Lunchbox Idea For Kids: बच्चों के टिफिन में दें ये 5 हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर प्रोटीन
Lunchbox Options: बच्चों को लंच बॉक्स में कुछ ऐसा देना चाहिए, जिसे वो बिना आनाकानी किए खा भी लें और वो स्वास्थ्यवर्धक भी हो। ऐसे ही कुछ प्रोटीन से भरपूर लंच आइडिया यहां मौजूद हैं।
- Written By: रीता राय सागर
लंचबॉक्स (फोटो.सोशल मीडिया)
Healthy Lunchbox Recipe: पुराने समय में हम में से अधिकतर बच्चों को लंच में पराठा अचार या पराठा और आलू फ्राई ही मिलते थे और उस पराठे और अचार का स्वाद, आज भी जुबां पर आ जाता है। लेकिन वर्तमान समय में यह बच्चों की सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। इससे वजन भी बढ़ सकता है।
अगर आप भी बच्चे को पराठा, ब्रेड या कोई अन्य चीज देते हैं, तो इससे बच्चों की सेहत पर खराब असर पड़ सकता है। टिफिन में ऐसे सुपरफूड्स को शामिल करें, जिससे बच्चों की दैनिक जरूरत पूरी हो जाए। साथ ही बच्चों के टिफिन में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो स्वाद और पोषण से भरपूर हों।
पोषण से भरपूर लंच बॉक्स के विकल्प
मूंग चीला(फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Monsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Sawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी
-
मूंग दाल चीला
आप बच्चे को टिफिन में मूंग दाल का चीला दे सकते हैं। इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है और इसे खाकर पेट भी काफी देर तक भरा-भरा सा रहता है। मूंग दाल से बने होने के कारण इसे पचाना भी आसान होता है। मूंग दाल के चीले में फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स होते हैं। मूंग दाल के चीले को आप सलाद और चटनी के साथ खा सकते हैं।
वेज खिचड़ी (फोटो.सोशल मीडिया)
-
मिक्स वेज खिचड़ी
बच्चों के लिए हेल्दी टिफिन ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो उन्हें यह खिचड़ी जरूर पसंद आएगी। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व होते हैं और यह आसानी से पच जाता है और इसे खाकर दिन भर बच्चों को एनर्जी मिलती है। आप खिचड़ी में उन सब्जियों को भी ऐड कर सकते हैं, जो बच्चे वैसे तो खाना नहीं चाहते हैं, लेकिन खिचड़ी में मिक्स होने के बाद वो उन्हें खिलाया जा सकता है।
बीटरूट टिक्की (फोटो.सोशल मीडिया)
-
शकरकंद टिक्की
शकरकंद में विटामिन-ए, सी और पोटैशियम होता है, जो बच्चों की सेहत, त्वचा और इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है। बच्चों के लिए, शकरकंद, आलू का हेल्दी विकल्प है। शकरकंद की एक टिक्की में करीब 46 कैलोरी होती हैं।
फ्रूट्स एंड नट्स (फोटो.सोशल मीडिया)
-
फल और नट्स
बच्चों की डाइट में मौसमी फल जैसे सेब, पपीता, केला वगैरह को जरूर शामिल करें। भिगोए हुए बादाम और किशमिश भी बच्चों को खिला सकते हैं। ये विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत हैं, जो बच्चों की ग्रोथ और इम्यूनिटी के लिए जरूरी हैं। कई बार बच्चे स्कूल में दूसरे बच्चों को देखकर सब कुछ खाना सीख जाते है।
पनीर रोल (फोटो.सोशल मीडिया)
-
टिफिन में दें पनीर रोल
बच्चों को टिफिन में पनीर रोल दे सकते हैं। पनीर का सेवन करने से बच्चों को एनर्जी मिलेगी और उनकी हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनेंगी। पनीर, प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। पनीर रोल में सब्जियां मिलाकर दिया जा सकता है। यह स्वादिष्ट भी होता है और बच्चे इसे खाना पसंद भी करते हैं। इसे गेहूं व ज्वार के आटे की रोटी में भी बनाया जा सकता है।
