrapati Sambhajinagar »
- Bombay High Court On Demolishing Hanif Khan House In Nida Khan Case
निदा खान केस में बड़ा ट्विस्ट: AIMIM पार्षद मतीन पटेल के चक्कर में गरीब मिस्त्री के नए घर पर चला दिया बुलडोजर
- Written By: अनिल सिंह
Nida Khan Case Hanif Khan House: निदा खान मामले में छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एआईएमआईएम पार्षद के चक्कर में गरीब मिस्त्री का घर तोड़ा, हाई कोर्ट सख्त।

निदा खान मामले में हनीफ खान के घर चला बुलडोजर (फोटो क्रेडिट-X)
Nida Khan Case Hanif Khan House Demolished Bombay High Court: नासिक के टीसीएस (TCS) दफ्तर में कर्मचारियों के कथित धर्म-परिवर्तन की कोशिशों के आरोपों में घिरी मुख्य आरोपी निदा खान की तलाश में जुटी जांच एजेंसियों के चक्कर में एक बेकसूर नागरिक का घर तबाह हो गया। छत्रपति संभाजीनगर के ‘कौसर बाग’ इलाके में स्थित 600 वर्ग फुट के एक नवनिर्मित मकान से 8 मई को पुलिस ने निदा खान को गिरफ्तार किया था। इसके तुरंत बाद हरकत में आए नगर निगम प्रशासन ने बिना कागजात जांचे उस मकान को अवैध घोषित कर दिया और एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल (जिसे भूलवश नोटिस में मतीन शेख लिखा गया) के नाम पर नोटिस चपका दिया।
असल ट्विस्ट तब आया जब इस तोड़क कार्रवाई के खिलाफ 31 वर्षीय मिस्त्री हनीफ खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हनीफ ने अदालत को बताया कि उन्होंने और उनके जीजा सैयद सरवर ने यह प्रॉपर्टी आमेर खान अख्तर नाम के व्यक्ति से 27 लाख में खरीदी थी, जिसकी आधिकारिक रजिस्ट्री इसी साल 12 मार्च को जॉइंट डिप्टी रजिस्ट्रार दफ्तर में हुई थी। मई के पहले हफ्ते में स्थानीय पार्षद मतीन पटेल ने उनसे यह कहकर चाबी मांगी थी कि उनके कुछ मेहमान आने वाले हैं। परिचित और पार्षद होने के नाते हनीफ ने बिना किसी शक के चाबी सौंप दी, लेकिन उन्हें भनक तक नहीं थी कि वहां निदा खान को छुपाया जा रहा है।
हाई कोर्ट के भरोसे को निगम ने ठेंगा दिखाया
इस मामले में नगर निगम के अधिकारियों की संवेदनहीनता और जल्दबाजी कोर्ट के भीतर भी उजागर हो गई। 12 मई को जब हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी, तब सीएसएमसी (CSMC) के वकील ने अदालत को मौखिक रूप से आश्वस्त किया था कि अगले सात दिनों तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन कोर्ट रूम के बाहर पैर पसारते ही निगम ने उसी दिन शाम को एक नया 24 घंटे का नोटिस घर पर चिपका दिया। यह समय सीमा 13 मई को दोपहर 12 बजे खत्म होनी थी, लेकिन अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश की अवहे्लना करते हुए सुबह ही छह बुलडोजरों के साथ धावा बोलकर मकान को मलबे में तब्दील कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
जलभराव से लेकर मिसिंग लिंक तक, वर्षा गायकवाड का भाजपा पर हमला कहा- मुंबई की बदहाली के लिए भाजपा है जिम्मेदार
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
ये भी पढ़ें- 2800 करोड़ की एफडी पर 7 करोड़ का डाका; पिंपरी-चिंचवड के मुख्य लेखाकार प्रवीण जैन का नया कारनामा उजागर
“किराए के मकान से मुक्ति का सपना टूटा”
मलबे के ढेर के पास बैठे हनीफ खान ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया, “यह हमारे पूरे परिवार का पहला अपना घर था। हम पूरी जिंदगी किराए के कमरों में गुजार चुके थे और इस घर में शिफ्ट होने से पहले इसकी थोड़ी मरम्मत करवा रहे थे। हमारी पाई-पाई की कमाई इस घर को खरीदने में लग गई, जिसे प्रशासन ने बिना सोचे-समझे एक झटके में तोड़ दिया।” इस कार्रवाई में हनीफ के घर के साथ-साथ पास की एक कंस्ट्रक्शन मटेरियल की दुकान और अन्य रिहायशी ढांचे को भी ढहा दिया गया है।
मेयर और प्रशासन ने साधी चुप्पी
इस पूरे विवाद के बाद छत्रपति संभाजीनगर के मेयर समीर राजुरकर और निगम के अतिक्रमण विभाग के आला अधिकारियों ने बैकफुट पर आते हुए मीडिया से दूरी बना ली है। अधिकारियों का कहना है कि चूंकि मामला अब बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच के समक्ष विचाराधीन है, इसलिए वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। अदालत ने नगर निगम को सभी संबंधित नोटिसों और स्वामित्व दस्तावेजों की मूल फाइल के साथ अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
Bombay high court on demolishing hanif khan house in nida khan case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
Jul 05, 2026 | 10:25 PMWomen’s T20 WC Final: कप्तान ब्रंट ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 का लक्ष्य
Jul 05, 2026 | 10:22 PMमुंबई-ठाणे-नवी मुंबई में फर्जी GPay स्क्रीनशॉट दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वालें को डोंगरी पुलिस ने दबोचा
Jul 05, 2026 | 10:21 PM116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, ‘गोविंदा-गोविंदा’ का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल
Jul 05, 2026 | 10:08 PMExplainer: ईंधन खजाने पर बैठे रूस में तेल-गैस की किल्लत! 18-18 घंटे लगानी पड़ रही लाइन, जानिए इसके पीछे की वजह
Jul 05, 2026 | 10:07 PMआलिया भट्ट की ‘अल्फा’ ने तीसरे दिन पकड़ी स्पीड, बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, जानें पूरा कलेक्शन
Jul 05, 2026 | 10:03 PMनवभारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: दिल्ली में जुटने जा रहे देश के ये बड़े दिग्गज, जानिए इस महामंथन में क्या है खास
Jul 05, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM













