शुगर के मरीजों के लिए ये फल बढ़ा सकते हैं मुश्किलें
शुगर के मरीजों कों नहीं खाने चाहिए ये फल, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
आम, केले और अनानास जैसे कुछ फलों में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो मधुमेह से पीड़ित लोगों में शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में समस्याएं हो सकती हैं।
शुगर के मरीज
Image Source: instagram
शुगर या डायबिटीज के मरीजों के लिए फल फायदेमंद होते हैं लेकिन कुछ फल ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं।
फल
Image Source: instagram
एक्सपर्ट के अनुसार शुगर के मरीजों को उन फलों का सेवन करना चाहिए जिनमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट कम हो।
अंगूर
Image Source: instagram
अंगूर दिखने में छोटा होता है लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
आम
Image Source: instagram
आम में फ्रक्टोज और सुक्रोज ज्यादा होता है जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है।
अनानास
Image Source: instagram
अनानास में नेचुरल शुगर ज्यादा होता है इसलिए यह शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है।
केला
Image Source: instagram
ज्यादा केला खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
तरबूज
Image Source: instagram
गर्मियों में खाया जाने वाला तरबूज ब्लड शुगर की मात्रा को बढ़ा सकता है। इसलिए इसे कम खाना चाहिए।
कौन से फल खाएं
Image Source: instagram
डायबिटीज में सेब, नाशपाती, संतरा, अमरूद और कीवी जैसे फल खाए जा सकते हैं।

