Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Cooking Mistakes: खाना पकाने की ये गलतियां छीन सकती हैं भोजन का पोषण, जानें कुकिंग का सही तरीका

Healthy Cooking Tips: सिर्फ क्या खाते हैं उससे सेहत तय नहीं होती है बल्कि उस खाने को पकाने का तरीका भी सेहत पर असर डालता है। सही कुकिंग मेथड को अपनाकर भोजन में पोषण को बनाए रखा जा सकता है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 26, 2026 | 01:21 PM

कुकिंग टिप्स (फोटो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Healthy Cooking Methods For Maximum Nutrition: मॉडर्न लाइफ स्टाइल भागदौड़ से भरी हुई है, लेकिन इन सबके बीच स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए केवल खाना ही जरूरी नहीं है बल्कि खाना को सही तरीके से पकाने का तरीका भी मायने रखता है।

कुकिंग के स्मार्ट तरीकों को अपनाकर हम भोजन को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक बना सकते हैं। किचन में खाना बनाते समय छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखने से लंबे समय तक स्वास्थ्य में लाभ मिलता है।

कुकिंग टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें

Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Spice Storage: बारिश में नमी से खराब हो सकते हैं मसाले, इन्हें ताजा और खुशबूदार रखने के लिए अपनाएं ये तरीके

महाराष्ट्र में CT स्कैन और MRI जांच हुई सस्ती, PPP मॉडल लागू, पात्र मरीजों को मुफ्त सुविधा मिलेगी

Hair Care Tips: बेजान और रूखे बालों में नई जान भर देंगे ये 10 आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे सॉफ्ट-सिल्की

भोजन में तेल की मात्रा

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भोजन में तेल की मात्रा संतुलित होनी चाहिए। खाना बनाते समय तेल की मात्रा का ध्यान रखा जाना चाहिए। खाना बनाने में तेल को चम्मच से नाप कर डालना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

खाना पकाने में इन बातों का रखें ख्याल

  • बिना माप के तेल डालने से भोजन में जरूरत से अधिक फैट की मात्रा हो जाती है, जो शरीर को लंबे समय में नुकसान पहुंचाता है। अक्सर लोग बिना माप के तेल डाल देते हैं, इससे खाने में तेल की मात्रा अधिक हो जाती है और साथ ही खाने में कैलोरी भी बढ़ जाता है।  कम तेल में बना भोजन हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होता है। साथ ही मोटापा, उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के खतरे को भी कम करता है।

कुकिंग टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

  • खाने से संबंधित दूसरी जरूरी बात जिसका ख्याल रखना चाहिए, बार-बार तला हुआ भोजन खाने से बचना। तले हुए खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट तो लगते हैं, लेकिन इस तरह के खाने में फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। नियमित रूप से समोसा, पकौड़े, चिप्स, पूड़ी या अन्य तले हुए खाद्य पदार्थ खाने से मोटापा, मधुमेह और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। यदि कभी तला हुआ भोजन खाना भी हो, तो उसे सीमित मात्रा में और कभी-कभी   खाना चाहिए। दैनिक भोजन में ताजे फल, हरी सब्जियां, दालें और साबुत अनाज को शामिल किया जाना चाहिए।
  • स्वस्थ जीवन के लिए खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों का चयन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जैसे- चीजों को तेल में तलने के बजाय भाप में पकाना, भूनना, उबालना या ग्रिल करने से खाने का पोषक तत्व बना रहता है। भाप में पकी सब्जियों में विटामिन और खनिज अधिक मात्रा में सुरक्षित रहते हैं। ग्रिल या रोस्ट किए गए खाद्य पदार्थ कम तेल में तैयार हो जाते हैं और उनका स्वाद भी अच्छा रहता है। इसी प्रकार हल्का भूनकर या उबालकर बनाया गया भोजन पाचन के लिए भी बेहतर माना जाता है।

कुकिंग टिप्स (फोटो.सोशल मीडिया)

  • इसके साथ ही भोजन के लिए हमेशा ताजी सामग्री का उपयोग करना चाहिए।
  • भोजन को अधिक देर तक भूनना व पकाना नहीं चाहिए।
  • खाने में आवश्यकता से अधिक नमक तथा चीनी का इस्तेमाल भी खाने की गुणवत्ता को खराब कर सकता है।
  • घर का ताजा बना खाना हमेशा बाहर के जंक फूड की तुलना में अधिक हाइजिनिक और सुरक्षित होता है।

Healthy cooking tips best cooking methods to preserve nutrients

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 01:21 PM

Topics:  

  • Food Tips
  • Health Benefit
  • Health News
  • Healthy Tips
  • Home Tips
  • Today Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.