Cooler Smell: कूलर की हवा से अगर आ रही हो बदबू? तो ये काम कर लें, फैल जाएगी खुशबू
Cooler Smell Best Tips: अगर आपके कूलर की हवा से बदबू आ रही है, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप उसे फिर से ताजा और खुशबूदार बना सकते हैं। जानिए कूलर की स्मेल दूर करने और फ्रेश एयर पाने के आसान तरीके।
- Written By: सीमा कुमारी
कूलर स्मेल रिमूवल टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Cooler Smell Removal Tips: देश भर में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में लोग तपती धूप और उमस से राहत के लिए कूलर और AC का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करते है। अगर बात कूलर की करें तो, कूलर तपती धूप और उमस से राहत तो जरुर देता है, लेकिन कई बार इससे आने वाली मछली जैसी अजीब बदबू पूरे कमरे का माहौल बिगाड़ देती है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो महंगे केमिकल्स के बजाय कुछ असरदार घरेलू नुस्खे अपनाकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं। यहां जानें कूलर से आने वाली बदबू से कैसे छुटकारा पाएं।
कूलर से आने वाली बदबू से कैसे पाएं छुटकारा?
-
सफेद सिरका करें इस्तेमाल
कूलर से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकते है। सिरका एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर और कीटाणुनाशक है। इसे यूज करने के लिए कूलर की टंकी को खाली करके साफ करें।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका
अब ताजे पानी में 1 से 2 कप सफेद सिरका मिला दें। इसे थोड़ी देर चलने दें। सिरका पानी में पनप रहे बैक्टीरिया और जमा कैल्शियम को खत्म कर देगा, जिससे गंध गायब हो जाएगी।
-
कूलर का पानी बदलें
अगर कूलर का पानी कई दिनों से नहीं बदला गया है, तो सबसे पहले उसे पूरी तरह खाली कर नया पानी भरना जरूरी है। पुराने पानी में कई बार फंगस और बैक्टीरिया पनप जाते हैं जो बदबू का कारण बनते हैं । पानी के बदलने से इन बैक्टीरिया और फंगस से निजात मिल जाती है और कूलर से बदबू नहीं आती है।
-
बेकिंग सोडा
कूलर की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते है। बेकिंग सोडा को कूलर की टंकी में 2-3 बड़े चम्मच डाल दें। यह पानी के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और दुर्गंध पैदा करने वाले एसिड्स को बेअसर कर देता है।
-
नीम की पत्तियां या तेल
कूलर की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा नीम की पत्तियां या तेल का भी इस्तेमाल कर सकते है।नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक पोटली में ताजी नीम की पत्तियां बांधकर पानी की टंकी में डाल दें। अगर पत्तियां न हों, तो नीम के तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं। यह न केवल बदबू हटाएगा, बल्कि मच्छरों को पनपने से भी रोकेगा।
ये भी पढ़ें-Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
-
नींबू का रस
अगर मछली जैसी गंध बहुत तेज है, तो नींबू का इस्तेमाल सबसे अच्छा है। 4-5 नींबू का रस निकालकर सीधे कूलर के पानी में मिला दें। इसकी ताजगी भरी खुशबू हवा को तुरंत महका देगी और पानी की अशुद्धियों को भी साफ करेगी।
-
एसेंशियल ऑयल
अगर आप चाहते हैं कि कूलर चलते ही कमरा महके, तो एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल बेस्ट साबित हो सकता है। आप लेमनग्रास, लैवेंडर या यूकेलिप्टस ऑयल की 10-12 बूंदें पानी में डालें। यह नुस्खा बदबू को कम करता है और हवा को सुगंधित बनाता है।
