Green Saree Fashion: सावन में हर किसी की नजरें ठहर जाएंगी, ग्रीन साड़ी के ये खूबसूरत लुक्स देंगे रॉयल अंदाज
Green Saree Styling: सावन का महीना शुरु होने वाला है। इसके साथ ही हरियाली तीज, जन्माष्टमी व राखी जैसे कई त्योहार कतार में हैं। ऐसे में हरी साड़ियों का यह सेलिब्रिटी फैशन आपको जरूर पसंद आएगा। हल्के एथनिक सिल्क साड़ियों से लेकर डिज़ाइनर शीयर-नेट साड़ियों तक, आप एक मैचिंग स्टेटमेंट ब्लाउज़ के साथ अपने फेस्टिव लुक को और भी शानदार बना सकती हैं, जो आपके लुक में ग्लैमर का तड़का लगाएगा।
- Written By: रीता राय सागर
कंगना ने अपनी ड्रेस में तीज के दो रंगों - लाल और हरे - को एक साथ शामिल किया। उन्होंने सिल्क की बॉटल ग्रीन साड़ी पहनी, जिसके पल्ले और बॉर्डर पर लाल रंग की झलक थी। उन्होंने इस साड़ी के साथ लाल रंग का सिल्क ब्लाउज़ पहना। एक्सेसरीज़ के तौर पर उन्होंने चोकर नेकलेस और उससे मैच करते हुए इयररिंग्स चुने। उन्होंने बीच से मांग निकालकर स्लीक बन बनाया, हल्का मेकअप किया और छोटी सी बिंदी लगाकर अपना लुक पूरा किया।
REkha in green saree
Falhari Vrat Food: व्रत में बनाएं मन को तृप्त कर देने वाले स्वादिष्ट फलाहारी भोजन, स्वाद और सेहत का डबल फायदा
बार-बार नेल एक्सटेंशन करवाती हैं? ये 10 समस्याएं आपके नाखूनों को कर सकती हैं खराब
रोज़-रोज़ एक जैसी हेयरस्टाइल से हैं परेशान? ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए 10 आसान और एलिगेंट हेयर लुक्स
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
कियारा आडवाणी ने हल्के हरे रंग की ऑर्गेंज़ा साड़ी पहनी है, जिस पर हल्की सफ़ेद कढ़ाई की गई है। उन्होंने इस साड़ी के साथ स्लीवलेस फ्लोरल ब्लाउज़ पहना और बालों को बीच से मांग निकालकर एक स्लीक बन में बांधा था और कानों में झुमके पहने है। उन्होंने हल्के मेकअप और एक छोटी सी बिंदी के साथ अपना लुक कंप्लीट किया है।
Anushka Sharma Green Saree
'पद्मावत' की एक्ट्रेस एथनिक वियर के मामले में हमेशा बाजी मार जाती हैं। अदिति हल्के ग्रीन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है। फ्लोरल बन, चोकर और स्लीवलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल की गई इस साड़ी को आप भी तीज के मौके पर एक स्टाइलिश और पारंपरिक लुक के लिए ट्राई कर सकती हैं।
जाह्नवी कपूर हर आउटफिट में अपना खास अंदाज़ लेकर आती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। जाहन्वी ने इस पारंपरिक बांधनी की हरी साड़ी को मिनिमल एक्सेसरी और मेकअप के साथ कैरी किया है। यह साड़ी मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मैच है।
