Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

World Food Safety Day: खराब खाना बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, जानिए फूड सेफ्टी के जरूरी नियम

World Food Safety Day: फूड सेफ्टी पर जानिए दूषित भोजन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिम, खाद्य सुरक्षा का महत्व और फल, सब्जियों, दूध व अन्य खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने के आसान उपाय।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 07, 2026 | 10:05 AM

फूड सेफ्टी (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

International Food Safety Day: हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है लोगों को फूड्स की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। हर साल खाने की वजह से होने वाली बीमरियों के कई मामले सामने आते हैं। इसलिए खानपान की चीजों की सुरक्षा करना बहुत जरूरी है, ताकि आप सेहतमंद रहें।

थोड़ी सी लापरवाही भी हमारे खाने को तेजी से खराब कर सकती है, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। खराब खाना और पानी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में गर्मियों में फूड पॉइजनिंग से बचने और अपने साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों को हेल्दी रखने के लिए खानपान से जुड़ी सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी है।

स्वास्थ्य के लिए खतरा (Food Safety And Public Health)

  • जैविक खतरा

साल्मोनेला, ई-कोलाई, लिस्टेरिया जैसे जीवाणु, नोरोवायरस और हेपेटाइटिस-ए जैसे विषाणु तथा विभिन्न परजीवी संक्रमण भोजन को विषाक्त बना सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

हर थाली में सुरक्षित भोजन का संकल्प, जानिए World Food Safety Day 2026 का थीम और इतिहास

सावधान! अखबार में लिपटा खाना दे सकता है बीमारी, FSSAI ने फूड वेंडर्स को चेतावनी जारी कर लगाई रोक 

World Poha Day 2026: सुदामा की पोटली से लेकर इंदौर की गलियों तक, जानिए भारत के पसंदीदा नाश्ते की दिलचस्प कहानी

भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्रग्स-हथियारों के खिलाफ एक्शन मोड में अमित शाह, जागरूकता शिविर के निर्देश

  • रासायनिक खतरा 

कीटनाशक, उर्वरक, भारी धातुओं, औद्योगिक प्रदूषक तथा कृत्रिम रसायनों की अत्यधिक उपस्थिति मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करती है।

  • भौतिक एवं मानवीय कारण

खाद्य मिलावट, दूषित जल, अस्वच्छ भंडारण, अनुचित परिवहन और प्रोसेसिंग में लापरवाही खाद्य सुरक्षा को कमजोर बनाते हैं। ये सभी कारक मानव शरीर में अल्पकालिक संक्रमण से लेकर कैंसर, किडनी रोग, गुर्दा विकार और तंत्रिका तंत्र संबंधी गंभीर समस्याओं तक को जन्म दे सकते हैं।

फूड पॉलिसी (फोटो. सोशल मीडिया)

भारत में खाद्य सुरक्षा की चुनौतियां (Food safety challenges)

भारत विश्व के सबसे बड़े कृषि उत्पादक देशों में से एक है। हरित क्रांति, श्वेत क्रांति और आधुनिक कृषि नीतियों के कारण देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की मदद से करोड़ों नागरिकों तक खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके बावजूद खाद्य सुरक्षा के समक्ष अनेक चुनौतियां मौजूद हैं। भंडारण सुविधाओं की कमी, कोल्ड स्टोरेज की कमी, फूड वेस्टेज, मिलावट, स्वच्छता संबंधी समस्याएं तथा जागरूकता की कमी आज भी गंभीर चिंता का विषय हैं।

भारत और खाद्य पॉलिसी (Food Safety Guidelines)

भारत में खाद्य सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 लागू किया गया। इसके अंतर्गत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की स्थापना की गई। FSSAI खाद्य मानकों का निर्धारण, लाइसेंसिंग, निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण, लेब नेटवर्क के विकास और उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन करती है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता संरक्षण कानून (Consumer Protection Law, 2019) भी नागरिकों को सुरक्षित भोजन प्राप्त करने का अधिकार प्रदान करते हैं। CPL का काम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने, धोखाधड़ी रोकने और भ्रामक विज्ञापनों पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कानून बनाना है।

इन तरीकों से रोजमर्रा के खानों को रख सकते हैं सुरक्षित (Safe Food Practices)

  • फल-सब्जियां

कच्ची सब्जियों या फलों को भी लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप इन्हें फ्रीज में रख सकते हैं। फ्रीज में रखने से पहले इन्हें पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इन्हें अच्छे से सुखाकर, साफ कपड़ों से पोंछ कर ही स्टोर करें, लेकिन अन्य फलों के साथ केले को कभी भी फ्रिज में न रखें।

फूड सेफ्टी (फोटो.सोशल मीडिया)

  • अंडे

कई लोग अंडे को फ्रिज में नहीं रखते हैं। जिससे ये खराब हो जाते हैं। कच्चे अंडे को फ्रेश रखने के लिए आप इन्हें फ्रिज में रख सकते हैं, लेकिन उबले अंडे को फ्रिज में स्टोर न करें, इसे तुरंत ही खा लें। उबले अंडों को प्रिज में रखने से ये विषाक्त हो जाते हैं।

  • दूध

गर्मियों में दूध बहुत जल्दी खराब हो जाता है। आप इसे सुरक्षित करने के लिए सबसे पहले अच्छी तरह उबाल लें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसे फ्रिज में रखें। ऐसा करने से आप इसे किसी भी मौसम में खासकर गर्मियों में खराब होने से बचा सकते हैं।

  • कच्चे मांस-मछली को ऐसे रखें सुरक्षित

चाहे कच्चा खाना हो या पका खाना, इन्हें सुरक्षित करने के लिए फ्रिज में रखना जरूरी है। हालांकि पके हुए खाने को एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं। नॉनवेज फूड्स यानी कच्चे मांस-मछली को सुरक्षित करने के लिए फ्रीजर में रखना चहिए। संभव हो, तो इसे तुरंत पका कर तुरंत खा लेना चाहिए।

  • जैम और सॉस

अक्सर लोग जैम और सॉस को बाहर ही रखते हैं। ये चीजें बाहर रखने से बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। आप इन्हें फ्रीज में रखकर कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • प्याज, आलू और लहसुन को सुरक्षित करने के टिप्स

कई लोग आलू, प्याज और लहसुन को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। ऐसा करने से ये जल्दी खराब हो जाते हैं। ये फ्रिज में बदबू का कारण भी बन सकते हैं। आप इन्हें स्टोर करने के लिए अलग-अलग टोकरी में बाहर रखें। खुली हवा में रहने से ये ज्यादा समय तक टिकेंगे।

ये भी पढ़ें- हर थाली में सुरक्षित भोजन का संकल्प, जानिए World Food Safety Day 2026 का थीम और इतिहास

  • मिठाइयों को लंबे समय तक फ्रिज में न रखें

फ्रिज में मिठाइयां स्टोर करना भारतीय घरों में बेहद आम बात है। इसके लिए एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें। लेकिन इन्हें बहुत लंब समय तक स्टोर न करें। इससे मिठाइयों का स्वाद फीका पड़ने लगता है और सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती हैं, क्यों कि ज्यादातर मिठाइयां दूध या दूध से बनी चीजों जैसे- मावा या छेना से बनाया जाता है।

Food safety measurements fssai and food law of india food hygiene to keep food fresh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 07, 2026 | 10:05 AM

Topics:  

  • Foods
  • Health News
  • Health Tips
  • Healthy Body
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Public Awareness Campaign
  • Public Health
  • Unhealthy Foods

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.