- Hindi News »
- Lifestyle »
- Follow The 9 1 Rule From Today For Live Good Life
अच्छी जिंदगी जीने के लिए आज से ही फॉलो करें 9-1 का नियम, जानिए इसके फायदे और हर नंबर का मतलब
नियमित जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए आप संतुलित आहार के साथ एक्ससाइज के लेवल को संतुलित करके चलेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। इसके लिए आज हम आपको ऐसे ही एक खास फार्मूले 9-1 बताएंगें जो आपके लिए कारगर होगा।
- Written By: दीपिका पाल

जानिए 9-1 rule के हर नंबर का मतलब (सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: एक अच्छी जिंदगी पाने के लिए दिल और दिमाग के साथ शरीर सभी का स्वस्थ रहना जरूरी होता है अगर इनमें से किसी में भी गड़बड़ी आ जाए तो सेहत बिगड़ने लगती है। नियमित जिंदगी को खुशनुमा बनाने के लिए आप संतुलित आहार के साथ एक्ससाइज के लेवल को संतुलित करके चलेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। इसके लिए आज हम आपको ऐसे ही एक खास फार्मूले 9-1 के बारे में बता रहे है जो आपको हर तरह से हेल्दी रखते है और आपकी लाइफ बैलेंस भी रहती है।
जानिए 9-1 rule के हर नंबर का मतलब
यहां पर 9-1 रूल ऑफ लाइफ की बात करें तो इसे हाल ही में इंस्टाग्राम पर everybodycandiet अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया है जो आपके शरीर का समुचित विकास करते है जानिए नियम में 9 से लेकर 1 अंक तक का अर्थ।
सम्बंधित ख़बरें
Working Women के लिए बेहतरीन Tips, बिना टेंशन ऐसे संभालें न घर और ऑफिस के काम
सुबह जल्दी उठना वाकई सफल बनाता है या सिर्फ थकाता है? जानिए क्या कहती है साइंस
National Nothing Day 2026: 16 जनवरी को क्यों मनाया जाता है कुछ न करने का दिन, जानिए इसका इतिहास
कहां से आया ये ‘हैलो’, फोन उठाते ही हम क्यों करते है इस शब्द से अभिवादन, जानिए इसकी दिलचस्प वजह
9 यानी 9 हजार कदम
इस नियम में सबसे पहले डिजिट 9 का मतलब समझे तो यह कहता है हर दिन 9 हजार स्टेप्स चलना। वॉक करना बेहतरीन एक्सरसाइज है और इससे सेहत को बहुत फायदा होता है. अगर सुबह वॉक (Walk) नहीं कर पाते हैं तो ऑफिस जाते समय या मार्केट जाते समय वॉक करके ही जाएं फायदा मिलेगा।
8 गिलास पानी पीना
इस नियम में 8 अंक का अर्थ समझे तो, हर दिन 8 गिलास पानी पीने के लिए है जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और बॉडी से यूरीन के साथ टॉक्सिक चीजें बाहर निकल जाती हैं जिससे आपकी किडनी की हेल्थ भी अच्छी रहती है।
7 घंटे की नींद जरूरी
इस नियम में 7 अंक का मतलब समझें तो, हर दिन 7 घंटे की नींद फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है पूरी नींद नहीं लेने से फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ने लगता है।
6 मिनट मेडिटेशन
इस नियम में 6 अंक का मतलब समझें तो, पूरे दिन में हमें 6 मिनट के लिए ध्यान लगाना चाहिए जो आपकी मेंटल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है और टेंशन व एंग्जायटी जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।
5 फ्रेश चीजें लेना
इस नियम में 5 अंक का मतलब समझें तो, डाइट में हर दिन 5 फ्रेश चीजें जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज, सलाद लेना चाहिए. इससे बॉडी को भरपूर मात्रा में जरूरी न्यूट्रीएंट्स मिल जाते हैं.
4 बार ब्रेक
इस नियम में 4 अंक का मतलब समझें तो, काम के दौरान 4 बार ब्रेक लेने की आदत फिट रहने में मदद कर सकती है इसके लिए पानी पीने के लिए काम से उठ जाना भी काफी होगा।
3 हेल्दी मील
इस नियम में 3 अंक का मतलब समझें तो, फिट और हेल्दी रहने के लिए हर दिन 3 हेल्दी मील (Healthy Meals) लेना जरूरी है. इसे ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के रूप मे लिया जा सकता है. बस सही समय और सही चीजों को खाना जरूरी है.
2 यानी खाने में 2 घंटे का अंतर
इस नियम में 2 अंक का मतलब समझें तो, मील्स के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर होना जरूरी है. ब्रेकफास्ट के बाद और लंच के बीच स्नैक्स के रूप में फल लेना अच्छा है, लेकिन याद रखें इसमें 2 घंटे का अंतर जरूर रखें ताकि खाने को डाइजेस्ट होने का पूरा समय मिले.
1 यानी एक फिजिकल एक्टिविटी
इस नियम में 1 अंक का मतलब समझें तो, हर व्यक्ति को हर दिन एक फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए. यहं वॉक, जॉगिग, स्वीमिंग हो सकती है।
Follow the 9 1 rule from today for live good life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बीच लेबनान में तबाही, भारत ने जताई गहरी चिंता; जानें क्या कुछ कहा
Apr 10, 2026 | 07:03 PMLIVEIPL 2026 RR vs RCB Live: टेबल टॉपर बनने के लिए होगी राजस्थान और बेंगलुरु के भिड़ंत, बारिश के कारण टॉस में देरी
Apr 10, 2026 | 06:46 PMमथुरा बोट हादसे पर PMO ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट; समाजवादी पार्टी ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 10, 2026 | 06:44 PMसिर्फ होटल नहीं! जयशंकर कनेक्शन से जुड़ा है सेरेना, जानें PAK ने शांति वार्ता के लिए यही जगह क्यों चुनी?
Apr 10, 2026 | 06:41 PMMPPCB में असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती 2026, 10 अप्रैल से आवेदन शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
Apr 10, 2026 | 06:37 PM‘धुरंधर 2’ की सुनामी पर झूमे Shah Rukh Khan, भरी महफिल में Ranveer Singh पर यूं लुटाया प्यार, वीडियो हुआ वायरल
Apr 10, 2026 | 06:30 PMबॉम्बे हाई कोर्ट में एसोसिएट पदों पर भर्ती, 1.36 लाख तक सैलरी, 16 अप्रैल से करें आवेदन
Apr 10, 2026 | 06:29 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














