Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 3 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Sawan Vrat Recipe: सामा चावल की खीर से करें सावन सोमवार की शुरुआत, जानें झटपट रेसिपी

Sama Kheer: सावन सोमवार, नवरात्रि या किसी भी व्रत में कुछ मीठा और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो सामा चावल की खीर एक बेहतरीन विकल्प है। जानें एनर्जी और सेहत से भरपूर सामा के खीर की आसान सी रेसिपी।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 03, 2026 | 07:16 AM

सामा खीर (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Sama Kheer Recipe: सामा चावल की खीर एक स्वादिष्ट, पेट के लिए हल्की और पौष्टिक भारतीय मिठाई है। इसे दूध, चीनी, इलायची और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। ग्लूटेन-फ्री होने के कारण यह व्रत के दौरान खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प मानी जाती है। सावन सोमवार, नवरात्रि, एकादशी या किसी भी व्रत-उपवास में सामा का खीर एक अच्छा और फीलिंग ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानते है इसे बनाने का तरीका।

सामा का खीर बनाने के लिए सामग्री

  • सामा चावल- 1 कप (धोकर 30 मिनट भिगोए हुए
  • दूध- 1 लीटर
  • चीनी- 1 कप या स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • घी- दो बड़े चम्मच
  • कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता (इच्छानुसार)

सामा का खीर बनाने की विधि

  • सामा चावल को अच्छी तरह धोकर लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें।
  • एक भारी तले की कड़ाही में घी गर्म करें। भीगे हुए सामा चावल डालकर 2-3 मिनट तक हल्का भून लें।
  • अब इसमें दूध डालें और मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब चावल पूरी तरह नरम हो जाएं, तब चीनी और इलायची पाउडर डालकर 8-10 मिनट तक पकाएं, ताकि खीर गाढ़ी हो जाए।
  • ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करें। इसे गर्म या ठंडा, दोनों तरह से परोस सकते हैं।

कुकिंग टिप्स

  • सामा चावल को पहले से भिगोने से यह जल्दी पकता है।
  • यदि व्रत के लिए बना रहे हैं, तो मिठास थोड़ा कम रखें।
  • अधिक रिच स्वाद के लिए थोड़ा मावा या कंडेंस्ड मिल्क भी डाल सकते हैं।
  • खीर को धीमी आंच पर पकाने से स्वाद बेहतर आता है।
  • खीर को एयरटाइट कंटेनर में भरकर 2-3 दिन तक फ्रिज में रखकर इसका आनंद लिया जा सकता है।

प्रति सर्विंग पोषण

पोषक तत्व मात्रा
कैलोरी 484 kcal
कार्बोहाइड्रेट 58 g
प्रोटीन 12 g
वसा 23 g
फाइबर 1 g
कैल्शियम 311 mg
फॉस्फोरस 274 mg
मैग्नीशियम 45 mg
आयरन 2 mg
जिंक 1 mg
विटामिन C 6 mg
फोलेट 31 mcg
सेलेनियम 6 mcg

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: व्रत में रोज एक जैसा खाना नहीं, साबूदाना से बनाएं आसान, स्वादिष्ट और पेट भरने वाली रेसिपीज

व्रत में सामा चावल क्यों है अच्छा विकल्प?

सामा के चावल ग्लूटेन फ्री होते हैं और इसमें मौजूद कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट शरीर को धीरे-धीरे ऊर्जा देता है। साथ ही यह पचने में आसान होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन इसे फलाहारी उपवास के लिए परफेक्ट बनाते हैं। इसे खाने के बाद पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

सम्बंधित ख़बरें

देशभर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’: सावन के पहले सोमवार पर आस्था का जनसैलाब, देखें VIDEO

Sindhi Sai Bhaji Recipe: पालक-चना दाल से बनाएं सिंधी स्पेशल साई भाजी, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

Sawan 2026: सावन सोमवार व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, नहीं तो अधूरी रह सकती है भोलेनाथ की कृपा

Sawan 2026: सावन में बेलपत्र न मिले तो घबराएं नहीं! शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 पत्ते, महादेव बरसाएंगे विशेष कृपा

Sama rice kheer recipe for sawan somwar vrat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2026 | 07:16 AM

Topics:  

  • Desert Recipes
  • Food Recipes
  • Sawan Somwar
  • Today's Special News
  • Vrat Tyohar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.