-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- How Oil Pulling Improves Oral Health And Gut Health
जानिए क्या होती है ऑयल पुलिंग, ओरल हेल्थ के साथ गट हेल्थ को कैसे बनाती हैं बेहतर
- Written By: दीपिका पाल
दांतों की सफाई के लिए आज हम आपको ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया के बारे में बता रहे है जो मुंह की देखभाल करने के साथ ही पाचन की क्रिया को भी दुरुस्त रखने का काम करती है। ऑयल पुलिंग लार के एंजाइम को सक्रिय करता है।

ऑयल पुलिंग करने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Oil Pulling in Health: शरीर की तंदरूस्ती हमारे शरीर के सभी अंगों के स्वस्थ रहने से आती है लेकिन मौजूदा जिंदगी में व्यक्ति किसी ना किसी बीमारी से पीड़ित है। दांतों की सफाई या ओरल हेल्थ यह भी सेहत से जुड़ा बड़ा फार्मूला होता है। दांतों की सफाई के लिए लोग रोजाना ब्रश तो करते ही है लेकिन मसूढ़ों में सूजन, कैविटी और पायरिया जैसी बीमारियां ज्यादा देखने के लिए मिलती है। दांतों की सफाई के लिए आज हम आपको ऑयल पुलिंग की प्रक्रिया के बारे में बता रहे है जो मुंह की देखभाल करने के साथ ही पाचन की क्रिया को भी दुरुस्त रखने का काम करती है।
जानिए क्या होती है ऑयल पुलिंग
यहां पर ऑयल पुलिंग की बात की जाए तो, मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करने के साथ-साथ ऑयल पुलिंग ओरल हाइजीन को मेंटेन रखने में मदद करता है। ये आपके दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ बनाने के लिए जाना जाता है। यहां पर लोग नारियल के तेल से ऑयल पुलिंग को आसानी से करते है। ऑयल पुलिंग लार के एंजाइम को सक्रिय करता है जो केमिकल टाक्सिन और बैक्टीरियल टॉक्सिन को दूर करने में मदद करता है। नारियल के तेल से अपने मुंह को कुल्ला करने से आपका मुंह गहराई से साफ होता है, जिससे मसूड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
ऑयल पुलिंग का है बेहतर डाइजेशन से नाता
यहां पर जर्नल ऑफ द इंडियन सोसाइटी ऑफ पेडोडोंटिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री के अनुसार, ऑयल पुलिंग को बेहतर बनाया गया है। तिल के तेल के साथ 15 दिनों तक ऑयल पुलिंग करने वाले 75 किशोरों की लार में हानिकारक बैक्टीरिया कम थे। ऑयल पुलिंग लार ग्रंथियों और भोजन को तोड़ने में मदद करने वाले एंजाइमों को उत्तेजित करके आपके पाचन (oral health linked to gut health) में भी सहायता करता है। स्लाइवा ग्लेंड ऑयल पुलिंग से उत्तेजित होने लगता है, जिससे पाचन में बाधा (oral health linked to gut health) डालने वाले विषाक्त पदार्थों को हटाकर मतली, कब्ज, सूजन और अन्य पाचन समस्याओं को भी रोकता है। ऑयल पुलिंग आपके चयापचय को भी बढ़ा सकता है और आपके हार्मोन और भूख को संतुलित करके वजन कम करने में आपकी मदद कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dalai Lama Teachings: सफलता के पीछे छिपा है गुण, दलाई लामा ने बताया खुशहाल और सफल जीवन का मंत्र
HbA1c Test: 3 महीने की औसत ब्लड शुगर बताता है यह टेस्ट, जानें कब और क्यों कराना चाहिए
World Population Day: बढ़ती आबादी के बीच क्यों जरूरी है जेंडर इक्वालिटी? जानें जनसंख्या दिवस की थीम और महत्व
Raksha Bandhan 2026: क्या पत्नी अपने पति को बांध सकती है राखी? जानें हिंदू धर्म की मान्यता
जानिए ऑयल पुलिंग के फायदे
अगर आप नियमित तौर पर ऑयल पुलिंग करते है तो आपको काफी सारे फायदे मिलते है जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी ना हों…
1- मुंह की सफाई के लिए ऑयल पुलिंग फायदेमंद होती है जो मुंह में लार का निर्माण करती है एसिड और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकती है। दांतों में तेल की मालिश करने से प्लाक आसानी से हट जाता है और दांतों का इनेमल भी खराब नहीं होता है। ऑयल पुलिंग बैक्टीरिया को कम करता है, जो दांतों की सड़न और कैविटी का कारण बनते हैं।
2- ऑयल पुलिंग का तरीका अगर आप दांतों पर अपनाते है तो यह सांसों की बदबू दूर करने का काम बेहतर तरीके से करता है। इंडियन सोसाइटी ऑफ़ पेडोडोंटिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री के अनुसार 20 बच्चों को तिल के तेल से ऑयल पुलिंग करने को कहा गया और इससे उनके मुंह में मौजूद बैक्टीरिया कम हो गए, जो सांसों की बदबू का कारण बनते हैं। यहां पर सांसों की बदबू दूर करने के लिए नारियल तेल बेहतर परिणाम देता है।
3- मुंह की गंदगी और डिटॉक्स करने के लिए दांतों पर ऑयल की मालिश काफी अच्छी होती है। मुंह में पनप रहे बैक्टीरिया को ऑयल पुलिंग बेहतर बनाती है।इससे मुंह में पनपने वाले बैक्टीरिया की मात्रा को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे पाचन संबधी समस्याएं (oral health linked to gut health) भी हल हो जाती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
4-ऑयल पुलिंग का उपयोग करने से मसूड़ों में सूजन और जलन की समस्या नहीं होती है। इस प्रकार ऑयल पुलिंग मसूड़ों से खून बहने को रोकने में मदद करता है। यहां पर तेल की मालिश से दांतों को काफी अच्छा फायदा मिलता है।
How oil pulling improves oral health and gut health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हवा में अटका CM सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, कार्यक्रम स्थल पर मचा हड़कंप; सामने आया VIDEO
Jul 11, 2026 | 05:18 PMभारी बारिश के बीच मावल में तबाही: नालों पर अतिक्रमण और अवैध विकास कार्यों से बढ़ा बाढ़ का संकट
Jul 11, 2026 | 05:15 PMनितिन गडकरी की ब्रिक्स देशों से अपील: टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार परिवहन व्यवस्था के लिए बढ़ाएं आपसी कदम
Jul 11, 2026 | 05:11 PMठाणे जिला सहकारी बैंक पर महायुति का ऐतिहासिक कब्जा, शिंदे-चव्हाण की रणनीति से टूटा मजबूत किला
Jul 11, 2026 | 05:11 PMपश्चिम बंगाल में एंटी-गुंडा कानून लागू: 12 महीने तक हिरासत का प्रावधान, संपत्ति नुकसान पर भी होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 05:08 PMसंभाजीनगर: डॉन बाबा फरजान के बंगले पर 21 घंटे की रेड, हथियारों का जखीरा बरामद, नोट गिनने मंगानी पड़ी मशीनें
Jul 11, 2026 | 05:05 PMकारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Jul 11, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














