- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Health Tips Benefits Of Mint Pudina In Summer
Benefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
- Written By: रीता राय सागर
Benefits Of Mint: गर्मी के मौसम में पेट को ठंडक देने और कई तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखने के लिए पुदीना का सेवन किया जा सकता है। यह सेहत के लिए रामबाण है।

पुदीना के फायदे (साभार. सोशल मीडिया)
Uses Of Mint: गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में अपने खानपान और सेहत का ख्याल रखते हैं, उतना ही बीमारियों से दूर रहते हैं। शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड और पोषण देने वाली चीजें खाने की सलाह दी जाती है।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं। गर्मी के मौसम में बाजार में मिलने वाला पुदीना सेहत के लिए किसी टॉनिक से कम नहीं है। गर्मियों में पुदीना सिर्फ चटनी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसके इस्तेमाल से कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी मिलते है।
पुदीना के स्वास्थ्य संबंधी लाभ (Health Benefit Of Mint)
-
पाचन दुरुस्त रखे
पुदीना के इस्तेमाल से पाचन से संबंधित हर तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर पेट में दर्द है तो पुदीना, जीरा, काली मिर्च और हींग को मिलाकर शरबत बनाकर पीने से तुरंत फायदा मिलता है।
-
चेहरे को मिलती है ताजगी
गर्मी में खीरे की तरह पुदीना भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। यह त्वचा में नमी को बनाए रखता है। अगर इसकी पत्तियों के रस को चेहरे पर लगाया जाए, तो त्वचा को नमी और ताजगी मिलती है। पुदीने की पत्तियों से रस निकालकर उसे दही या शहद में मिलाकर खाने से कमाल के फायदे मिलेंगे।
-
एलर्जी करता है दूर
पुदीना एलर्जी में भी कारगर है। एलर्जी की समस्या में पुदीना काफी कारगर है। नाक, आंखों से जुड़ी एलर्जी को दूर करने में पुदीना का कोई तोड़ नहीं है। पुदीना का थेरेप्यूटिक सुगंध दिमाग को शांत रखने और तनाव व स्ट्रेस को दूर रखने में मदद करता है।
-
खांसी-जुकाम की छुट्टी
पुदीना से कई तरह के शरबत तैयार किए जा सकते हैं। ये ड्रिंक्स गर्मी के मौसम में राहत और ठंडक देते हैं। अगर किसी को खांसी-जुकाम या खांसी की समस्या है, तो पुदीने की चाय पीने से काफी राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Aam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फायदे कर देंगे हैरान
सम्बंधित ख़बरें
Nautapa 2026: नौतपा में क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन, जानिए स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कारण
सेवन हिल्स अस्पताल को निजी हाथों में सौंपने का विरोध, विधायक अमीन पटेल ने बीएमसी कमिश्नर को लिखा पत्र
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचना है तो जानिए कब, कितना और किस तरीके से पानी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की भावुक अपील, नाम जप करते रहें; क्या है मंत्र जप के पीछे का साइंस
खाने में पुदीना का इस्तेमाल
इसके अलावा पुदीना चटनी, पुदीना शरबत, पुदीना रायता, पुदीना सलाद और पुलाव व पराठे में भी पुदीना का इस्तेमाल किया जाता है। नींबू, चीनी, सोडा और पुदीना का कॉम्बिनेशन बेहद रिफ्रेशिंग और एनर्जी से भरपूर होता है। इसके अलावा खीरा, भुना जीरा और बारीक कटा पुदीना डालकर तैयार किया गया रायता खाने का जायका बढ़ाने के साथ-साथ पेट को ठंडक पहुंचाता है। हरी मिर्च, धनिया, नींबू और दही के साथ बनी पुदीने की चटनी समोसे, पकौड़े और सैंडविच का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है।
Health tips benefits of mint pudina in summer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कानून सबके लिए समान है, लेकिन केवल शब्दों में; Pune Porsche Case आरोपी के जश्न वाले विडियो पर भड़के वडेट्टीवार
May 27, 2026 | 06:59 PMBenefits Of Mint: स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं
May 27, 2026 | 06:59 PMइंदौर में बुलेट चोर गैंग का पर्दाफाश, महंगे शौक के लिए देते थे वारदात को अंजाम; 17 मोटरसाइकिलें बरामद
May 27, 2026 | 06:56 PMBobby Deol ने शेयर किया ‘अल्फा’ में काम करने का अनुभव, बोले- आलिया भट्ट हर सीन की पूरी तैयारी करके आती थीं
May 27, 2026 | 06:47 PMNirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए ये 5 जरूरी नियम
May 27, 2026 | 06:42 PMराशन स्कीम को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 80 करोड़ लोगों पर होगा असर; इन 3 सुधारों को मिली मंजूरी
May 27, 2026 | 06:37 PMट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द मामले पर 3 घंटे तक बहस; हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
May 27, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














