Celebrity Fashion: आलिया से दीपिका तक, इन एक्ट्रेसेस ने रिपीट आउटफिट्स को बनाया स्टाइल स्टेटमेंट
Reuse Of Old Clothes: आलिया भट्ट जैसी सेलिब्रिटीज ने अपने पसंदीदा आउटफिट्स को दोबारा पहनकर न सिर्फ सस्टेनेबल फैशन को बढ़ावा दिया, बल्कि यह भी साबित किया कि स्टाइल केवल नए कपड़ों में नहीं है।
- Written By: रीता राय सागर
रीसाइकल फैशन (फोटो.सोशल मीडिया)
Reuse Of Old Clothes By Celebrity: ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री में हमेशा कहा जाता है कि कपड़ों को रिपीट नहीं किया जाता है। इस बात को हमारे फिल्मी सितारों ने कई बार झूठलाया है। जहाँ एक ओर, फ़ैशन पुलिस हैरान-परेशान हो रही हो, वहीं हमारे सितारे गर्व से अपने पुराने कपड़ों को दोबारा पहनकर बड़ी ही शान से फ्लॉट कर रहे हैं।
हर मौके पर नए कपड़े खरीदने से न केवल बजट खराब होता है बल्कि इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचता है। अब वो दिन गए जब लोग अपने कपड़ों को रिपीट करने को लेकर शर्म महसूस करते थे।
फैशन का सबसे अधिक नुकसान पर्यावरण को
एक बार जब किसी चीज या फैशन का क्रेज खत्म हो जाता है, तो इनमें से ज़्यादातर कपड़े कूड़े के ढेर में फेंक दिए जाते हैं और परिणाम यह होता है कि 50 प्रतिशत से ज़्यादा फ़ास्ट फ़ैशन आइटम एक साल के भीतर ही फेंक दिए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि कूड़े के ढेर में फेंके गए सिंथेटिक मटीरियल को गलने में 200 साल तक लगते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Green Saree Fashion: सावन में हर किसी की नजरें ठहर जाएंगी, ग्रीन साड़ी के ये खूबसूरत लुक्स देंगे रॉयल अंदाज
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
रोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन, जिनका रिश्ता है प्यार और भरोसे की मिसाल
हर फ़ैशन ट्रेंड को अपनाने की होड़ में हर कोई एक जैसा दिखने लगा है। कोई भी नया और अनोखा डिजाइन जैसे ही वायरल होता है, कुछ ही दिनों के अंदर कई दूसरे ब्रैंड उसकी नकल करके उसे बाजार में उतार देते हैं। फिर इंफ्युएंसर्स और सेलिब्रिटी की मदद से ये कपड़ों आम घरों का हिस्सा बन जाते हैं।
आलिया भट्ट (फोटो. सोशल मीडिया)
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी शादी में सब्यसाची के आइवरी और गोल्ड रंग के परिधान को चुना था, जिसमें में वे एक बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। इस परिधान में हाथ से रंगे और हाथों से की गई कढ़ाई बेहद खास थी, जिसमें टिल्ला वर्क किया गया था। आलिया ने इस साड़ी को 2023 में दोबारा स्टाइल किया। गंगूबाई काठियावाड़ी में अपने अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड लेने वो इसी साड़ी में पहुंची। इसके लिए उन्होंने अपनी एक्सेसरीज में थोड़ा बदलाव किया। दुल्हन की तरह गहनों से सजने की बजाए इस कार्यक्रम के लिए आलिया ने एक शानदार मोतियों का चोकर और झुमके का चयन किया।
दीपिका पादुकोण (फोटो. सोशल मीडिया)
दीपिका पादुकोण
अपनी 2023 की दिवाली पोस्ट में, दीपिका पादुकोण ने लाल सलवार-कुर्ता पहने अपनी एक शानदार तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में जिस चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह थी, उस लाल दुपट्टे की जानी-पहचानी झलक, जिस पर बारीक सुनहरी कारीगरी की गई थी। यह वही दुपट्टा था, जिसे दीपिका ने साल 2018 में अपनी शादी के बाद भारत लौटने के बाद पहना था।
जान्हवी कपूर (फोटो. सोशल मीडिया)
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एक चमकीली बैंगनी रंग की हाफ-साड़ी पहनकर दर्शन करने पहुंचीं। इस साउथ इंडियन पोशाक को जान्हवी ने धनतेरस की पूजा के लिए दोबारा स्टाइल किया। करण जौहर की मेजबानी में धनतेरस की पूजा में पहुंची जान्हवी ने बैंगनी रंग की हाफ-साड़ी को पूरे आत्मविश्वास के साथ पहना।
ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: एलिगेंस, ग्रेस और रॉयल्टी का परफेक्ट मेल हैं कंगना रानौत के ये साड़ी स्टाइल, टिक जाएंगी नजरें
जेनेलिया डिसूजा (फोटो. सोशल मीडिया)
जेनेलिया डिसूजा
जेनेलिया डिसूजा भारी कढ़ाई वाले लाल लहंगे में रितेश देशमुख के साथ परिणय सूत्र में बंधी थी, लेकिन असली कमाल तो रितेश देशमुख के साथ 2012 में हुई शादी के ठीक बाद देखने को मिला। जब कुछ ही समय बाद रितेश के भाई, धीरज की शादी हुई, तो जेनेलिया ने एक बोल्ड स्टेप लेते हुए बिल्कुल वही लहंगा और ब्लाउज दोबारा से पहना। कौन कहता है कि आप अपनी सपनों की शादी का जोड़ा दो बार नहीं पहन सकते, खासकर तब जब वह इतना खूबसूरत हो?
