-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Ayurvedic Fruit Benefits Energy Strength Anti Aging Properties
Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
- Written By: सीमा कुमारी
Aushdhiya Fal Ke Fayde: आयुर्वेद में ऐसे कई फल बताए गए हैं जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा व ताकत प्रदान करने में मदद करते हैं।आइए जानते है इस फल के बारे में।

गूलर का फूल (सौ. सोशल मीडिया)
Jawani Badhane Wala Fal: कहावत है कि जिसने गूलर का फूल देख लिया, उसका भाग्य चमक जाता है। यह भी कहा जाता है कि गूलर का सेवन करने वाला वृद्ध भी युवा हो जाता है। आजकल अनियमित खान-पान और तनाव की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं और डायबिटीज जैसे रोग तेजी से फैल रहे हैं। ऐसी स्थिति में हेल्थ एक्सपर्ट गूलर के सेवन की सलाह देते हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है।
-
औषधीय गुणों से भरपूर गूलर
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गूलर न सिर्फ आसानी से मिलने वाला फल है, बल्कि इसकी छाल और दूध औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत करने और ब्लड शुगर को काबू में रखने में बेहद कारगर साबित होता है।
गूलर एक छोटा, सुंदर और पतझड़ वाला पेड़ होता है, जिसका तना अक्सर टेढ़ा-मेढ़ा दिखाई देता है और इसकी शाखाएँ ऊपर की ओर फैली होती हैं। यह पेड़ अपनी अनोखी बनावट के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है और प्राकृतिक सौंदर्य में विशेष स्थान रखता है।
-
तने और शाखाओं पर लगने वाले फल
गूलर की सबसे खास बात यह है कि इसके छोटे-छोटे फल सीधे तने और मोटी शाखाओं पर उगते हैं। यह विशेषता इसे अन्य पेड़ों से अलग बनाती है और देखने में बेहद आकर्षक लगती है।
-
गूलर फल के फायदे और उपयोग
इस पेड़ की सबसे खास बात यह है कि इसके छोटे-छोटे फल तने और मोटी शाखाओं पर सीधे लगते हैं। यही वजह है कि इसे देखकर दूसरे पेड़ों से अलग आसानी से पहचाना जा सकता है। पके हुए गूलर के फल मीठे और पौष्टिक होते हैं। इन्हें लोग सीधे खा सकते हैं या फिर सब्जी बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
-
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
गूलर के फल, छाल और दूध में आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इन तत्वों के कारण यह पेड़ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, अपच, पेट फूलने जैसी आम समस्याओं में आराम पहुंचाता है।
-
डायबिटीज में फायदेमन्द
डायबिटीज से परेशान लोगों के लिए गूलर खास तौर पर उपयोगी है। इसके फल और छाल ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें-Cucumber Benefits: खीरा छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद या बिना छीले? जानिए क्या सही है तरीका
-
स्किन के लिए फायदेमन्द
इसके अलावा, त्वचा की समस्याओं जैसे फुंसी, खुजली और एक्जिमा में भी काफी राहत देता है। एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की रक्षा शक्ति बढ़ाते हैं और सूजन कम करने में सहायक होते हैं। गूलर का सेवन शुरू करने से पहले एक बार आयुर्वेदाचार्य से सलाह जरूर लें।
गूलर का सेवन कैसे करें ?
गूलर का सेवन कई लोग इन्हें सब्जी बनाकर भी खाते हैं। छाल का काढ़ा बनाकर पीने से पाचन और शुगर दोनों पर अच्छा असर पड़ता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि गूलर को लगातार लेने से शरीर स्वस्थ और तरोताजा रहता है। खासकर गर्मी के मौसम में यह शरीर को ठंडक देता है और पाचन संबंधी परेशानियों से बचाने में मदद करता है।
पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण
गूलर का पेड़ पर्यावरण के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। यह तेजी से बढ़ता है और अच्छी छाया देता है। इसके फल पक्षियों और अन्य जानवरों के लिए भोजन का अच्छा स्रोत हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में यह पेड़ आसानी से मिल जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
Jamun Side Effects: जामुन के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, फायदे की जगह हो सकता है नुकसान
Ayurvedic fruit benefits energy strength anti aging properties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर के दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
Jun 27, 2026 | 06:20 AMHealth Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Jun 27, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Jun 27, 2026 | 06:15 AMJal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
Jun 27, 2026 | 06:10 AMमहाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
Jun 27, 2026 | 06:01 AMरात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jun 27, 2026 | 04:03 AMMeta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













