-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Hariyali Teej On 7 August
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को लगाएं ये विशेष भोग, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
- Written By: रीना पंवार
हरियाली तीज के दिन पूजा के साथ-साथ भोग का भी बहुत ही महत्व होता है। इस दिन विशेष प्रकार की चीजों का भोग लगाने से देवों के देव महादेव और देवी पार्वती प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
अखंड सौभाग्य का प्रतीक ‘हरियाली तीज’ का पावन व्रत मुख्य रूप से माता पार्वती को समर्पित है। इस बार हरियाली तीज का व्रत 7 अगस्त, बुधवार को रखा जाएगा। यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही ख़ास महत्व रखता है। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु एवं अच्छी सेहत के लिए करती हैं।
वहीं, कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं हरी साड़ी, हरी चूड़ियां आदि पहनती हैं। साथ ही, 16 श्रृंगार भी करती हैं।
पूजा के साथ भोग का खास महत्व
हरियाली तीज के दिन पूजा के साथ-साथ भोग का भी बहुत ही महत्व होता है। इस दिन विशेष प्रकार की चीजों का भोग लगाने से देवों के देव महादेव और देवी पार्वती प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानें इस पावन तिथि पर शिव और शक्ति को किन वस्तुओं का भोग लगाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
लगाएं गुड़ से बनी मिठाई का भोग
शास्त्रों के अनुसार, हरियाली तीज के दिन माता पार्वती और भगवान भोले नाथ को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। पूजा के बाद इस भोग का दान करने से जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
शिव-शक्ति को खीर है अति प्रिय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव और देवी पार्वती को खीर बहुत प्रिय है। खीर का भोग लगाने से वे जल्द प्रसन्न होते हैं। इस दिन दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए और पूजन के बाद खीर के भोग को अपने पति को जरूर खिलाना चाहिए। साथ ही, खुद भी खीर का प्रसाद खाएं। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है।
लगाएं घेवर का भोग
इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती को घेवर का भोग भी लगाना बहुत ही शुभ होता है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घेवर का भोग लगाने से शिवजी और पार्वती जी के आशीर्वाद से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है।
हलवे-मालपुए के भोग से होंगे प्रसन्न
कहा जाता है कि भगवान शिव को सफेद रंग की चीजें बेहद प्रिय होती हैं। ऐसे में सफेद रंग की मिठाइयों का भोग भगवान को अवश्य लगाएं। आप दूध से बने हलवे का भोग भी लगा सकते हैं। यह भोग लगाने से भी भगवान जल्द प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। इस दिन शिव-पार्वती को मालपुए का भोग भी लगाया जा सकता है।
शहद और पंचमेवे करें अर्पित
हरियाली तीज के पावन तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती को शहद का भोग भी लगाया जा सकता है। इस भोग को पूजा के बाद किसी ब्राह्मण को दान देना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। इसके अलावा, पंचमेवा भी आप भगवान शिव और माता पार्वती को चढ़ा सकते है। ऐसा करने से बल, बुद्धि और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Hariyali teej on 7 august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














