इन 5 फर्मेंटेड फूड को अपनी डाइट में करें शामिल, आपकी गट हेल्थ रहेगी बेहतर
Gut Health Tips in Hindi: गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में यहां पर बताए जा रहे फर्मेंटेड फूड्स का सेवन कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
फर्मेटेड फूड (सौ. सोशल मीडिया)
Gut Health: स्वस्थ शरीर के लिए संतुलित पौष्टिक आहार वाली थाली और एक्सरसाइज होती है। अगर आपका खानपान और एक्सरसाइज का समय बेहतर रहता है तो पाचन तंत्र सही तरीके से काम करता है। पाचन क्रिया के दौरान शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिल जाते है और इम्यूनिटी सिस्टम बूस्ट होता है। अगर आप हेल्दी खाने की जगह अनहेल्दी फूड खा रहे है तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डालते है। गलत खाने से पेट में गैस, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप अपनी डाइट में यहां पर बताए जा रहे फर्मेंटेड फूड्स का सेवन कर सकते है जो फायदा दिलाता है।
अपनी डाइट में शामिल करें ये फर्मेटेड फूड
आप अपनी पाचन क्रिया को बेहतर रखना चाहते है तो इसके लिए अपनी डाइट में इन प्रकार के फर्मेटेड फूड का सेवन कर सकते है। आपकी गट हेल्थ बेहतर रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
1- प्रोबायोटिक अचार
आप अपनी डाइट में प्रोबायोटिक अचार को शामिल कर सकते है। यह अचार सेहत के लिए काफी बेहतर होता है वहीं पर इसमें बैक्टीरिया ( प्रोबायोटिक) होता है जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। सिर्फ फर्मेंटेड और नमक के पानी में बने अचार ही प्रोबायोटिक्स की पूर्ति शरीर में करते है।
2-चेडर चीज़
आप अपनी डाइट में चेडर चीज़ को शामिल कर सकते है। यह चीज़ पोषक तत्वों से भरपूर होती है और इसमें प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, फास्फोरस और विटामिन के2 भी पाया जाता है. इसमें कैल्शियम होने की वजह से हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के5 भी शामिल होता है जो हार्ट हेल्थ को हेल्दी बनाने का काम करता है। यह चीज़ आंतो के कामकाज को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।
3-दही
आपके शरीर में गट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए दही सेहतमंद होता है। इस दही में प्रोबायोटिक्स की मात्रा होती है जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करते है। दही का सेवन करने से पाचन आपका बेहतर बनता है तो वहीं पर गट माइक्रोबायोम को बैलेंस करने का काम करता है। इसके अलावा दही में मौजूद Lactobacillus और Bifidobacterium इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करते है।
4- कांजी
आप अपनी डाइट में कांजी को शामिल कर सकते है। गट हेल्थ के लिए एक बेहतर ड्रिंक्स की तरह होती है इसमें नेचुरली प्रोबायोटिक पाए जाते हैं, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। यह चीज पाचन को दुरुस्त करने के साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते है। ये ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होती है, जो आंत को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपकी भी थोड़ा चलने पर फूलती है सांस, हो सकता है गंभीर बीमारी का खतरा, जानें आयुर्वेदिक उपाय
5- किमची
आपके गट हेल्थ को सुधारने के लिए किमची डिश भी बेहतर होती है। यह पत्ता गोभी के पत्ते से बनी कोरिया की एक बेहद पॉपुलर डिश है, इसे भी फर्मेंट करके बनाया जाता है। जिसकी वजह से इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन को बेहतर करते हैं. इसका सेवन करने से कब्ज , गैस की समस्याओं से राहत दिलाते है।
