इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व

हरियाली तीज का व्रत सावन महीने में रखा जाता है। इस व्रत के दौरान विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सलामती की प्रार्थना करती है। जानिए हरियाली तीज से जुड़ी संपूर्ण जानकारी।
इस साल कब मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व
कब है साल 2025 हरियाली तीज (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

सावन हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण महीना है जोकि देवाधिदेव भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित होता है। इसी के साथ सावन में कई पर्व-त्योहार भी पड़ते हैं। सावन महीने में ही हरियाली तीज का पर्व भी मनाया जाता है जो इस बार 27 जुलाई को मनाया जाएगा।

शास्त्रों के अनुसार, यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही खास महत्व रखता है, जिसका इंतजार महिलाओं को पूरे साल होता है। ऐसे में आइए जानते हैं 2025 में कब है हरियाली तीज

कब है साल 2025 हरियाली तीज

आपको बता दें, पंचांग के मुताबिक इस साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई को रात 10:41 पर होगी जिसका समापन अगले दिन 27 जुलाई को रात 10:41 पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार 27 जुलाई को हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा।

क्या है हरियाली तीज 2025 का शुभ मुहूर्त

सावन शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि आरंंभ- 26 जुलाई 2025, रात 10:41

सावन शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि समाप्त- 27 जुलाई 2025, रात 10:41

हरियाली तीज का पूजन कैसे किया जाता है

ज्योतिषयों के अनुसार, हरियाली तीज से एक दिन पूर्व व्रती को सात्विक आहार लेना चाहिए और हाथों में मेहंदी रचानी चाहिए।

व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और नए वस्त्र धारण करें। ध्यान रखें हरियाली तीज पर काले, बैंगनी या स्लेटी रंग के वस्त्र न पहनें।

वस्त्र पहनकर 16 श्रृंगार करें और फिर पूजाघर में दीप जलाकर व्रत का संकल्प लें। इसके बाद संध्याकाल में तीज की विधि-विधान से पूजा करें।

पूजा के लिए महादेव और माता पार्वत की मिट्टी की मूर्ति बनाएं। अगर मूर्ति न बना पाएं तो बाजार से मिट्टी की मूर्ति खरीद सकते है, जिसमें माता पार्वती और शिवजी एक साथ विराजमान हों।

किसी चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मूर्ति को स्थापित करें और फिर पूजा करें। माता पार्वती को सिंदूर लगाए और सुहाग का सामान अर्पित करें। महादेव को फल, फूल, धूप आदि अर्पित करें।

यह भी पढ़ें-इस साल इस दिन है श्री जगन्नाथ रथयात्रा, जानिए रथयात्रा से जुड़ी ख़ास बातें और सनातन धर्म में इसका महत्व

इसके बाद हरियाली तीज की कथा सुनें और फिर आरती गाएं। पूजा संपन्न होने के बाद व्रत का पालन करें और अगली सुबह व्रत खोलें।

जानिए हरियाली तीज का महत्व

सनातन धर्म में हरियाली तीज का बड़ा महत्व है। यह त्योहार पति की लंबी उम्र के लिए मनाया जाता है। पत्नियां अपने पति के लिए इस त्योहार पर व्रत रखती हैं। इस दिन शिवजी और पार्वती मां की पूजा कि जाती है, इस अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com