मुंबई: जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) बॉलीवुड की सबसे उत्साही अभिनेत्रियों में से एक है। उनके चेहरे की मुस्कान फैंस को काफी पसंद है। भले ही अदाकारा फिल्मों से दूर हो लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। जेनेलिया आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 5 अगस्त 1987 को मंगलोरियन कैथोलिक परिवार में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने से पहले अभिनेत्री एक एथलीट थी और राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खेलती थी। बॉलीवुड में कुछ फिल्में करने के बाद अभिनेत्री ने साल 2012 में अभिनेता रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) से शादी की। इनकी पहली मुलाकात 'तुझे मेरी कसम' के सेट हुई थी। जन्मदिन ने खास मौके पर देखें जेनेलिया और रितेश की शादी की कुछ खास तस्वीरें -