- Hindi News »
- Lifestyle »
- Donate This Dal To Remove Manglik Dosha Of Budhwa Mangal
28 मई को है इस साल का पहला ‘बुढ़वा मंगल’, मांगलिक दोष दूर करने के लिए करें इस दाल का दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल ( बुढ़वा मंगल ) के नाम से जाना जाता है। बुढ़वा मंगलवार के दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।
- Written By: दीपिका पाल

बुढ़वा मंगल 2024 (सोशल मीडिया)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू श्रद्धालुओं के लिए ‘बड़ा मंगल’ (Bada Mangal 2024) विशेष महत्व रखता है। साल 2024 ज्येष्ठ का महीना 24 मई से शुरू हो चुका है। इस माह का पहला बुढ़वा मंगल 28 मई, मंगलवार के दिन है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, सीता की खोज में वन में भटकते हुए जब प्रभु श्री राम (Shri ram) की मुलाकात हनुमान जी से हुई उस दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार था। यही वजह है कि इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
इन चीजों का करें दान
सम्बंधित ख़बरें
आज है ज्येष्ठ पूर्णिमा, शाम को घर में इन स्थानों पर जलाएं दीया, माता लक्ष्मी करेंगी घर में प्रवेश, भरा रहेगा घर का भंडार
आज अंतिम बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये चीज़ें, इन वस्तुओं का करें दान, हनुमान जी हर लेंगे सारे कष्ट और लगाएंगे बेड़ा पार
आज ज्येष्ठ पूर्णिमा और बड़ा मंगल का दुर्लभ शुभ योग, विधिवत पूजा से सभी समस्याओं का होगा नाश, जानिए किनकी पूजा है जरूरी
आज ज्येष्ठ महीने का है आखिरी बड़ा मंगल, जानिए क्या होता हैं हनुमान जी को केसर भात का भोग लगाने का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि ‘बड़ा मंगल’ पर हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को जीवन में सुख, शांति और समृद्धि मिलती है। साथ ही यह भी धार्मिक विश्वास है कि बजरंगबली की पूजा करने से प्रभु श्रीराम प्रसन्न होते है। ऐसे में आइए जानें ‘बड़ा मंगल’ पर हनुमान जी के वृद्ध स्वरूप की पूजा के साथ साथ किन 3 चीजों का दान जरूर करना चाहिए।
जानिए बड़ा मंगल पर यह ज्योतिषीय उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार ‘बड़ा मंगल’ पर गुड़ का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से राम भक्तों पर भगवान राम की विशेष कृपा बनी रहती है। पौराणिक मान्यता है कि ‘बड़ा मंगल’ पर गुड़ का दान करने से कुंडली से अशुभ ग्रहों का प्रभाव खत्म हो जाता है।
1- अगर आप जीवन में मांगलिक दोष का सामना कर रहे हैं, तो बड़ा मंगल के दिन मसूर की दाल का दान करें। इससे मांगलिक दोष खत्म होगा और जीवन में आ रही बाधाएं दूर होगीं। इसके अलावा, घी का भी दान कर सकते हैं। हिंदू धर्म में घी को शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।
2- किसी भी पूजा में घी का दीपक जलाने या यज्ञ के दौरान घी की आहुति देने का विशेष महत्व होता है। पूजा-पाठ में घी विशेष रूप से शामिल किया जाता है। ऐसे में ‘बड़ा मंगल’ पर गरीबों या जरूरतमंद लोगों को घी का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में उन्नति आती है। परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
3-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने शत्रु से परेशान हैं तो आप बुढ़वा मंगल पर लाल मिर्च का दान कर सकते हैं। मान्यता है कि लाल मिर्च का दान करने से शत्रुओं से प्रकोप से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।
4-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बड़ा मंगल पर हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। साथ ही गरीब और जरूरतमंदों को दूध का दान करना चाहिए। मान्यता है कि यदि आप बड़ा मंगल पर दूध का दान करते हैं तो सभी तरह के बीमारियों से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही व्यक्ति निरोग और स्वास्थ्य रहता है।
Donate this dal to remove manglik dosha of budhwa mangal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुकुल चौधरी ने KKR के जबड़े से छीनी जीत, रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को 3 विकेट से चटाई धूल
Apr 09, 2026 | 11:22 PMLakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














