Clothes Care Tips : बारिश में कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
Clothes Care Tips At Home: बारिश के मौसम में कपड़ों में सीलन और बदबू की समस्या आम बात है। लेकिन इससे निजात पाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू उपाय अपना सकते है। जानिए क्या है उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
कपड़ों से आने लगी है सीलन और बदबू? ( सौ.सोशल मीडिया)
Rainy Season Clothes Care Tips At Home: बारिश का मौसम गर्मी से तो राहत लेकर आता है, लेकिन इसके साथ कई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। इनमें सबसे बड़ी दिक्कत होती है कपड़ों को अच्छी तरह सुखाना और उनमें आने वाली सीलन व बदबू को दूर रखना। कई बार कपड़े धुलने के बाद भी उनमें अजीब सी गंध बनी रहती है, जिससे उन्हें पहनना मुश्किल हो जाता है।
अगर आप भी मानसून में कपड़ों की इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप कपड़ों को बदबू और नमी से बचाकर लंबे समय तक फ्रेश और खुशबूदार रख सकते हैं।
कपड़ों की बदबू से निजात दिलाएगा ये घरेलू नुस्ख़े
-
नींबू से दूर करें जिद्दी बदबू
कपड़ों की बदबू हटाने के लिए नींबू बेहद असरदार माना जाता है। इसके लिए एक बाल्टी पानी में नींबू का रस मिलाएं और धुले हुए कपड़ों को कुछ देर के लिए उसमें भिगो दें। नींबू के प्राकृतिक गुण कपड़ों में मौजूद दुर्गंध को कम करने में मदद करते हैं और कपड़ों को ताजगी का एहसास देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
India Mental Health Data: चेन्नई-बेंगलुरु में तेजी से बढ़ रहा है मानसिक तनाव, दक्षिण भारतीय ले रहे अधिक टेंशन
कटहल के बीज फेंकने की भूल न करें! ये छोटे-से बीज बढ़ा सकते हैं ताकत, इम्यूनिटी और चेहरे का निखार
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 विशेष: लोगों को नहीं आ रही है चैन की नींद, इन इलाकों के लिए खतरे की घंटी
Mulethi For PCOS: अनियमित पीरियड्स से परेशान महिलाओं के लिए फायदेमंद है मुलेठी, जानें इसके लाभ
-
घर के अंदर पंखे की हवा में सुखाएं कपड़े
बारिश के दिनों में धूप न मिलने की वजह से कपड़े देर से सूखते हैं। ऐसे में कपड़ों को हैंगर पर टांगकर कमरे में पंखे के नीचे सुखाना बेहतर विकल्प हो सकता है। इससे कपड़े जल्दी सूखते हैं और उनमें सीलन की गंध आने की संभावना कम हो जाती है।
-
वार्डरोब में रखें सिलिका जेल या चॉक
अगर अलमारी में रखे कपड़ों से बदबू आने लगी है, तो सिलिका जेल या चॉक के छोटे पाउच काफी काम आ सकते हैं। इन्हें वार्डरोब में रखने से अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है, जिससे कपड़े सूखे और महकदार बने रहते हैं।
यह भी पढ़ें-कटहल के बीज फेंकने की भूल न करें! ये छोटे-से बीज बढ़ा सकते हैं ताकत, इम्यूनिटी और चेहरे का निखार
-
बेकिंग सोडा करेगा कमाल
कपड़े धोते समय थोड़ा-सा बेकिंग सोडा मिलाने से भी बदबू की समस्या कम हो सकती है। यह कपड़ों में जमा नमी और दुर्गंध पैदा करने वाले तत्वों को कम करने में मदद करता है, जिससे कपड़े ज्यादा समय तक फ्रेश बने रहते हैं।
-
नीम की सूखी पत्तियां रखें अलमारी में
नीम को प्राकृतिक रूप से साफ-सफाई और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। अलमारी या कपड़े रखने की जगह पर सूखी नीम की पत्तियां रखने से नमी और बदबू कम हो सकती है। साथ ही, यह कीड़े-मकोड़ों को भी दूर रखने में मदद करती हैं, जिससे कपड़े लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा बने रहते हैं।
