Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 23 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

High Protein Paneer Prawn Recipe: 30 ग्राम प्रोटीन से भरपूर इस क्रीमी करी का स्वाद है लाजवाब, नोट करें रेसिपी

Healthy Paneer Prawn Curry: हेल्दी खाना जरूरी है, लेकिन इसके लिए स्वाद से समझौता करने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और एक्सपेरिमेंट से एक लाजवाब हाई प्रोटीन डिश बनाई जा सकती है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 23, 2026 | 09:37 AM

हाई प्रोटीन रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Creamy Paneer Prawn Curry: अपने जीवन में फिटनेस को तवज्जो देने वाले लोग हमेशा हेल्दी खाने की तलाश में रहते हैं। प्रोटीन से भरपूर खाना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है। हमारे शरीर को सभी पोषक तत्वों के साथ प्रोटीन की भी जरूरत होती है। पनीर प्रॉन करी ऐसी ही एक रेसिपी है, जिसे बनाना तो आसान है ही, साथ ही यह सेहत और स्वाद का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। की अपनी रेसिपी शेयर की, जो प्रोटीन से भरपूर है और जिसमें कैलोरी भी बहुत कम है।

पनीर बेस्ड यह प्रोटीन रिच रेसिपी में क्रीम कम और प्रोटीन अधिक होते हैं। इसमें प्रॉन को अच्छी तरह पकाया जाता है और फिर पनीर की स्मूद ग्रेवी में तैयार किया जाता है।

इस डिश की एक सर्विंग में लगभग 280 कैलोरी और 30 ग्राम प्रोटीन होता है, साथ ही 10 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 13 ग्राम फैट और 2 ग्राम फाइबर भी होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सम्बंधित ख़बरें

Premanand Maharaj: सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ

Heart Attack Risk : सुबह की ये 4 गलतियां बढ़ा सकती हैं हार्ट अटैक का खतरा, रोज करते हैं तो हो जाएं सतर्क

Excessive Sleep: क्या आपको भी आती है जरूरत से ज्यादा नींद? नजरअंदाज करना पड़ सकता है महंगा

Litchi Side Effects: स्वादिष्ट लीची कहीं न बन जाए मुसीबत, एक्सपर्ट्स ने बताया खाने का सही तरीका

प्रॉन करी (फोटो. सोशल मीडिया)

दो लोगों के लिए पनीर-प्रॉन करी बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम प्रॉन्स, साफ किए हुए
  • 1.5 बड़ा चम्मच सरसों का तेल या घी (आधा ग्रेवी के लिए, आधा तड़के के लिए)
  • 6–8 लहसुन की कलियाँ, बारीक कटी हुई
  • 1 मध्यम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर (एक चुटकी तड़के के लिए)
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच तड़के के लिए)
  • 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • ½ छोटा चम्मच चिली फ्लेक्स
  • 1 बड़ा चम्मच टमाटर का पेस्ट
  • नमक स्वाद अनुसार
  • ½ कप पानी या बिना नमक वाला चिकन स्टॉक
  • 100 ग्राम कम फैट वाला पनीर (50 मिली पानी के साथ स्मूदली ब्लेंड किया हुआ)
  • ताजे धनिया के पत्ते

प्रॉन करी (फोटो.सोशल मीडिया)

Paneer Prawn Curry बनाने की विधि

  • एक पैन में आधा सरसों का तेल  डालें और तब तक गरम करें जब तक उसमें से हल्का धुआं न निकलने लगे, फिर आंच धीमी कर दें।
  • अब कटा हुआ लहसुन और प्याज डालें। नरम और सुनहरा होने तक भूनें।
  • पैन में प्रॉन्स डालें और एक मिनट तक पकाएं, बस तब तक जब तक वे गुलाबी न होने लगें।
  • अब सारे मसाले (हल्दी, मिर्च पाउडर, काली मिर्च, गरम मसाला, चिली फ्लेक्स) और नमक डालें। अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • टमाटर का पेस्ट डालें और दो मिनट तक पकाएं।
  • पानी या स्टॉक डालें और तीन से चार मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
  • अब इसमें क्रीमी पनीर का पेस्ट ऐड करेंगे और धीरे-धीरे मिलाएंगे। दो मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, जब तक ग्रेवी क्रीमी न हो जाए।

ये भी पढ़ें- PMOS Diet: कहीं आपकी खानपान की आदतें तो नहीं बिगाड़ रहीं आपका हार्मोनल हेल्थ, जानें 6 बड़ी गलतियां

तड़के के लिए

अब तड़के के लिए एक छोटे पैन में बचा हुआ सरसों का तेल डालेंगे और तब तक गरम करें जब तक धुआं न निकलने लगे। आंच से उतारें, एक-एक चुटकी हल्दी और मिर्च का पाउडर डालें और सीधे करी के ऊपर डाल दें। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें।

अब तैयार पनीर-प्रॉन करी को चावल या रोटी, कटे हुए प्याज, हरी मिर्च और नींबू के टुकड़े के साथ गरमा-गरम परोसें।

High protein paneer prawn recipe 30 gram protein creamy curry

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2026 | 09:37 AM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Gym
  • Latest Hindi News
  • Lifestyle News
  • Protein
  • Spicy Food Recipe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.