Eye Care Diet: चश्मे का नंबर बढ़ने से हैं परेशान? आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
Foods For Better Eyesight: आजकल लगातार स्क्रीन टाइम, खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होने और चश्मे का नंबर बढ़ने की समस्या आम होती जा रही है।
- Written By: प्रीति शर्मा
आंखों के लिए फायदेमंद फूड्स (सौ. फ्रीपिक)
Diet For Eye Health: आज के डिजिटल युग में स्क्रीन टाइम बढ़ने से आंखों की रोशनी कम होना एक आम समस्या है। लोग तुरंत चश्मा या लेंस तो अपना लेते हैं लेकिन वे भूल जाते हैं कि आंखों की असली खुराक आपकी थाली में है। सही पोषण न केवल विजन को तेज करता है बल्कि मोतियाबिंद जैसी बीमारियों को भी दूर रखता है।
नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) लोगों को जागरूक कर रहा है कि संतुलित और पोषणयुक्त आहार दृष्टि को मजबूत बनाने का सबसे कारगर तरीका है। विटामिन ए, सी, ई, जिंक और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व हमारी आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और रेटिना को मजबूती देते हैं। आइए जानते हैं कि आपको अपनी थाली में किन चीजों को प्रमुखता से शामिल करना चाहिए।
गाजर
आंखों के लिए गाजर को सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। यह रात में देखने की क्षमता को बढ़ाता है और आंखों की बाहरी झिल्ली को संक्रमण से सुरक्षित रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
क्या आपका बच्चा भी करता है शरारत और पढ़ाई से जी चुराता है? हो सकती है यह बीमारी, नागपुर AIIMS का बड़ा खुलासा
27,866 महिलाओं की स्तन कैंसर जांच: 1,276 में मिले संदिग्ध लक्षण, मुंबई बीएमसी देगी मुफ्त इलाज
फैट लॉस के दौरान खाएं ये 10 लो-कैलोरी स्नैक्स, भूख भी कंट्रोल होगी और वजन भी घटेगा
हरी पत्तेदार सब्जियां
पालक, मेथी और ब्रोकली जैसी सब्जियों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन नाम के पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये तत्व सूरज की हानिकारक किरणों से रेटिना की सुरक्षा करते हैं और उम्र के साथ होने वाली मैकुलर डिजनरेशन जैसी बीमारियों को रोकते हैं।
यह भी पढ़ें:- ज्यादा स्किनकेयर कहीं खराब न कर दे चेहरा? जानें वो संकेत जो बताते हैं आपकी त्वचा की जरूरत
बादाम
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन ई होता है जो आंखों की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है। रोजाना 5 से 10 भीगे हुए बादाम खाने से आंखों की रोशनी लंबे समय तक स्थिर बनी रहती है।
खट्टे फल
आंवला, संतरा और नींबू जैसे फलों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। यह आंखों के आसपास की बारीक रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाता है जिससे आंखों में खून का संचार बेहतर होता है और मोतियाबिंद का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
ओमेगा-3 के स्रोत
मछली, अखरोट और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड के बेहतरीन स्रोत हैं। ये तत्व आंखों में सूखेपन की समस्या को दूर करते हैं और विजन शार्प बनाने में मदद करते हैं।
चश्मा एक बाहरी सहारा है लेकिन अंदरूनी मजबूती पोषण से ही आती है। यदि आपकी आंखों में लगातार दर्द या धुंधलापन बना रहता है तो डाइट में बदलाव के साथ-साथ किसी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
