- Hindi News »
- Lifestyle »
- Easy Recipe Of Paan Gulkand Modak For Ganesh Utsav
बप्पा का प्रिय भोग है मोदक, इस बार पान गुलकंद मोदक का लगाएं भोग, जानिए इसकी आसान रेसिपी
- Written By: रीना पंवार
गणेशोत्सव का आरंभ शनिवार, 7 सितंबर से होने जा रहा हैं। इस पावन अवसर पर भक्तगण बप्पा को प्रसन्न करने के लिए 10 दिनों तक अलग-अलग चीजों से बनी मिठाइयों का भोग लगाते हैं। इनमें मोदक का खास महत्व है।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
देशभर में गणेश उत्सव के पावन पर्व की शुरुआत शनिवार, 7 सितंबर 2024 से होने जा रही हैं। यह उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलेगा और 17 सितंबर 2024 को इसका समापन हो जाएगा। इस दौरान देशभर में गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी और उन्हें कई प्रकार के भोग आदि चढ़ाए जाएंगे। भोग की बात करें तो गणेश जी को मोदक अति प्रिय हैं। गणेश जी की पूजा में भोग में मोदक जरूर चढ़ाया जाता है।
इस पावन अवसर पर भक्तगण रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए 10 दिनों तक अलग-अलग चीजों से बनी मिठाइयों का भोग लगाते हैं। जैसे- मोदक, हलवा और खीर आदि। अगर आप इस मौके पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इस बार पान गुलकंद मोदक ट्राई कर सकते हैं।
ऐसे में आइए जान लें पान गुलकंद मोदक बनाने की सिंपल रेसिपी-
पान गुलकंद मोदक बनाने की सामग्री
मिक्स ड्राई फ्रूट्स का पाउडर- 1 बड़ा चम्मच
सम्बंधित ख़बरें
गणेशोत्सव के बाद भंडारा में ‘हडपक्या गणपति’ की धूम, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक
Nagpur News: मस्कर्या गणपति का आगमन, बुधवार को स्थापना होगी, 238 साल पुरानी परंपरा जारी
अगले बरस तू जल्दी आ…लालबागचा राजा पहुंचे गिरगांव चौपाटी, थोड़ी देर में हाेगा विसर्जन
अमृता फडणवीस ने उठाया झाड़ू, साथ आए अक्षय कुमार! गणेश विसर्जन के बाद जुहू बीच पर चला सफाई अभियान
सौंफ का पाउडर- आधा चम्मच
टूटी फ्रूटी- 1 से 2 चम्मच
गुलकंद- 6 से 7 चम्मच
मोदक को कवर करने के लिए सामग्री
देसी घी – 2 से 3 चम्मच
कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप के आसपास
पान के पत्ते – 6 से 7
हरा फूड कलर
नारियल का बुरादा – 1 से 2 चम्मच
पान गुलकंद मोदक बनाने का तरीका
1- पान गुलकंद मोदक बनाने के लिए सबसे पहले 2 कटे हुए पान के पत्तों और कंडेंस्ड मिल्क को तब तक फेंटें जब तक दोनों अच्छी तरह मिल न जाएं।
2- अब बचे हुए 2 पान के पत्तों को बारीक काट कर मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इसे एक तरफ रख दें। इसके बाद मध्यम आंच पर एक पैन में घी गर्म करें। फिर इसमें सूखा नारियल डालें और मध्यम-धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट तक भूनें।
3- अब पैन में पान का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर जरूरी हो तो इस समय फूड कलर की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस से हटा दें और थोड़ा ठंडा होने दें।
4- अब स्टफिंग के लिए गुलकंद, सूखे मेवे का पाउडर, सौंफ के बीज का पाउडर और टूटी फ्रूटी को अच्छी तरह मिलाएं।
5- इसके बाद हथेलियों पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें और पान के मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाकर मोदक के सांचे में डालें। बीच में गुलकंद का मिश्रण भरें और सांचे को दबाएं।
6- अब सांचे को खोलें और सर्विंग प्लेट में निकाल लें। ऐसा तब तक करें जब तक पान का मिश्रण खत्म न हो जाए। पान गुलकंद मोदक परोसने के लिए तैयार है। अब इसे बप्पा को चढ़ाएं और पूरे परिवार के साथ बप्पा का प्रसाद ग्रहण करें।
लेखिका- सीमा कुमारी
Easy recipe of paan gulkand modak for ganesh utsav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘धर्म को कभी राजनीति के तराजू में नहीं तौला’, श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे दिग्विजय सिंह; दिया बड़ा बयान
May 29, 2026 | 11:05 PMजमीन की रंजिश में छह लोगों को मारी गोली…फिर धारदार हथियारों से काटा, कर्नाटक से आया दिल दहलाने वाला मामला
May 29, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का रास्ता साफ! 3 जून को सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, कल विधायक दल की बैठक
May 29, 2026 | 10:49 PMतीर्थयात्रा के बेहतर प्रबंधन के लिए वैष्णो देवी मॉडल का अध्ययन कर रहा MP; सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात
May 29, 2026 | 10:37 PMSonakshi Sinha ने किराये पर दिया बांद्रा का लग्जरी अपार्टमेंट, हर महीने कमाएंगी 16 लाख रुपये किराया
May 29, 2026 | 10:25 PMघर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
May 29, 2026 | 10:22 PMIndigo Q4 Results: इंडिगो की उड़ान में आई भारी गिरावट, चौथी तिमाही में हुआ ₹2,537 करोड़ का नुकसान
May 29, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














