-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Hartalika Teej 2025 When How Worship Goddess Parvati Shiva Know Complete Details
हरतालिका तीज 2025: कब और कैसे करें माता पार्वती-शिव की पूजा, जानें पूरी जानकारी
- Written By: गीतांजली शर्मा
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज हर वर्ष विशेष रूप से सुहागिनों द्वारा मनाया जाने वाला पावन पर्व है। सुहागिनों के साथ-साथ कुमारी कन्या भी अच्छे वर की आकांक्षा में इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाती हैं।

हरतालिका तीज पूजा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
SHIV- PARWATI POOJA: भारत उत्सवों का देश है। यहां मनाया जाने वाला हर त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होता, बल्कि उसमें हमारी भावनाएं, रिश्ते, परंपराएं और कहानियां भी जुड़ी होती हैं। इन्हीं त्योहारों में से एक खास त्योहार है- हरतालिका तीज। मुख्य रूप से इस पर्व को सुहागिन महिलाएं मनाती हैं। इस उत्सव में सभी महिलाएं निर्जला रहकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। सुहागिनों के साथ ही अविवाहित लड़कियां भी यह व्रत करती हैं, ताकि उन्हें एक अच्छा और मनचाहा जीवनसाथी मिले।
इस साल पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी और 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि यानी सूर्योदय की तिथि को मानते हुए व्रत 26 तारीख को रखा जाएगा। पूजा का शुभ समय सुबह 5 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक है।
सुहागिनें विधि-विधान से करती हैं पूजा
तीज के शुभ दिन पर महिलाएं सुबह जल्दी उठकर स्नान करती हैं। साफ कपड़े पहनती हैं और पूरे मन से तीज व्रत का संकल्प लेती हैं। इस दिन मिट्टी या रेत से भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियां बनाई जाती हैं। दोनों की मूर्ति को लकड़ी की चौकी पर सजाकर स्थापित किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सावन अमावस्या पर राशि अनुसार दान करें ये चीजें, पितरों की कृपा से खुल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
सावन में शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये खास इत्र, महादेव को है बेहद प्रिय; जानें इससे जुड़े रहस्यमयी लाभ
Sawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
Hariyali Teej 2026: साड़ी नहीं, इस तीज पहनें 8 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, मिलेगा मॉडर्न-एथनिक लुक
उसके बाद अन्य सभी देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। फूल, बेलपत्र, चंदन, धूप-दीप, मिठाई, फल और सोलह श्रृंगार की चीजों से भगवान शिव और माता पार्वती को भोग लगाया जाता है। महिलाएं पारंपरिक मंत्रों का जाप करती हैं। हरतालिका तीज की पूरी व्रत कथा सुनती हैं और आरती करती हैं।
यह भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर हाथों के पीछे लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, सब करेंगे तारीफ
तीज के पीछे की पौराणिक कथा
यह पूजा अक्सर प्रदोष काल में यानी शाम के समय की जाती है। कई स्थानों पर महिलाएं रातभर जागकर भजन-कीर्तन भी करती हैं। हरतालिका तीज की पौराणिक कथा का भी अपना महत्व है। कथा के अनुसार, जब माता पार्वती विवाह योग्य हुईं तो उनके पिता हिमालय ने उनका विवाह भगवान विष्णु से तय कर दिया। लेकिन माता पार्वती का मन भगवान शिव में बसा था।
ऐसे में उन्होंने अपनी सखियों के साथ वन में जाकर भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की और रेत से शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की अराधना की। उनके इस कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार कर लिया। यही वह दिन था, जिसे हर साल तीज के रूप में मनाया जाता है।
Hartalika teej 2025 when how worship goddess parvati shiva know complete details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMये मर्डर है… आबान अहमद की मौत पर फूटा अबू आजमी का गुस्सा, बोले- निष्पक्ष एजेंसी से जांच जरूरी वरना
Aug 10, 2026 | 10:12 AMNavabharat Nishanebaaz: शाह का नहीं दिखना कैसी है पहेली, किसके आदेश पर चली थी गोली
Aug 10, 2026 | 10:03 AMछतरपुर में करंट से 16 वर्षीय युवक की मौत के बाद बवाल, NH-39 पर ग्रामीणों ने लगाया जाम, मुआवजे की मांग
Aug 10, 2026 | 10:02 AMबेहमई कांड की वो खौफनाक रात! कैसे एक आम लड़की बनी चंबल की सबसे खतरनाक बैंडिट क्वीन, जिसने संसद तक तय किया सफर
Aug 10, 2026 | 09:56 AMउल्टी दिशा में गाड़ी चलाई तो सीधे दर्ज होगी FIR! सीपी आशुतोष डुंबरे के आदेश पर सड़क पर उतरी ठाणे ट्रैफिक पुलिस
Aug 10, 2026 | 09:44 AMLemon Water for Kidneys: किडनी स्टोन से बचाव में कितना कारगर है नींबू पानी? जानें फायदे और सावधानियां
Aug 10, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














