-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Easy Recipe To Make Ghevar
हरियाली तीज के मौके पर घर पर बनाएं स्पेशल घेवर, यहां है इसकी आसान रेसिपी
- Written By: रीना पंवार
हरियाली तीज आने वाली 7 अगस्त को मनाई जाएगी। इस व्रत में कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनते हैं जिनमें खासकर से मलाईदार घेवर बनते हैं। इस खास मौके पर आप भी घर पर छोटे आकार के स्पेशल घेवर बना सकते हैं, जिसके लिये रेसिपी यहां दी गई है।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
शिव भक्तों का पावन महीना सावन अभी चल रहा है। ये पूरा महीना त्योहारों से भरा है। सावन सोमवार व्रत के अलावा, इस महीने ‘हरियाली तीज'(Hariyali Teej) व्रत भी रखा जाता है। इस साल यह पावन तिथि 7 अगस्त को मनाई जाएगी। हरियाली तीज के दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा, इस व्रत में कई तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनते हैं।
हरियाली तीज के दौरान स्वादिष्ट पकवानों में खासतौर से मलाईदार घेवर जरूर बनते हैं। आप भी अगर मलाईदार घेवर के शौकीन है तो इस बार आप अपने घर पर इसे बना सकते हैं।
आप छोटे आकार के स्पेशल घेवर बना सकते हैं, जिससे आपको छोटे-छोटे पीस में काटकर सर्व करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इन्हें छोटी प्लेट में रखकर सर्व कर सकते हैं। इसे बनाना कठिन नहीं है। आइए जान लेते हैं इसकी आसान रेसिपी-
सम्बंधित ख़बरें
हरतालिका तीज 2025: कब और कैसे करें माता पार्वती-शिव की पूजा, जानें पूरी जानकारी
हरियाली तीज व्रत में महिलाएं घर में बनाएं 5 सात्विक चीजें, जानिए आसान रेसिपी
इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को लगाएं ये विशेष भोग, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
मलाईदार घेवर बनाने के लिये आपको जरूरत पड़ेगी इन चीजों की……
घेवर बनाने के लिए आपको चाहिये-
मैदा- 2 कप
दूध- 1/4 कप
पानी- 1 कप
देसी घी- 1 कप
केसर के कुछ धागे
पिस्ता (कटे हुए)-10
चाशनी के लिए
चीनी- 1/2 कप
पानी- 1 कप
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
मलाईदार घेवर बनाने की विधि-
मलाईदार घेवर बनाने के लिये सबसे पहले एक बाउल में मैदा, घी और दूध मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स करें। अब इसमें पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
अब एक पैन में घी गर्म करें और फिर सांचे डाल दें। घी की मात्रा ज्यादा रखें।
घी गर्म होने पर इसमें तैयार पेस्ट का घोल डालें और उसमें छोटे- छोटे बबल पड़ने दें।
इस प्रक्रिया को 3- 4 बार दोहराएं और इसके बाद किसी चाकू या चम्मच की मदद से घेवर के बीच में छेद कर दें।
घेवर को तब तक फ्राई करें जब तक वो सुनहरा ना हो जाए।
तैयार घेवर को प्लेट में निकालकर रखें और एक्स्ट्रा घी को निकालने के लिए इसे टिश्यू पेपर में रखें।
इसके बाद एक तार की चाशनी तैयार कर लें और उसमें घेवर को 10 सेकेंड के लिए भिगोकर रखें।
घेवर को सर्विंग डिश में निकालकर उनके ऊपर मलाई और ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें। तैयार है घर पर बना मलाईदार घेवर।
अब आप इसका आनंद लें और अपने दोस्तों-रिश्तेदारों को भी खिलाएं।
लेखिका- सीमा कुमारी
Easy recipe to make ghevar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














